विद्युतीकरण के परिणामस्वरूप ऊर्जा का बेहतर उपयोग होगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर भारतीय रेलवे दुनिया में सबसे बड़ा हरित रेलवे बनने के लिए मिशन मोड में काम कर रहा है और वर्ष 2030 से पहले ” शून्य कार्बन उत्सर्जक” बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नए भारत की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे को पर्यावरण के अनुकूल, कुशल, लागत प्रभावी, समयनिष्ठ और यात्रियों के आधुनिक वाहक के साथ-साथ माल ढुलाई के समग्र दृष्टिकोण अनुसार तैयार किया जा रहा है। भारतीय रेल ने अपने सम्पूर्ण…
Read MoreDay: March 17, 2023
लैंगिक उत्पीड़न को लेकर कार्यशाला आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग (छ.ग.) व्दारा जिला कार्यक्रम अधिकारी महोदय श्री विपिन जैन के मार्गदर्शन में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोषण) अधिनियम 2013 अंतर्गत विभिन्न विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समितियों के अध्यक्ष व सदस्यों एवं जिले में गठित शिकायत समिति के लगभग 70 सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला 16 मार्च को महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग (छ.ग.) के प्रेरणा सभा कक्ष में आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण सह…
Read Moreमलेरिया स्रोत पर ही रोकने 94 तालाबों को किया गया साफ, भिलाई में 3 और दुर्ग में चार बड़े नाले किये गये साफ, फाइट द बाइट अनूठा मिशन मलेरिया को रोकने, क्योंकि इसमें सोर्स पर हो रहा काम
मिशन मोड पर तालाबों की हो रही सप्लाई, घर-घर पहुंच कर टीम कर रही मलेरिया के लार्वा नष्ट, इस साल अब तक 14 हजार से अधिक घरों में पहुंच चुकी निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग भिलाई के इस आमा तालाब पर नजर डालिये। एक फोटो फाइट द बाइट अभियान से पहले की है और एक फोटो बाद की। सफाई के बाद यह तालाब इतना संवर गया है कि लोग अब देर तक इसे निहारते हैं। कुछ समय पहले तक यहां लोग पालिथीन फेंक देते थे…
Read Moreपटवारी कार्यालय में मिले 6 लाख रूपए प्राप्त राशि का स्त्रोत नहीं बता पाने पर पटवारी निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार एसडीएम लक्ष्मण तिवारी द्वारा शिकायत मिलने पर पटवारी हल्का नंबर 45, कोहका पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पटवारी कार्यालय से 5 लाख 26 हजार 305 रूपए प्राप्त हुए। प्राप्त राशि के बारे में पूछे जाने पर पटवारी द्वारा प्राप्त राशि का स्त्रोत स्पष्ट नहीं किया गया। मामले की जांच कर एसडीएम दुर्ग तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर पटवारी श्री शत्रुहन मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिए।
Read Moreजिले के समस्त विकासखण्डों में मनाया जा रहा विश्व ग्लुकोमा सप्ताह, ग्लुकोमा से होने वाली समस्या एवं उससे बचाव के बारे में दी जा रही जानकारी
ग्लुकोमा की प्राथमिक जॉच एवं उपचार जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द, जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में किया जाता है नि:शुल्क इलाज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत प्रति वर्ष 12 से 18 मार्च तक विश्व ग्लुकोमा दिवस मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार एवं डॉ.मीना पटेल नोडल अधिकारी (अंधत्व) के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ सहित जिले के समस्त विकासखण्डों में जन-जागरूकता लाने 12 मार्च से विश्व ग्लुकोमा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विशेष रूप…
Read Moreसूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी के जरिए दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी, शिविर में पहुंचे लोगों ने फोटो प्रदर्शनी को बताया जन उपयोगी
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्रियों का किया गया नि:शुल्क वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न गांवों के हाट-बाजार में सूचना शिविर सह छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को आकर्षक चित्र और संक्षिप्त जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया। जिसमें मुख्य रूप…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली नई एम्बुलेंस
भेंट मुलाकात के दौरान बगीचा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को एम्बुलेंस की मांग की थी बगीचा क्षेत्र के ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात के दौरान बगीचा विकास खंड के ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के लिए एक एम्बुलेंस की मांग की थी । मुख्यमंत्री ने लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए और दूरस्थ अंचल के पाठ क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के…
Read Moreबिहान योजना से महिलाएं हुई आर्थिक रूप से सशक्त, आयमूलक गतिविधियों से कमा रही हजारों का मुनाफा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के वनांचल एवं सुदूर क्षेत्रों में स्थित गांवों में निवासरत महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने आयमूलक गतिविधियां करना शुरू किया है, जिससे उनके जीवन में नया सबेरा आया है। वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। कोंडागांव जिला में एनआरएलएम से प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्राप्त कर फरसगांव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मोहलई की जय मां बमलेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। समूह…
Read Moreपुहपुटरा व तुरियाबीरा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन, शिवकुमारी को शिविर में मिला ऋण पुस्तिका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत पुहपुटरा व लुण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत तुरियाबीरा में गुरुवार को जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आस-पास के गांव के ग्रामीण अपनी समस्या लेकर उपस्थित उपस्थित हुए और आवेदन भी प्रस्तुत किये। पुहपुटरा में गांव के ही श्रीमती शिवकुमारी ने ऋण पुस्तिका के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जिसके आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शिविर में ही ऋण पुस्तिका बना कर दिया गया। तुरियाबीरा शिविर में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 8 का मौके…
Read Moreसंयुक्त टीम ने रुकवाया बाल विवाह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर महिला एवं बाल विकास और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर बाल विवाह को रुकवाया गया। टीम के द्वारा नाबालिग बालिका व उनके परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणाम व वैधानिक कार्रवाई के संबंध में समझाइश दी गई जिस पर सहमत होते हुए विवाह स्थगित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर जनपद के ग्राम बधियाचुआं में एक नाबालिग बालिका की विवाह कराए जाने की सूचना पर महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने विवाह घर में दबिश देकर…
Read More