भाजपा द्वारा लागू 58% प्रतिशत आरक्षण से सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे हटना भाजपा की आरक्षण पर प्रतिबद्धता की जीत, आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत यह भाजपा के संघर्षों की जीत.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री विक्रम उसेंडी , भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, वरिष्ठ नेत्री लता उसेंडी, पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम 58% प्रतिशत आरक्षण पर माननीय न्यायालय से दी गई अंतरिम राहत का अभिनंदन करते हैं। इस फ़ैसले से न केवल प्रदेश की तात्कालीन भाजपा सरकार के 58% प्रतिशत आरक्षण का फ़ैसला सही साबित हुआ है, बल्कि कांग्रेस जिस तरह इस मामले में दोहरी राजनीति करती…

Read More

फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर चंदन कुमार ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्य करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार जिले के नये कलेक्टर चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित आज पहले समय सीमा बैठक में अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने समस्त विभाग के अधिकारियों को कामकाज में सुधार एवं छवि सुधारने के निर्देश दिए है। श्री कुमार ने समय-सीमा की बैठक में आज अधिकारियों की लम्बी बैठक लेकर जिले की सर्वांगीण विकास और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रस्तावित कार्य-योजना एवं अपने  प्राथमिकताओं से अवगत…

Read More

जनचौपाल में कलेक्टर चंदन कुमार ने सुनी आमजनों की समस्याएं : अब सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 बजे से होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से साप्ताहिक कलेक्टर जनचौपाल का आयोजन किया जाता है। इस तारतम्य में नये कलेक्टर चंदन कुमार ने दूर दराज से आए आवेदकों से आवेदन प्राप्त किए एवं उनके आवेदनों के निराकरण करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। उन्होंने सभी आवेदनों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया है। कलेक्टर जनचौपाल अभी तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को होता था किंतु अब इसमें परिवर्तित कर सप्ताह के प्रत्येक…

Read More

महानदी जल विवाद अधिकरण, संयुक्त दल ने किया कुदरी बैराज और बंसतपुर बैराज का अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा महानदी जल विवाद अभिकरण के अध्यक्ष जस्टिस श्री ए.एम. खानविलकर एवं सदस्यगण छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। महानदी जल विवाद अभिकरण के माननीय सदस्यगण, वरिष्ठ विधिक अधिवक्तागण, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य के विधिक एवं तकनीकी अधिकारियों ने कुदरी बैराज और बंसतपुर बैराज का अवलोकन किया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अंबलगन पी., कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, प्रभारी एसपी श्री राजेश अग्रवाल, जल संसाधन विभाग एवं राज्य और जिला स्तर के सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

जनदर्शन में आमजनता की सुनी गई समस्याएं : ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत के सीईओ अजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कुछ आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने बरसात के दिनों में आवागमन में परेशानी होने की जानकारी देते हुए गणेश चौक खपरी से अरपा नदी पुल तक पक्की सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया। इसके लिए सीईओ जनपद…

Read More

छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए संचालित की जा रही है सिल्क समग्र योजना, केन्द्रीय रेशम बोर्ड बैंगलूरू के अधिकारी दे रहे हैं प्रशिक्षण

रेशम अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए रेशम पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, छत्तीसगढ़ में इसके लिए सिल्क समग्र योजना-2 शुरू की गई है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य के 14 जिलों के रेशम अधिकारियों के तकनीकी उन्नयन के लिए केन्द्रीय रेशम बोर्ड बेंगलूरू और ग्रामोद्योग विभाग के रेशम प्रभाग के संयुक्त तत्वाधान में 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। एक मई से शुरू हुए प्रशिक्षण में…

Read More

झुग्गी बस्ती से निकलकर श्रमिकों के बच्चों ने बनायी अंतर्राष्ट्रीय पहचान, भारतीय साफ्ट बाल टीम में राज्य के तीन युवा कर रहे हैं प्रतिनिधित्व

अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे, उन्हें भी छूना है आसमानः मुख्यमंत्री श्री बघेल श्रमिक हित में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कर रही है काम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। कवि दुष्यंत कुमार की ये कविता आज छत्तीसगढ़ के उन युवाओं के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है जो ऐसे समाज से आते हैं जो शायद ही कभी बड़े सपने देखते हों। ऐसे ही समाज और परिवार को आगे बढ़ाने का जिम्मा लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री…

Read More

जशपुर जिले किसान मशाले, हल्दी, स्टोब्रेरी की खेती करने के लिए आगे आ रहे, जिला प्रशासन ने सिंचाई के लिए 09 किसानों के खेतों में कराया बोर खनन

बोर से आस-पास के लगभग 45 किसानों को इसका सीधा लाभ मिल रहा जलवायु, मौसम और मिट्टी को देखते हुए किसानों की उपज बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है प्रशिक्षण जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए किसानों ने खुशी जाहिर की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले में मनरेगा के अंतर्गत् रोपित कराये गए मिश्रित फलोद्यान में फलदार पौधों की सिंचाई के लिए 09 किसानों के खेत में नलकूप खनन का कार्य करावाया गया है। इससे आस-पास के 45 किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।…

Read More

कार्यवाही : पोएचसी भेलवा के फर्मासिस्ट की काम मे लापरवाही, सीएचएमओ जशपुर ने की सेवा समाप्त

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेलवा के फर्मासिस्ट का अनुशासनहीनता के कारण किया गया सेवा समाप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने फरसाबहार विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेलवा के फर्मासिस्ट रवि कुमार को अनुशासनहीनता के कारण सेवा समाप्त माने जाने हेतु आदेश जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जून 2020 के तहत् सेवा प्रदाता के रूप मे रवि कुंमार फर्मासिस्ट की सेवा प्रदाता करने के लिये सशर्त आदेश जारी किया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेलवा से प्राप्त जानकारी…

Read More

डीजे की लूट के 4 आरोपियों को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से डीजे एवं वारदात में प्रयुक्त पिक-अप हुई जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत श्रीनदी पुल के पास डीजे की हुई लूट की घटना के आरोप में कुनकुरी पुलिस ने 4 आरोपियों राजकुमार यादव निवासी ग्राम खारीझारिया, देव कुमार यादव निवासी ग्राम उपरघींचा, योगेश डुमरिया निवासी ग्राम फरसाबहार, भागीरथी लहरे निवासी ग्राम बुढ़ाडांड पत्थलगांव को गिरफ्तार करने के साथ डीजे बरामद कर लिया है। घटना में प्रयुक्त पि-कप भी जप्त कर ली गई है। आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 392 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम कार्यवाही कर रही है। थाना प्रभारी…

Read More