भाजपा अपनी लड़ाई में कांग्रेस का नाम जबरिया घसीट रही, गृह मंत्री का पुतला दहन भाजपा की ओछी हरकत, रेत कारोबार के वर्चस्व में दो भाजपाई आपस में भिड़े थे – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सूरजपुर के भैयाथान दो भाजपा नेताओं के आपसी झगड़े में कांग्रेस और सरकार को घसीटना तथा इस घटना के आधार पर गृहमंत्री का पुतला जलाना भाजपा की ओछी मानसिकता है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सूरजपुर भैयाथान में रेत को लेकर हुये विवाद से स्पष्ट हो गया कि रेत के कारोबार और रेत तस्करी में भाजपा नेताओं की अहम भूमिका है। पूर्व रमन सरकार के दौरान रेत तस्करी से भाजपा नेताओं ने सिंडीकेट बना लिया था। रेत तस्करी में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन…

Read More

हाईकोर्ट से डॉ. रमन सिंह को भले राहत मिली हो, लेकिन नैतिकता का सवाल आज भी खड़ा हुआ है – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट से डॉ. रमन सिंह को भले राहत मिली हो, लेकिन नैतिकता का सवाल आज भी खड़ा हुआ है कि उन्होंने ऐसा क्या व्यवसाय किया जो संपत्ति 1 करोड़ रूपये की थी वो दस साल में 11 करोड़ रूपये हो गयी। यह सवाल आज भी खड़ा हुआ है कि दस साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कोई भी धंधा नहीं किया, कोई भी व्यवसाय नहीं किया, सारा…

Read More

मोदी सरकार की मुनाफाखोरीवाली नीति के कारण रसोई गैस के दाम बढ़े, मोदी राज में महंगाई बेलगाम हो गयी – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार की मुनाफाखोर और जन विरोधी नीति के कारण गैस सिलेंडर के दाम लगभग बारहसौ (1174) हो गये है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को जनता के दुख तकलीफ से कोई मतलब नही है, उसे अपने करारोपण में कोई समझौता नही करना है भले ही जनता बढ़े हुये टैक्स के कारण बेतहाशा महंगाई से परेशान हो। मोदी सरकार के आने के पहले 2014 में घरेलू गैस के दाम 500 रू. के नीचे था रसोई गैस के दाम 500…

Read More

ईडी की कार्यवाही भाजपा की राजनैतिक हताशा, कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही – सुशील आनंद शुक्ला

जहां विरोधी दल से भाजपा मुकाबला नहीं कर पाती वहां ईडी, सीबीआई को भेजती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्यवाही और ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के नाम पर परेशान करना भाजपा की राजनैतिक साजिश है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो वह केंद्रीय जांच…

Read More

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत : तंबाकू विक्रय केंद्र पर चलानी कार्यवाही, 13 संस्थान एवं एक व्यक्तिगत चालान किए गए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003  के प्रावधानों के अनुपालन को सुनिश्चित किए जाने हेतु आज बिलासपुर जिले के थाना तारबाहर के अंतर्गत डॉ अनिल श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध का अनुपालन एवं सर्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को प्रोत्साहित की जाने वाली वस्तुओं के निषेध हेतु धारा 4 के तहत होटल, रेस्टोरेंट एवं चाय नाश्ता केंद्रों पर व नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने एवं उससे संबंधित धारा 6 के तहत…

Read More

बृजमोहन ने उठाया कर्ज का मुद्दा….मुख्यमंत्री भूपेश ने बताया 54,850करोड़ लिया कर्ज दिया 22,753 करोड़ ब्याज।

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से राज्य शासन द्वारा लिए गए ऋण एवं उस पर दिए जा रहे ब्याज का का मामला उठाया। बृजमोहन ने जनवरी 2018 से 31 जनवरी 2023 तक राज्य शासन ने कहां-कहां से कितनी राशि का ऋण लिया है इस पर ब्याज का प्रतिशत क्या है? प्रश्न अवधि में उधारी पर कितना ब्याज निर्धारित हुआ है और इसमें कितना चुकता किया गया है। साथ ही उन्होंने पूछा की क्या लिया गया ऋण राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट…

Read More

488 दिनों का धरना बदला अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में, किसान सभा ने कहा – कोल इंडिया बदले अपनी रोजगार विरोधी नीतियों को.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ द्वारा एसईसीएल के कुसमुंडा मुख्यालय के सामने पिछले 488 दिनों से दिया जा रहा धरना आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बदल गया है। आज किसान सभा के जिला सचिव प्रशांत झा, भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के अध्यक्ष रेशम यादव और सचिव दामोदर श्याम भूख हड़ताल में बैठे। उनके समर्थन में गेवरा, दीपका और कुसमुंडा के सैकड़ों भू विस्थापित परिवारों ने भी धरना दिया। उल्लेखनीय है कि कुसमुंडा में बरसों पुराने भूमि अधिग्रहण के बदले…

Read More

त्रिपुरा नागालैंड में भाजपा की जीत मोदी मॉडल का नतीजा – अरुण साव

न भय, न भूख न भ्रष्टाचार, भाजपा ही देती है अच्छी सरकार पिट गया भूपेश मॉडल, अब छत्तीसगढ़ में साफ होगी कांग्रेस: भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने त्रिपुरा और नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और मेघालय में भी अच्छे नतीजों पर  प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल की जीत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस तीनों राज्यों में बुरी तरह पिट गई। यह साबित हो गया है कि देश कांग्रेस मुक्त भारत  की तरफ बढ़ गया है। छत्तीसगढ़…

Read More

विधानसभा में गरजे बृजमोहन- नक्सली हत्याओं पर सरकार ने नहीं की चर्चा तो बृजमोहन ने कहा, सरकार ने कसम खाई है गोली चलाने की तो हमने भी कसम खाई है सीना ताने रखने की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होने को लेकर वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में नक्सल घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। पुलिस के जवान शहीद हो रहे हैं। हमारे चार भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई है। नक्सली खून पर खून बहा रहे हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार तमाशा बीन बनी हुई है। बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार निर्मम, संवेदनहीन सरकार है। लोकतंत्र की…

Read More

आज तीन राज्यों के नतीजों ने बता दिया कि नवंबर माह में होने जा रहे पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की सरकार ही बनेगी – ओम माथुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के लिए  जो जीतने  वाला प्रत्याशी होगा उसे ही टिकट मिलेगी । मेघालय तथा नागालैंड में चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तथा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का इस देश में कोई असर नहीं दिख रहा है आज 3 राज्यों के चुनाव परिणाम ने बता दिया है कि आगामी नवंबर माह में होने वाले पांच राज्यों…

Read More