मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी, विधानसभा में छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2023 पारित

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर अब 20 क्विंटल की जाएगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान भाई…

Read More

1 दिन पहले बजट सत्र का समापन बृजमोहन ने जताया विरोध, कहा जनहित के मुद्दों से भाग रही है भूपेश सरकार : किसानों की बर्बाद हुई फसल और सुरक्षा मुद्दे पर करनी थी चर्चा पर सरकार ने 1 दिन पहले कर दिया बजट सत्र का समापन-बृजमोहन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर तय तारीख से पहले बजट सत्र समाप्त करने पर वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। और इसे जनता के साथ धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र इतना छोटा पिछले 22-23 सालों में कभी नहीं रहा। विपक्ष को जो मुद्दे उठाने थे हम वो पूरे मुद्दे उठा नहीं पाए। विधानसभा अध्यक्ष से इस हेतु निरंतर आग्रह किया। पर हमें आश्वासन मिलता रहा कि मुद्दों पर सदन में चर्चा करवाएंगे।  सत्र के दौरान कुछ दिनों से आंधी चली, ओले गिरे,…

Read More

बृजमोहन ने उठाया छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन में हो रही गड़बड़ियों का मुद्दा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन द्वारा बिना अनुमति की गयी खरीदी का मुद्दा आज विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया। कारपोरेशन में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार की खबरें निरंतर समाचार पत्रों में आ रही है। मेकाहारा सहित सरकारी अस्पतालों में महीनों से रि-एजेन्ट की सप्लाई न होंने के चलते खून जांच में आ रही समस्या से भी जनता परेशान है। विधानसभा में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन को वित्तीय वर्ष 2020-21 से दिनांक 15.02.2023…

Read More

सुपेबेड़ा में बीते 4 सालों में किडनी की बीमारी से हुई दर्जनों की मौत, सरकार कहती है निरंक : बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से पूछा सुपेबेड़ा पर सवाल, मंत्री का आया गोलमोल जवाब

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गरियाबंद के सुपेबेड़ा में गंदा पानी पीने के चलते किडनी की बीमारी से हो रही मौत का सिलसिला लगातार चल रहा है। बावजूद सरकार बेपरवाह होकर कार्य कर रही है। इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से बीते 4 सालों में किडनी की बीमारी से वहां हुई मौतों पर सवाल पूछा तो जवाब निरंक मिला। जबकि बीते 4 सालों में दर्जनों मौतें किडनी की बीमारियों से लोगों की हुई है ऐसे में यह जवाब सरकार की घोर…

Read More

दिल्ली से आई सीआरपीएफ महिला बल की 19 सौ किलोमीटर बाइक रैली का किया अभिनंदन, झंडा दिखाकर जगदलपुर किया रवाना. भारत की वीरांगनाओं का दुनिया ने माना लोहा – बृजमोहन अग्रवाल

महिला शक्तियों की यह बाइक रैली राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करेगी और महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर :  छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सीआरपीएफ की महिला बल को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वीरांगनाओं का देश है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई, अवंती बाई जैसी हजारों वीरांगनाओं ने मुगलों-अंग्रेजों से लोहा लिया और भारत की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज भी भारत की आंतरिक हो या बाहरी सुरक्षा हर…

Read More

चेट्रीचंद महोत्सव में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल बीटीआई ग्राउंड में आयोजित चेट्रीचंद महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित सिंधी समाज को संबोधित करते हुए कहा की भगवान झूलेलाल जी हमारे हिंदू समाज के आराध्य और अवतार है। उनकी उपासना का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ का सिंधी समाज तरक्की की राह पर है और छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश की खुशहाली में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के लिए यह दौर काफी सुखद…

Read More

नक्सली अब नया कॉरिडोर बनाने और ग्रामीणों को नक्सली बनाने में जुटे, किसी-न-किसी तरह गांव वालों को नक्सली बनाकर लोकतंत्र के रास्ते हटाने का प्रयास प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक – नीलू शर्मा

प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा – जिन नक्सलियों को जेल में होना चाहिए, वह खुलेआम घूमकर गांव में बैठकर लेकर लोगों को धमका रहे हैं, बरगला रहे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की चुनावी चुप्पी और गलत नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों, जवानों, भाजपा नेताओं की हत्या, सड़क निर्माण की मशीनों को ध्वस्त करना बस्तर में बदस्तूर जारी है। श्री शर्मा ने इस बात पर चिंता जताई है कि…

Read More

रायपुर में राष्ट्रविरोधी रैली, कहां गया एनएसए कानून, कांग्रेस के इशारे पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं देश विरोधी : खलिस्तानी समर्थक के साथ कांग्रेस नेताओं के संबंध, राजेश मूणत ने जारी की तस्वीर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और  भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने राजधानी  रायपुर में पंजाब के खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली जाने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि रायपुर में राष्ट्रविरोधी सरेआम रैली निकाल रहे हैं। भूपेश बघेल बतायें कि एनएसए कहां लुप्त हो गया। क्या यह केवल राष्टभक्तों के लिए है? क्या यह केवल हिंदुत्व के उत्पीड़न के लिए है? क्या यह आदिवासियों की धर्म रक्षा के आंदोलन को कुचलने के लिए है? मूणत ने  खलिस्तानी …

Read More

शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) रायपुर में हीरक जयंती समारोह 24 मार्च को : महाविद्यालय के पूर्व छात्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे 75 वर्षगांठ के उत्सव पर मुख्य अतिथि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर साइंस कॉलेज रायपुर के पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष अजय शुक्ला और अलुमनी एल्यूमिनाई एसोसिएशन कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल पुसद्कर ने जानकारी देते हुए बताया है कि उच्च शिक्षा में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थान शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय जिसे साइंस कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष  स्थापना के 75 वीं वर्षगांठ को महाविद्यालय के “हीरक जयंती” के रूप में मनाया जा रहा है। यह पूरा वर्ष महाविद्यालय परिवार, वर्तमान और पूर्व छात्र तथा महाविद्यालय के कर्मचारियों के लिए उत्सव का…

Read More

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में !

आरोपी के कब्जे से 48 नग 180 एमएल वाली शीशी में भरा देशी प्लेन शराब कुल 08.640 लीटर शराब बरामद कर किया गया जप्त आरोपी उत्तम कुर्रे निवासी फरहदा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अकलतरा : दिनांक 23 मार्च 2023 को ग्राम मधुवा फरहदा के मध्य एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु अपने पास रखा जिसकी सूचना पर अकलतरा पुलिस द्वारा उक्त स्थान में दबिश दिया गया, जहाँ ग्राम फरहदा मधुवा के मध्य उत्तम कुर्रे…

Read More