रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कश्मीर घाटी में चिनाब ब्रिज का दौरा किया, इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ा रहा

बिलासपुर के मीडियाकर्मी इस दौरान मौजूद थे यूएसबीआरएल परियोजना की प्रगति देखने के लिए पुल और सुरंगों का ट्रॉली निरीक्षण किया यूएसबीआरएल परियोजना को जनवरी-फरवरी-2024 तक पूरा किया जाना है उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला से जुड़ने के बाद विशेष रूप से निर्मित वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी कश्मीर घाटी जल्द ही भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल मंत्री, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी,  भारत सरकार USBRL परियोजना की प्रगति देखने के लिए आज कश्मीर घाटी में चिनाब पुल पर पहुंचे। इस दौरान रेलवे…

Read More

छत्तीसगढ़ में खुशहाल किसानों का दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का सपना हो रहा पूरा : चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं दाऊ वासुदेव चंद्राकर जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री

अंडा में स्वामी आत्मानंद स्कूल और सामुदायिक भवन के लिए एक करोड़ रुपए की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग/रायपुर छत्तीसगढ़ में खुशहाल किसानों का स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का सपना पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बहुत खुश हैं। 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय से भी किसानों में गहरी खुशी हैं। दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की जयंती पर दुर्ग जिले के ग्राम अंडा में आयोजित चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन एवं दाऊ वासुदेव चंद्राकर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने…

Read More

सस्ता चारा और नस्ल संवर्धन के साथ गोधन न्याय जैसी योजनाओं से पशुधन समृद्ध होगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सस्ता चारा विकसित करने तथा नस्ल संवर्धन को लेकर अच्छे कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की कहा डेयरी में असीम संभावनाएं, विश्वविद्यालय से उपजे ज्ञान को रीपा के माध्यम से देंगे जगह ताकि डेयरी की संभावनाएं बढ़े समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के अंजोरा में आयोजित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर की प्रतिमा अनावरण एवं दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया पंचायत कैफे का शुभारंभ : परंपरागत छत्तीसगढ़ी स्वादिष्ट व्यंजन फरा तथा मिलेट्स व्यजंन रागी के हलवा का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री ने स्टॉल का किया अवलोकन, समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे व्यंजनों की प्रशंसा की पंचायत कैफे में परंपरागत छत्तीसगढ़ी एवं मिलेट्स व्यजंनों को मिलेगा बढ़ावा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विकासखंड मुख्यालय छुरिया के जनपद पंचायत कार्यालय के पास पंचायत कैफे का शुभारंभ किया। उन्होंने पंचायत कैफे का शुभारंभ कर इस अनूठी सौगात को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परंपरागत छत्तीसगढ़ी स्वादिष्ट व्यंजन फरा तथा मिलेट्स व्यजंन रागी के हलवा का स्वाद लिया। उन्होंने स्टॉल का अवलोकन किया तथा…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल कंवर महोत्सव एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में हुए शामिल : 105 करोड़ 71 हजार रूपए के 19 कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छुरिया विकासखंड में हाईस्कूल मैदान नगर पंचायत छुरिया में कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हंै। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को…

Read More

अन्नदाता किसानों की संपन्नता एवं खुशहाली के लिए शासन द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्य – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कंवर महोत्सव एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में हुए शामिल

105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण जनता ने किया मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व अभिनंदन कुमर्दा एवं कल्लूबंजारी में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक खोलने की घोषणा आमगांव में धान खरीदी केन्द्र खोलने की घोषणा जैतगुड़ा में गोड़ समाज द्वारा भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की स्वीकृति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छुरिया विकासखंड में कंवर महोत्सव एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का जनसामान्य द्वारा अभूतपूर्व अभिनंदन किया…

Read More

‘चैत्र नवरात्रि’ एवं ‘चैत्र छठ महापर्व’ का करणी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा भव्य आयोजन : भजन संध्या एवं महाआरती के साथ विशाल भण्डारा किया जाएगा आयोजित.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ एवं समस्त उत्तर भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में व्यास तालाब बीरगांव, रायपुर में चैत्र छठ महापर्व एवं चैत्र नवरात्रि का भव्य आयोजन दिनांक 27 एवं 28 मार्च 2023 के दिन किया जा रहा है। जिसमें भजन संध्या एवं महा आरती तथा विशाल भण्डारा क्रमशः आयोजित किया जाएगा। 27 मार्च 2023 को सायं 5:00 बजे से आयोजित भजन संध्या में मुम्बई से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं…

Read More

किशोर न्याय अधिनियम 2015, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 तथा बाल अधिकारों के संरक्षण संबंधित द्वितीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न : एक्ट तो बना हुआ है लेकिन उसका इंप्लिमेंटेशन हो रहा है कि नहीं यह भी देखना है – न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज हम लोग यहां इस उद्देश्य के साथ नहीं बैठे हैं कि गलतियों को नहीं खोजें कि बल्कि हम यहां समीक्षा के लिए बैठे हैं। हमारा ध्यान कि गई गलतियों को सुधारना है।  भिन्न-भिन्न स्थान से आए हुए स्टैक होल्डर आपस में आइडिया ले सकते हैं। यह कार्य भोजन बनाने जैसा है। इसमें कौन-कौन सा मसाला डालेंगे, जिससे भोजन अच्छा बनेगा और अच्छा स्वाद आएगा।  सभी मसाले मिलकर स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं। उसी के समान हमें इस कार्य हेतु प्रयास करना है।  यह उसी प्रकार है…

Read More

रेडक्रॉस द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 341 यूनिट रक्त का संकलन, एनआईटी के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के छत्तीसगढ़ शाखा और ‘सहयोग’ ग्रुप द्वारा राजधानी रायपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 341 यूनिट रक्त का संकलन किया गया। कैंप में एनआईटी के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से स्वस्फूर्त रक्तदान किया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने इस मेगा कैंप की सफलता के लिए आयोजकों और एन.आई.टी. परिवार को बधाई देते हुए रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर कैंप में हिस्सा लेते हुए 341…

Read More

जल जीवन मिशन में मोदी सरकार द्वारा दिए गए पैसे 50 फ़ीसदी भी खर्च नहीं कर पाई भूपेश सरकार – बृजमोहन

पहले वर्ष 18.85 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 50.23 प्रतिशत और तीसरे वर्ष 26 प्रतिशत राशि ही राज्य सरकार खर्च कर पाई है। इस वर्ष मोदी सरकार ने स्वीकृत किए है 2223.98 करोड़ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जल जीवन मिशन में ढिलाई बरतने एवं बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 45.5 लाख ग्रामीण परिवार हैं, जिनमें से केवल 5.7 लाख (12.5 प्रतिशत) को ही नल से पानी की आपूर्ति होती है।…

Read More