समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण पूरे राज्य में जनता और कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बूथ क्रमांक 184 मौर्य रोड बिलासपुर में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश की जनता से समसामयिक विषयों पर संवाद इतना अहम है कि हर माह के अंतिम रविवार को होने वाला संवाद इस बार एक सप्ताह पहले हुआ।…
Read MoreDay: June 18, 2023
भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर स्कूलों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 1 करोड़ 19 लाख स्वीकृत.
जिला प्रशासन व निर्माण एजेंसी से कार्यों को शीघ्र से शीघ्र पूरा करने को कहा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुशंसा पर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 8 स्कूलों के मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण व शौचालय निर्माण के लिए 1 करोड़ 19 लाख 66 हजार रुपए स्वीकृत किया है। शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर जीर्णोधार हेतु 6.65 लाख, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अयोध्या नगर चंगोराभाठा अतिरिक्त कक्ष निर्माण 16.10 लाख, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला संतोषी नगर अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं शौचालय…
Read Moreडीडी नगर सेंट्रल स्कूल में कक्षा 2 पाली में लगाने पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
द्वितीय पाली आरंभ करने से विद्यालय की वर्तमान संसाधन में ही अतिरिक्त 2500 सीट हो सकेगी उपलब्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर रायपुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में द्वितीय पाली में कक्षाएं आरंभ कराने हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध में पत्र लिखा है। श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि देश के सबसे तेज गति से विकसित होने वाले राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर,…
Read Moreभू-विस्थापित दिलहरण की आत्महत्या के लिए एसईसीएल और राज्य सरकार की नीतियां जिम्मेदार, दोषी अधिकारियों के खिलाफ हो एफआईआर – किसान सभा
मृतक के परिवार को 50 लाख रूपए की सहायता और एक सदस्य को स्थाई रोजगार प्रदान करने की मांग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ किसान सभा ने कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के खनन प्रभावित गांव जटराज के भू-विस्थापित दिलहरन पटेल की आत्महत्या के लिए एसईसीएल और राज्य सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है और मृतक के परिवार को 50 लाख रूपए की सहायता और एक सदस्य को स्थाई रोजगार प्रदान करने की मांग की है। आज यहां जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष…
Read Moreकिसी मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह भ्रष्टाचारियों की पैरवी करना निंदनीय, जनता ऐसे बयानों से और बेहतर समझने लगी है कि इन घोटालों में ‘पॉलीटिकल मास्टर’ कौन है – अरुण साव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोयला घोटाले के आरोपी पर कर्नाटक में धाराएं हटने पर ईडी की कार्रवाई खत्म करने को बंधनकारी बताने पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों की पैरवी करने और किस हद जायेंगे। कोयला में प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली के मामले में जिस आरोपी को ठोस साक्ष्य के कारण अदालत से जमानत नहीं मिल रही, उसके समर्थन में मुख्यमंत्री का यह बयान कि ईडी की जांच खत्म करना बंधनकारी…
Read Moreनाबालिग से अनाचार के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने पर की गई कार्यवाही
चौकी रघुनाथपुर नें नाबालिग को झारसुगड़ा उड़ीसा से बरामद कर परिजनों के समक्ष किया गया सुपुर्द सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा प्रार्थी द्वारा दिनांक 22/05/23 को चौकी रघुनाथपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 21/05/23 के रात को मेरी नाबालिग लड़की घर मे किसी को बिना बताये निकली हैं जो अभी तक वापस नही आई हैं किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाकर ले गया हैं,प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा 363,…
Read Moreमहिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल !
आरोपी रामकुमार उर्फ कोंदा निवासी पड़रिया के विरूद्ध धारा 452, 354 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को किया गया है गिरफ्तार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अकलतरा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी रामकुमार उर्फ कोंदा द्वारा पीड़िता के घर के अंदर घुसकर बुरी नियत से हाथ-बांह पकड़ कर बेइज्ती करने के नियत से जमीन में गिरा दिया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया।…
Read Moreहिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
152 स्नातक, 55 स्नातकोत्तर को मिली डिग्री 2 विद्यार्थियों को पीएच.डी. की डिग्री प्रदान की गई असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 36 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदत्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। ट्रिपल आईटी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश और एचएनएलयू के कुलाध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने की। इस मौके पर एचएनएलयू के कुलाधिपति और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश…
Read Moreमन की बात का 102वां संस्करण : रायपुर पश्चिम विधानसभा में अजय जामवाल संग राजेश मूणत ने सुनी मन की बात
मूणत ने लोगों से की अपील, योग दिवस को सफल बनायें आपातकाल की सच्चाई जानना युवाओं का हक:मूणत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 18 जून को मन की बात के 102वें संस्करण को संबोधित किया। जिसे देशभर के आम जनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अधिकांश बूथ स्तर पर सुना। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पश्चिम विधानसभा के सभी बूथों पर मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा के क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने बूथ क्रमांक…
Read More67 साल में 14 प्रधानमंत्रियों ने 55 लाख करोड़ का कर्ज लिया, 9 साल में मोदी ने 100 लाख करोड़ का कर्ज लिया – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वो कीर्तिमान स्थापित किया है, जो इस देश के 14 प्रधानमंत्री उनसे पहले नहीं कर पाए हैं। इस देश के 14 प्रधानमंत्रियों ने कुल मिलाकर मात्र 55 लाख करोड़ रुपए का कर्जा लिया, 67 साल में 14 प्रधानमंत्रियों ने कुल 55 लाख करोड़ का कर्जा लिया और हर बार रेस में आगे रहने की चाहत वाले नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 9 साल में हिन्दुस्तान का कर्जा तिगुना कर…
Read More