24 घंटे में कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी किया जाये- चंदेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक शिवरतन शर्मा,पूर्व मंत्री भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत , रायपुर संभाग प्रभारी एवं विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से पैदल मार्च निकालकर सिविल लाइन थाने में शिकायत पत्र देकर भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों के विरुद्ध हेट स्पीच के लिए नोटिस जारी करने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कांग्रेस के इशारे पर भाजपा…
Read MoreDay: April 18, 2023
कांग्रेस बताए भुनेश्वर साहू की हत्या के सभी आरोपियों को पकड़ने से कौन रोक रहा है? : बिरनपुर में हुई घटनाओं पर हो रही एकपक्षीय कार्यवाही पर अरुण साव ने कांग्रेस सरकार को चेताया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भुनेश्वर साहू की निर्ममता से हत्या के बाद भी चेती नहीं है एवं एक पक्षीय कार्यवाही कर रही है उन्होंने कहा भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या के बाद कई लोगों के नाम से रिपोर्ट दर्ज है लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में अब तक सफल क्यों नहीं हो पाई ,यह एक बड़ा सवाल है कांग्रेस सरकार बताए कि आरोपियों को पकड़ने से कौन रोक रहा है? श्री अरुण साव…
Read Moreखुद तो कुछ नही किया भाजपा के विकास कार्यों पर रंग रोगन कर उद्घाटन करती है कांग्रेस सरकार, रिपोर्ट कार्ड देने के समय सौगात का ड्रामा कर रही है भूपेश सरकार : संदीप शर्मा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभाओं का दौरा सियासी ड्रामेबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि अब जबकि चुनाव सिर पर है और रिपोर्ट कार्ड दिखाने का समय है, तब मुख्यमंत्री बघेल विधानसभाओं में जाकर सौगातों की ड्रामेबाजी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा है कि हाल के महीनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के मद्देनज़र की गई घोषणाओं, उन पर क्रियान्वयन की मौजूदा स्थिति…
Read Moreउप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दिखा बाल प्रेम, दर्शक दीर्घा से बच्चों को बुलाकर उन्हें उड़ाने को दिया गुब्बारा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बाल प्रेम जग जाहिर है। मुख्यमंत्री चाहे किसी भी परिस्थिति में हों बच्चों को देखकर वो रूक जाते हैं और उनसे बात जरूर करते हैं। भेंट मुलाकात के दौरान भी मुख्यमंत्री ने कई बार अपनी सुरक्षा और प्रोटोकाल को तोड़कर बच्चो से मुलाकात की और उनको भरपूर समय दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के मन को समझते हुए बोर्ड परीक्षाओं के टापर्स को हैलीकाप्टर में जॉय राइड भी करायी और बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों…
Read Moreदीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षणः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ पुलिस में भर्ती होते हैं युवाः मुख्यमंत्री जब पुलिस अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है,तभी हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैः मुख्यमंत्री उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें बैच के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है, प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आपने कुछ न…
Read Moreशहीद नंदकुमार पटेल किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, युवाओं के अधिकारों के लिए सदैव मुखर रहे: मुख्यमंत्री ने पंडरी ऑक्सीजोन में शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम विधानसभा रायपुर उत्तर में भेंट-मुलाकात अभियान के अवसर पर पंडरी ऑक्सीजोन में स्थापित शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित पंच धातु से निर्मित इस प्रतिमा का वजन 400 किलोग्राम तथा ऊंचाई 9 फीट है। इस प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु आकर्षक रोशनी व्यवस्था के अलावा मिनी उद्यान भी तैयार किया गया है। बैठक व्यवस्था के साथ…
Read Moreनई स्पेशल ट्रेन के दौरान जबलपुर एवं गोंदिया के के मध्य आने एवं जाने के लिए मिलेगी यात्री सुविधा
05713/05714 जबलपुर–गोंदिया-जबलपुर नई स्पेशल ट्रेन की सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत 05713/ 05714 जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर इनॉगरल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन परिचालन का शुभारंभ जबलपुर रेलवे स्टेशन से आज दिनांक 17 अप्रैल, 2023 से किया गया । इस ट्रेन के प्रथम आगमान पर बालाघाट, नैनपुर तथा गोंदिया रेलवे स्टेशनों संबंधित क्षेत्र के सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधियों तथा आमजनता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस गाड़ी को दिनांक 17 अप्रैल, 2023 को 11-00 बजे जबलपुर से स्पेशल के रूप मे चलायी गयी…
Read Moreरेलवे : संरक्षा के 6 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं | इसके साथ ही सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता कर संरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है | इसी संदर्भ में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान तकनीकी दिक्कतों की पहचान कर असामान्य परिस्थिति को भाँपते हुये अविलंब सर्वसंबंधितों को सूचना देकर संभावित…
Read Moreशासकीय उचित मूल्य दुकान को लेकर 4 घंटे के भीतर कलेक्टर ने जनहित में जारी किया आदेश, जनदर्शन में कुल 151 आवेदन प्राप्त हुए
भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह 7ः00 से 12ः00 बजे तक व शाम को 4 बजे से 7ः00 बजे तक के बीच में मिलेगा राशन स्कूल संबंधी पुस्तकों व यूनिफार्म के लिए स्कूल प्रबंधन पालकों को नहीं कर पाएगा बाध्य, कमीशनखोरी पर लगेगी रोक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के समक्ष् शहर के जनप्रतिनिधि द्वारा भीषण गर्मी को मद्दे नजर रखते हुए जनहित में शासकीय उचित मूल्य दुकान खाद्य एवं खाद्यान्न वितरण के समय परिवर्तन को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के अनुसार…
Read Moreमच्छर उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 16 अप्रैल से शुरू, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कॉलोनियों को दिया जाएगा पुरस्कार
समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में लॉटरी सिस्टम से दिया जाएगा फैसला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम (फाईट द बाइट) के अंतर्गत दुर्ग जिले के समस्त 11 नगरीय निकायों के समस्त कॉलोनियों में 1 से 15 अप्रैल 2023 तक कॉलोनी एशोसिएशन के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद 16 से 22 अप्रैल 2023 तक सर्वेक्षण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसमे कॉलोनी अध्यक्ष के साथ समन्वय कर नगर-निगम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मितानिन व एम.टी. द्वारा सर्वेक्षण कार्य किया जायेगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग…
Read More