छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता : शिकायतकर्ता कोई नहीं भाजपा अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने पीएससी पर झूठे आरोप लगा रही, भाजपा के प्रदर्शन को युवाओं ने नकारा, रहा फ्लाप शो

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर   पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने राज्य लोक सेवा आयोग की कथित गड़बड़ी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री निवास घेराव का असफल प्रयास किया। भाजपा के प्रदर्शन को राज्य के युवाओं ने नकार दिया। भाजयुमो के प्रदर्शन से युवा गायब रहे भाजपा के वृद्द नेता जो जनता के द्वारा नकारे जाने के बाद बेरोजगार हो चुके मंच पर बैठे दिखे। बमुश्किल से कुछ सौ युवा ही भाजयुमो के प्रदर्शन में…

Read More

मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में गरजे अरुण साव कहा सलेक्शन का जो रेट भूपेश बघेल ने रखा है उतना पैसा प्रदेश के कई गरीबों के पास नही, भाजपा युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने का काम करेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांग्रेस की सरकार जबसे आयी है सबसे अधिक छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र युवाओं के पीठ पर ही वार किया है। वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद आदि ने पिछले पांच वर्ष में प्रदेश को निराशा के गर्त में धकेल दिया है। लेकिन यह पीएससी घोटाला के बाद तो भूपेश सरकार ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के पेट पर लात मारी है। आज छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे-बेटियां इस बार से कराह रही हैं, बिलबिला रही हैं। जिस…

Read More

PSC महासंग्राम में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,कहा युवाओं का हक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाछाप अधिकारियों की झोली में डाला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पिछले दिनों सीजीपीएससी के परिणाम आने के बाद से लगातार सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया इस पीएससी महासंग्राम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या विधायक बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक समेत भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व प्रदेश भर के  युवा शामिल हुए। इस दौरान पूर्व…

Read More

भूपेश राज में अगर पीएससी में सलेक्शन पाना है तो बड़े को कांग्रेस नेता और नजदीकियों का बेटा बेटी होना जरूरी : तेजस्वी सूर्या

सीबीआई को सौंपा जाएगा पीएससी घोटाला- तेजस्वी सूर्या छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का समय है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अफसर और कांग्रेस के नेताओं की संतान न होना आम नागरिकों के बच्चों के लिए गुनाह है। यहां सामान्य अभ्यर्थियों की योग्यता को दरकिनार कर पीएससी भर्ती घोटाला किया गया है।  तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की…

Read More

रायपुर पहुंचते ही पहले राम मंदिर पहुंचे, जैतखाम पर नारियल चढ़ाया और फिर नालंदा परिसर में युवाओं से चर्चा करने पहुंचे तेजस्वी सूर्या

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या का सोमवार सुबह राजधानी पहुँचने पर विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया। श्री सूर्या यहाँ पीएससी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले के खिलाफ भाजयुमो द्वारा आहूत सीएम हाऊस के घेराव आंदोलन का नेतृत्व करने पहुँचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूर्या विमनातल से सीधे जैतखाम पहुँचे, जहाँ बाबा गुरु घासीदास के जयकारों के मध्य उन्होंने जैतखाम पर माल्यार्पण कर नारियल…

Read More

क्रेडिट कार्ड में जारी सेवाओं में बदलाव के नाम पर झांसे में लेकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को दिल्ली से पकड़ने में मिली सफलता, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 06 नग मोबाइल, 03 नग एटीएम किया गया बरामद, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल !

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही मामले में छः आरोपियों को किया गया गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 219/23 धारा 420.34 भा.द.वि. 66 (डी) आई.टी.एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित कुमार जायसवाल आत्मज स्वर्गीय जगदीश चंद्र जायसवाल साकिन भट्टी रोड अम्बिकापुर द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 30 मार्च 23 को प्रार्थी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर क्रेडिट कार्ड में जारी सेवाओं…

Read More

जशपुर जिले में आयुष विभाग के अंतर्गत पंचकर्म क्रिया के द्वारा रोगियों का किया जा रहा ईलाज

विगत सप्ताह में 2442 रोगियों को औषधि वितरण कर किया गया है निःशुल्क उपचार आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में हितग्राहियों को योगाभ्यास भी कराया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुषविंग, स्पेशलाईज्ड थेरेपी सेंटर, आयुर्वेद, होम्योपैथी, औषधालय, सी. एच. सी., पी. एच. सी. में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से पंचकर्म क्रिया के द्वारा रोगियों को ईलाज करके निःशुल्क औषधि वितरण किया जा रहा है। आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विगत सप्ताह में…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं : अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज, राशन कार्ड, नलकूप खनन, पानी की समस्या, रोजगार प्रदाय, मुआवजा, बंटवारा, सीमांकन, भूमि-विवाद, नामांतरण, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों का गंभीरता से लेने एवं समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब 3.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 3.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 19 जून तक औसत वर्षा 78.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक कुनकुरी तहसील में 1.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। 

Read More

विश्व सिकल सेल दिवस पर जिला चिकित्सालय जशपुर में किया गया शिविर का आयोजन, 103 मरीजों का किया गया हाइड्रोक्सीयूरिया जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्व सिकल सेल दिवस पर जिला चिकित्सालय जशपुर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 103 मरीजों का हाइड्रोक्सीयूरिया जांच किया गया। साथ ही शिविर में जिन हितग्राहियों को यूडीआईडी नहीं बना था उनका प्राथमिकता से यूडीआईडी बनया गया। इस दौरान मरीजों का जांच कर बोर मैरो ट्रांसप्लांट के लिए चिन्हांकित किया गया है।

Read More