समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन के द्वारा दूरस्थ अंचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए मैगा हैल्थ कैम्प, कुष्ठ निवारण शिविर सभी विकासखण्डों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर गंभीर बिमारी, सामान्य बिमारी एवं अन्य प्रकार के बिमारियों का भी बेहतर ईलाज किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को प्रशासन द्वारा रायपुर के बड़े अस्पतालों में भेजा जा रहा है और विशेषज्ञों के देखरेख में सफल ऑपरेशन भी करवाया गया है। इसी कड़ी में 29 मई 2023 को जिला चिकित्सालय जशपुर में थायरॉइड…
Read MoreDay: May 29, 2023
तहसीलदार ने पाकरगांव और लुड़ेग के पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण, पशुओं का समय पर किया जा रहा टीकाकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव तहसीलदार ने पाकरगांव और लुड़ेग के पशु चिकिल्सालय का निरीक्षण करके पशुओं के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से चर्चा करके पशुओं के टीकाकरण, पशु चिकित्सकों सेवाओं के बारे जानकारी ली। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। पशुओं को टीकाकरण का कार्य भी समय पर किया जा रहा है।
Read Moreसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में मोतियाबिंद के मरीजों की हुई जांच, 26 मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तर में मोतियाबिंद मरीजों की जॉच के पश्चात आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाई एवं तत्काल चश्मा वितरण किया जा रहा है साथ ही चिन्हांकित मरीजों के लिए ऑपरेशन की व्यवस्था की जाती है। इसी कड़ी में 29 मई 2023 को पत्थलगांव विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मोतियाबिंद मरीजों का जांच कर 26 मरीजों का ऑपरेशन किया गया और निःशुल्क दवाई, आवश्यक परामर्श और चश्मा दी गई। शिविर में कोरबा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामकिशोर शांडिल्य, डॉ. अनीता मिंज एवं …
Read Moreव्ही.व्ही.आई.पी., व्हीआईपी सुरक्षा हेतु एचएचएमडी, डीएफएमडी, फिस्किंग करने के संबंध में रक्षित केन्द्र जांजगीर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर के 113 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक हुये सम्मिलित.
पुलिस मुख्यालय, रायपुर से आई टीम द्वारा व्ही.व्ही.आई.पी/व्ही.आई.पी.सुरक्षा हेतु दिया गया प्रशिक्षण प्रशिक्षण के समापन पर दौरान श्री निकोलस खलखो, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा उप निरीक्षक बलवंत सिंह, प्रधान आरक्षक सुमित अग्निहोत्री एवं प्रधान आरक्षक त्रिभुवन सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोक सभा चुनाव 2024 के दौरान व्हीव्हीआईपी/व्हीआईपी प्रवास पर आम नागरिकों के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व की जाने वाली सुरक्षा जांच में किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए एचएचएमडी,…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शारदापीठ और ज्योतिषपीठ के जगद्गुरू शंकराचार्यों का अपने निवास में किया आत्मीय स्वागत, पादुका पूजन कर ग्रहण किया आशीर्वाद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में पधारे शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज और ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का सपरिवार विधि विधान से पादुका पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व चन्द्रदेव राय, विधायक खेल साय सिंह, रामपुकार सिंह, विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, विनय भगत, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय प्रदीप…
Read Moreभेंट-मुलाकात के दौरान जिन ग्रामीणों के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन उन्हें सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में कराया भोज कहा सरगुजा की भाजियों का स्वाद मैं आज तक नहीं भूला
सरगुजा के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से कराया भोजन सरगुजा की छात्रा मधुलिका की स्केचिंग से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु सहायता के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सरगुजा संभाग में जिन ग्रामीण परिवारों के घर भोजन किया था, मुख्यमंत्री ने आज उन्हें अपने निवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि मैंने आप सब के घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप…
Read Moreपहले घरेलू उपयोग के लिए लगाते थे सब्जियां, आज जिले के गौठानों में बड़े स्तर पर हो रहा उत्पादन, बाड़ी विकास योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती, खुल गए आय के नए मार्ग.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुराजी ग्राम योजना ग्रामीण अंचलों में निवास करने वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हुई है। नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजनांतर्गत बाड़ी विकास योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। जिससे ग्रामीण परिवारों को आय का आसान रास्ता मिला है, कोरिया जिले में भी ऐसे कई परिवार हैं जो अपनी सफलता की कहानी स्वयं बयां करते हैं। जिले के विकासखण्ड सोनहत के कुशहा गौठान में बाड़ी विकास योजना के तहत लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह…
Read More