निवर्तमान कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को जिला प्रशासन की ओर से दी गई विदाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ निवर्तमान कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को जिला प्रशासन परिवार की ओर से आज भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित विदाई कार्यक्रम में नवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर निवर्तमान कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को विदाई दी और उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की। निवर्तमान कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कहा कि हमें संवेदनशील होकर लोगों की समस्याओं को हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं…

Read More

पुसौर क्षेत्र में किसान कर रहे सरसों की खेती, कलेक्टर ने कहा किया जाएगा वेल्यू एडिशन, किसानों से मिलने खेतों में पहुंचे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज पुसौर विकासखण्ड के दौरे पर रहे। यहां वे कृषि विभाग के कार्यों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को देखने के साथ ही किसानों से मिलने सीधे उनके खेतों तक पहुंचे। यहां किसान श्री ललित पटेल ने चार एकड़ में सरसों की खेती की है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने किसान से मुलाकात कर फसल उत्पादन के बारे में जानकारी ली। किसान श्री पटेल ने बताया कि वे यहां पहली बार सरसों की फसल ले रहे है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस पर…

Read More

आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बन रही स्व-सहायता समूह की महिलाएं – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा पुसौर में आयोजित प्रथम महिला महाअधिवेशन में हुए शामिल

महिलाओं से कहा कुपोषण और एनीमिया दूर करने होंगे साझा प्रयास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में संचालित महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही गांवों में महिलाएं अपने मेहनत और लगन के बूते आज आर्थिक सशक्तिकरण की नई ईबारत लिख रही है। छत्तीसगढ़ शासन के गोधन न्याय योजना से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, गौठानों में बाड़ी योजना तथा अब संचालित होने जा रही ग्रामीण औद्योगिक पार्क से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने खुद को स्व-रोजगार के माध्यमों…

Read More

माघी पूर्णिमा पर राष्ट्रीय करणी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव की भव्य महाआरती संपन्न !

सुप्रसिद्ध गायक अमर रघुवंशी एवं रायपुर के भजन सम्राट लल्लु महाराज के सुमधुर कण्ठ से प्रस्फुटित भजनों ने सैकड़ों सनातनी श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : दिनांक 5 फ़रवरी 2023 रविवार को माघी पूर्णिमा की संध्या पर श्री राष्ट्रीय करणी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा महादेव घाट रायपुर में “खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव” की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में वृंदावन के श्री आनंदम धाम के संस्थापक सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज एवं आचार्य पंडित श्री योगेश्वरानंद जी की पावन उपस्थिति रही एवं मंत्रोच्चार…

Read More

आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा आदिवासियों के हिंदुओं से अलग होने के संदर्भ में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया : कवासी लखमा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के दबाव में हैं – केदार कश्यप

भूपेश के मंत्री ईसाई विरोध के बारे में बोल कर दिखाएं – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश भाजपा महामंत्री तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा आदिवासियों के हिंदुओं से अलग होने के संदर्भ में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार हिंदू सनातन धर्म के खिलाफ वातावरण बना रहे हैं। यह साजिश उनके शीर्ष नेतृत्व द्वारा कराई जा रही है। इसके मूल में आदिवासी संस्कृति को खत्म कर…

Read More

राजिम माघी पुन्नी मेला हम सबकी आस्था का प्रतीक है : मुख्यमंत्री

महानदी मैया की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश के समृद्धि व खुशहाली की कामना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माघी पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर राजिम में राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर प्रदेश के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री सीता बाड़ी की भव्यता देख प्रसन्नता जतायी। महानदी मैया की महाआरती में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से आरती कर त्रिवेणी मैया से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम माघी पुन्नी मेला की…

Read More

सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति के संबंध में शासन सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा-संचालक लोक शिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आज संचालक लोक शिक्षण सुनील कुमार जैन से लोक शिक्षण कार्यालय में सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगतियों के संबंध में मुलाकात की। संचालक श्री जैन ने फेडरेशन के पदाधिकारियों से उनकी मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। संचालक ने शिक्षकों से कहा कि शासन ने सदा शिक्षकों के हित में निर्णय लिये हैं। नयी सरकार के आते ही समस्त शिक्षा कर्मियों का संविलयन किया गया है। श्री जैन ने यह भी कहा कि सहायक…

Read More

मुख्यमंत्री ने भिंभौरी ने महाविद्यालय खोलने और उफरा में सामाजिक भवन के निर्माण की घोषणा की : ग्राम उफरा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

उफरा में हाईस्कूल का आहता और सायकल शेड निर्माण की घोषणा, उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम उफरा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के 77वां वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी, स्वामी आत्मानंद सहित अन्य महापुरुषों के शैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि बेमेतरा जिला से मेरा पुराना और गहरा नाता रहा है। प्रदेश में…

Read More

चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुराने विवाद में समझौता नही होने के कारण आरोपियों द्वारा घटना को दिया गया अंजाम.

आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 112/23 धारा 294, 506,307,34 भादवि पंजीबद्ध आरोपी – आशीष राठौर उम्र 21 वर्ष, प्रशांत राठौर उर्फ हिमांशु उम्र 21 वर्ष, अंकित राठौर उम्र 20 वर्ष एवं रूपेन्द्र राठौर उर्फ प्रांशु राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी सभी वार्ड नं. 12 चितरपारा दुर्गा मंदिर के पास पुरानी बस्ती जांजगीर को भेजा गया न्यायिक रिमांड में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर : प्रकरण के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03 फरवरी 23 को प्रार्थी रूपेश…

Read More

राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ : माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर माघी पुन्नी मेला के पावन अवसर पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चित्रोत्पला गंगा में पुण्य स्नान किया। इसी के साथ राजिम माघी पुन्नी मेला का भी शुभारंभ हो गया। माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शनिवार 4 फरवरी से ही अचंल सहित प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था। रविवार को श्रद्धालुओं ने तड़के त्रिवेणी संगम पैरी सोढ़ूर और महानदी में तडके सुबह से डुबकी लगाकर अपने आप को धन्य किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ श्री राजीव…

Read More