जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के विशिष्ट आतिथ्य में होगा ’नारी शक्ति- भरोसे का सम्मेलन’

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति बहुत बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग परेड ग्राउंड में 13 अप्रैल गुरूवार को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य तथा श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के विशिष्ट आतिथ्य में ’नारी शक्ति-भरोसे का सम्मेलन’ होगा। इस अवसर पर परब निधि सम्मान निधि योजना का शुभारंभ भी किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महन्त तथा राज्य सरकार के मंत्रीमंडल के सदस्यगण सर्वश्री कवासी लखमा, श्री रविन्द्र चैबे, श्रीमती अनिला भेड़िया, श्री टीएस सिंहदेव, श्री ताम्रध्वज साहू, डॉ प्रेमसाय…

Read More

नारी शक्ति-भरोसे का सम्मेलन में बस्तर संभाग के जिलों द्वारा लगाई जा रही है प्रदर्शनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर लालबाग मैदान में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों द्वारा जिले में महिला समूहों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों तथा नवाचार योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमन्त्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बस्तर संभाग में की गई यात्राओं को भी छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा बस्तर काॅफी उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक का जीवंत प्रदर्शन, बस्तर कलागुड़ी…

Read More

गाँव में बिजली रहती है? स्कूल, आंगनबाड़ी कब खुलता है, पानी कहां से पीते हो ?, लेमरू सहित आसपास के गाँव में जाकर कलेक्टर ने धरातल में परखी योजनाओं की वस्तुस्थिति

कलेक्टर ने किया सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा गाँव में बिजली रहती है या नहीं ? स्कूल और आंगनबाड़ी कब खुलते हैं? शिक्षक समय पर आते हैं या नहीं ? पीने के पानी की क्या व्यवस्था है? प्रधानमंत्री आवास बना है न, कोई पैसा तो नही माँगता ? कुछ ऐसे ही सवालों के साथ जिले के कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम लेमरू और तेन्दुभांठा में न सिर्फ धरातल में जाकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को देखा बल्कि विकास…

Read More

जिला प्रशासन द्वारा रोका गया बाल विवाह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से आज एक नाबालिग कन्या का विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री सुश्री ऋचा प्रकाश के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सूर्यकांत गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग से समन्वय करते हुए ग्राम मेंऊ में बालिका के घर जाकर बालिका के उम्र सत्यापन हेतु अंकसूची की मांग की गई जिस पर परिवार वालो ने बालिका के उम्र संबंधी…

Read More

छत्तीसगढ़ में हुए चावल घोटाले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय खाद्य मंत्री को लिखा पत्र : चावल आवंटन में 2 बड़े घोटालों से कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के मुंह का छीना है निवाला – डॉ.रमन सिंह

राज्य सरकार पर लगभग 5 हजार 127 करोड़ रूपये मूल्य के 1 करोड़ 50 लाख 80 हजार 829 क्विंटल चावल का वितरण नहीं करने का लगाया आरोप, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना काल में किए गए बड़े घोटाले का खुलासा किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि केन्द्र सरकार द्वारा कोविड महामारी के समय देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों…

Read More

घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग रोकने के लिए जिलास्तरीय टीम द्वारा विभिन्न हॉटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की गई जाँच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग रोकने के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर हॉटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सतत् जांच के निर्देश दिया है। इसी तारतम्य में आज घरेलू टीम द्वारा गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग के संबंध में खाद्य विभाग की टीम द्वारा कुल 08 प्रतिष्ठानों में जांच की गई। जिसमें से 03 प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग किया जाना पाया गया । घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने के कारण करणी भोजनालय…

Read More

अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के साथ अच्छा बर्ताव रखें – स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की पीठ थपथपाई

श्री सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा की, 13 अप्रैल को भी होगी योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा की। रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा बैठक का आज दूसरा दिन था। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मैदानी स्तर पर आ…

Read More

जशपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में निकाला गया सद्भावना मार्च, जिले में शांति, सौहार्द्र और भाईचारा बनाए रखने का दिया गया संदेश

कलेक्टर, एसपी सहित विभिन्न धार्मिक, समाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के जवान हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए शहर में सद्भावना मार्च निकाला गया और जशपुर थाना से महाराजा चौक, बसस्टैण्ड होते हुए वापस थाना तक भ्रमण किया गया। सदभावना रैली में विभिन्न समाज प्रमुख, धार्मिक संगठनों, राजनीतिक दलों, व्यापारिक संगठनों के लोग, गणमान्य नागरिकगण, अपर कलेक्टर आईएल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीएम सुश्री श्यामा पटेल सहित…

Read More

जशपुर : कानून व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक, जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने धार्मिक संगठनों, समाज प्रमुखों और राजनीतिक दलों से अपील

सोशल मीडिया में प्रसारित फेक वीडियो, फोटो या किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट से बचें सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों पर रखी जा रही कड़ी नजर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से जिले वासियां से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट के  सभाकक्ष में  विभिन्न समाज प्रमुखों, धार्मिक संगठनों, राजनीतिक दलों, व्यापारिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल…

Read More

सीएचसी पत्थलगांव में हुआ ब्लॉक हेल्थ इम्प्रूवमेंट की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में ब्लॉक हेल्थ इम्प्रूवमेंट के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक के सभी सेक्टर इंचार्ज, आरएमए, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ और आरएचओ शामिल हुए। बैठक में आयुष्मान कार्ड शतप्रतिशत बनाने निर्देशित किया गया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से आए डॉ. प्रशांत के द्वारा एएफपी सर्विलेंस, मीजल्स रूबेला के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान चिकित्सा अमला को कोविड-19 के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Read More