पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने एवं आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से चलित थाना का किया गया आयोजन.

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में थाना दरिमा के ग्राम नवानगर में आयोजित हुआ चलित थाना. चलित थाना के दौरान साइबर फ्रॉड से बचने जन जागरूकता एवं आम नागरिकों की समस्याओं का मौक़े पर ही किया गया निराकरण नशा उन्मूलन अभियान के तहत ग्राम स्तर पर पहल करने एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो,सरगुजा सरगुजा : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस एवं जनता के बीच…

Read More

फर्जी बिल्टी पेपर तैयार कर आमगांव खदान से कोयला बिलासपुर न ले जाकर उड़ीसा ले जाने वाले दो आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 लाख 30 हजार रूपये कीमत के 58.65 मैट्रिक टन कोयला सहित दो ट्रक किए गए जप्त.

थाना सूरजपुर में धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के अंतर्गत अपराध क्रमांक 246/23 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 जून 23 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रक क्रमांक सीजी 13 एके 0168 एवं ट्रक क्रमांक सीजी 15 एके 0169 में आमगांव कोयला खदान से कोयला लोड़ करके बिलासपुर के लिए निकला है, उक्त कोयला का फर्जी कागजात तैयार कर किसी अन्यत्र जगह खपाने ले जा रहे है। पुलिस…

Read More

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर में प्रवेश प्रांरभ, 29 जून को होगा प्रवेश के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आदिम जाति विभाग द्वारा शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर में सत्र 2023-24 के लिए प्रतिभावन खिलाड़ी छात्र-छात्राओं के प्रवेश प्रारंभ है। शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर में 29 जून 2023 दिन गुरूवार को प्रवेश का अंतिम चयन प्रक्रिया रखी गई है। प्रवेश फार्म शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर में कार्यलयीन अवधि में प्राप्त किया जा सकता है। शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर  में प्रवेश हेतु माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयु सीमा अधिकतम 14 वर्ष, उच्चतर माध्यमिक स्तर के लिये आयु सीमा अधिकतम 18 वर्ष, छात्राओं…

Read More

मछलियों की वंश वृद्धि को संरक्षण देने 16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित

बंद ऋतु अवधि में मत्स्याखेट कार्य रहेगा पूर्णतः निषिद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मछली पालन विभाग द्वारा वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु 16 जून से 15 अगस्त 2023 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए कहा है कि जिले के अंतर्गत् समस्त नदियों-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई जलाशय निर्मित किए गए हैं में सभी…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह नियंत्रण के लिए जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करने किया निर्देशित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता के पदों की भर्ती प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज महिला व बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की परियोजनावार  जानकारी ली। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण बताने कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ली समीक्षा बैठक : जल जीवन मिशन के कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना अंतर्गत कार्य में प्रगति लाने तथा समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ और उप अभियंता उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से लोगों को प्राथमिकता के साथ लाभ पहुचना हैं। उन्होंने…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने रीपा के अन्तर्गत किए जा रहे गतिविधियों के संबंध में ली बैठक, सभी केन्द्रों में शीघ्र मल्टी एक्टिविटी प्रारंभ करने के दिए निर्देश

गौठान में गौठान मेला का करें आयोजन-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों के संबंध में बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, सभी जनपद सीईओ, निर्माण एजेंसी एवं एनआरएलएम के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिले में रीपा हेतु चयनित गौठानों में किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सभी स्थानों में जल्द से जल्द मल्टी एक्टिविटी प्रारंभ करने…

Read More

जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखण्ड के ग्राम देवडांड़ निवासी स्व. फुलसाय का मधुमक्खी काटने से 20 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक  के  पिता बंधनू हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

जशपुर : लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन 14 जून से 22 सितम्बर तक 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में जिला परिवहन विभाग द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं व आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए, सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से जिले के विभिन्न विकासखण्डों में माह जून से सितम्बर तक लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लर्निंग लायसेंस शिविर लगाने के लिए आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल, हाईस्कूल चौक बगीचा में 14 जून को तिथि निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 28 जून को एन.ई.एस.कॉलेज…

Read More

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : जिला निर्वाचन कार्यालय जशपुर में अतिरिक्त कार्य सम्पादन हेतु विभिन्न पदों के लिए आवेदन 20 जून तक आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अतिरिक्त कार्य संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय एवं रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के लिए अस्थायी पदों हेतु 01 जून से 30  नवम्बर 2023 तक की अवधि के लिए सहायक ग्रेड-03 संविदा के 05 एवं भृत्य कलेक्टर दर के 05 पदों की पूर्ति हेतु निर्धारित योग्यता रखने वाले योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन 20 जून 2023 तक आमंत्रित किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन हेतु जिला के वेबसाईट https://jashpur-nic-in/ में लिंक 20 जून 2023 तक…

Read More