मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना, रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री पूजा करके प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए

मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना)  की रस्म अदा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की  पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री श्री  बघेल विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात प्रभु को सिर पर विराजित करके…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ली राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के संचालन समिति की बैठक

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शिशुओं के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों व ज्यादा जोखिम वाली आबादी को हेपेटाइटिस-बी का टीका अनिवार्यतः लगाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (National Viral Hepatitis Control Program) की राज्य स्तरीय संचालन समिति (State Steering Committee) की बैठक ली। उन्होंने बैठक में हेपेटाइटिस पर नियंत्रण के लिए उच्च जोखिम वाले वर्गों (High Risk Group) में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए।…

Read More

आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1012 बच्चों का कराया गया स्वर्णप्राशन : स्वर्णप्राशन के प्रति लोगों को जागरूक करने पाम्पलेट वितरण, आईक्यू मूल्यांकन व स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क औषधि वितरित की गई

आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1012 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। जनसामान्य को इसके प्रति जागरूक करने आज पाम्पलेट वितरण, आईक्यू मूल्यांकन (IQ Assessment) और बच्चों के…

Read More

पत्नी की हत्या करने वाले पति को चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीएचसी प्रेमनगर की मर्ग सूचना पर मामला किया गया दर्ज,

आरोपी ओम प्रकाश के विरूद्ध अपराध क्रमांक 59/23 धारा 302 भादवि के अंतर्गत चौकी उमेश्वरपुर पुलिस ने मामला किया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : सीएचसी प्रेमनगर के वार्ड ब्यॉय देवनारायण ने दिनांक 19 जून 23 को चौकी उमेश्वरपुर में मृतिका सीमा प्रजापति की मृत्यु की सूचना मेमो लाकर पेश करने पर मर्ग कायम किया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजन ने बताया कि मृतिका के पति ओमप्रकाश के द्वारा उससे मारपीट किया जाता था। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतिका की मृत्यु का कारण हत्यात्मक…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने नि-क्षय मित्रों का किया सम्मान : टीबी के मरीजों को सुपोषण उपलब्ध कराकर टीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं नि-क्षय मित्र

स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी पीड़ितों को पोषण आहार के पैकेट वितरित किए संदर्श न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में टीबी के मरीजों को सुपोषण उपलब्ध करा रहे प्रदेश भर के नि-क्षय मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में टीबी के मरीजों को पोषण आहार का पैकेट भी वितरित किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नि-क्षय मित्र के रूप में टीबी के इलाजरत मरीजों के पोषण आहार की जिम्मेदारी उठा रहे नौ गैर-सरकारी व…

Read More

खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए अखबार का न करें प्रयोग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य कारोबारियों और लोगों से की अपील : अखबार की छपाई में उपयोग होने वाली स्याही में होते हैं कई खतरनाक रसायन व रंजक, ये मानव स्वास्थ्य के लिए हैं हानिकारक

इससे पाचन संबंधी विकार, टॉक्सिसिटी, कैंसर, महत्वपूर्ण अंगों की विफलता तथा प्रतिरक्षा तंत्र हो सकता है कमजोर बार-बार समझाईश के बाद भी कोई खाद्य कारोबारी न माने तो खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में करें शिकायत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए अखबार का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। अखबार की छपाई में उपयोग होने वाली स्याही में कई खतरनाक रसायनों एवं रंजकों की मौजूदगी के मद्देनजर विभाग ने खाद्य कारोबारियों और लोगों से आग्रह…

Read More

TRANSFER BREAKING : CG पुलिस विभाग मे 141 निरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश हुआ जारी, देखें किसे कहाँ मिली पदस्थापना..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर रायपुर/जशपुर : पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ 19, नवा रायपुर के आदेश व पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार निम्नांकित निरीक्षकों को भारत निर्वाचन आयोग के पत्र क्रमांक 437/6/1/INST/ECI/FUNCT / MCC/2023 दिनांक 02.06.2023 में दिये गये निर्देशों के परिपालन तथा अन्य प्रशासनिक दृष्टिकोण से दर्शाई गई इकाई में अस्थाई तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। देखें सूची–

Read More

पुलिस विभाग में रक्षित निरीक्षकों का हुआ तबादला.. जशपुर रक्षित निरीक्षक का रायगढ़ स्थानांतरण.. देखें सूची

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ सेक्टर-19, नवा रायपुर के आदेश व “पुलिस स्थापना बोर्ड” के निर्णयानुसार निम्नांकित रक्षित निरीक्षकों को भारत निर्वाचन आयोग के पत्र क्रमांक 437/6/1/INST/ECI/FUNCT / MCC/2023 दिनांक 02.06.2023 दिये गये निर्देशों के परिपालन तथा अन्य प्रशासनिक दृष्टिकोण से दर्शाई गई इकाई में अस्थाई तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है।

Read More

67 वर्षीय वृद्धा माँ को लाठी से सिर एवं पीठ में वारकर हत्या करने वाले आरोपी शराबी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी शिवचरण प्रधान पिता कस्तु राम प्रधान के विरुद्ध थाना कांसाबेल में 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रभुचरण प्रधान ग्राम कांसाबेल गंघुटोली थाना कांसाबेल ने थाना कांसाबेल में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक रिश्तेदारी में दशकर्म कार्यक्रम में गया हुआ था। वापस आने पर शाम को इसे पता चला कि प्रार्थी की माँ फुलमनी बाई…

Read More

फायर सेफ्टी को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने व्यापारिक संगठन के साथ की बैठक

जिला प्रशासन द्वारा चलाया जाएगा फायर सेफ्टी सप्ताह व्यावसायिक भवनों, अस्पताल, स्कूल, फैक्ट्री आदि में फायर सेफ्टी का होगा ऑडिट, फायर सेफ्टी को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष फायर सेफ्टी को लेकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने फायर सेफ्टी को लेकर जिला अग्निशमन अधिकारी और मौजूद पदाधिकारियों एवं व्यापारियों से चर्चा की। कलेक्टर श्री कुन्दन ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत व्यावसायिक भवन, अस्पताल, विद्यालय, फैक्ट्री, आवासीय भवन, होटल इत्यादि का फायर सेफ्टी…

Read More