समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में सी सेक्शन सर्जरी से तीन गर्भवती माताओ का सर्जरी से संस्थागत प्रसव कराया गया ।डॉ सिसोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में एक सी सेक्शन सर्जरी हेतु अकलतरा आई हुई थी। इसी दौरान आपातकालीन प्रसव पीड़ा में आई हुई गर्भवती महिलाओं की आवश्यकता को देखते हुए तत्काल सी सेक्शन से सफल सर्जरी किया गया। तीनों शिशुवती महिलाओं एवं नवजात बच्चे स्वस्थ हैं। सर्जरी के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र सोनी…
Read MoreDay: June 7, 2023
बड़ी खबर : अत्यावश्यक सेवा संधारण को देखते हुए शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किये जाने का किया प्रतिषेध : छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विगत 15 मई से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किये जाने का प्रतिषेध किया है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 की धारा 4 की उपधारा 1 तथा 2 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए यह…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कृषक कल्याण के लिए बड़ा कदम उठाया है, अब किसानों को ₹2183 प्रति क्विंटल मिलेगा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, धान और मिलेट्स समेत कृषि उत्पादों के समर्थन मूल्य में की गई बड़ी वृद्धि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हितों को ध्यान में रखकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बड़ी वृद्धि की है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024…
Read Moreएक हफ्ते में तीसरी बार भाजपा में प्रवेश उत्सव अनुसूचित जाति समाज के 113 ने किया प्रवेश : भ्रष्ट कांग्रेस सरकार विदा होने जा रही है- नितिन नबीन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी में एक सप्ताह में तीसरी बार प्रवेश उत्सव ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में धूम मचा दी है। आज जांजगीर लोकसभा क्षेत्र प्रवास में प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन ने बड़ी संख्या में भाजपा के नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया। लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले,लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल , ज़िला प्रभारी गिरधर गुप्त , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्रीमती कमला देवी पाटले की उपस्थिति में स्थानीय विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व में अकलतरा विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग…
Read Moreधान सहित तमाम फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि पर मोदी जी का अभिनंदन, बढ़ी हुई कीमत का सारा लाभ सीधे किसानों को दे भूपेश सरकार : अरुण साव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज धान सहित कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बड़ी वृद्धि के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री साव ने कहा कि अन्नदाता के सम्मान का ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री लगातार समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं। किसान सम्मान निधि दी जा रही है ताकि किसानों को अतिरिक्त राशि मिल सके। भारत की कृषि के विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए…
Read Moreमारपीट की घटना में आहत की इलाज के दौरान बिलासपुर में हो गई मृत्यु : विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड किया गया पेश
ग्राम अफरीद में दिनांक 16.02.2023 को हुई थी मारपीट की घटना घटना में आहत की दिनांक 02.03.2023 को इलाज के दौरान बिलासपुर में मृत्यु हो गई मर्ग जांच उपरांत प्रकरण में धारा 302 भादवि पंजीबद्ध किया गया बालक को बाल देख रेख संस्था पर्यवेक्षण गृह प्लेस ऑफ सेफ्टी बिलासपुर भेजा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.02.2023 को ग्राम अफरीद निवासी संजय चौहान के घर के पास विधि से संघर्षरत बालक से सायकल को पटकने की बात पर झगड़ा विवाद होने से…
Read Moreजुआ खेलने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी अशोक जांगड़े,नंदू साहू, विनोद यादव ,हेमलाल श्रीवास के कब्जे से 52 पत्ती ताश नकदी रकम ₹ 2150 बरामद किया गया सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 6/06/22 को दौरान टाउन पेट्रोलिंग मुखबिर सूचना मिली की संजय नगर तालाब पार में कुछ जुवारियांन ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलकर रुपए पैसों का दाव लगा रहे हैं कि सूचना पर हमरा स्टाफ एवं गांव के घेराबंदी का रेट कार्रवाई कर आरोपी अशोक, नंदू , विनोद,…
Read Moreआर्थिक सामाजिक न्याय कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है, राष्ट्रीय जनगणना की अपनी जिम्मेदारियों से केंद्र की मोदी सरकार भाग रही – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार जनगणना नहीं करवा कर देश के वंचित लोगो के साथ अन्याय कर रही है। जनगणना कार्यक्रम से सरकारी योजनाओं के जो वास्तविक हितग्राही हैं उनके आंकड़े सामने आएंगे और जो हितग्राही जनगणना नहीं होने के कारण योजना का लाभ लेने से वंचित थे उन्हें योजनाओं का लाभ मिलेगा। मोदी सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए हर 10 साल में होने वाले जनगणना को रोके रखी हुई है जनगणना होने से मोदी सरकार की नाकामी…
Read Moreभाजपा बच्चों की मौत के झूठे आंकड़े दे रही, भाजपा बताये 25000 बच्चों की मौत के आंकड़े कहां से लाये ? – सुशील आनंद शुक्ला
भाजपा आदिवासियों को बरगलाने के लिए उनके बच्चों की मौत की कामना कर रही भूपेश सरकार में बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हुई है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मंत्री केदार कश्यप बताएं आदिवासियों के 25000 बच्चो की मौत कहां पर हुई है? कब हुई हैं? किस जिला, ब्लाक, गांव में हुई? उनके पास क्या तथ्य है? सूची सार्वजनिक करें अन्यथा माफी मांगे। भाजपा आदिवासियों को बरगलाने के लिए…
Read Moreमोदी सरकार के द्वारा धान के समर्थन मूल्य में की गई मामूली वृद्धि किसानों के साथ धोखा है, महंगाई के हिसाब से धान के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा – मोहन मरकाम
मोदी सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने में असफल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार के द्वारा धान और रवि फसल के समर्थन मूल्य में की गई मामूली वृद्धि को किसानों के साथ धोखा और छल करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में मात्र 7 प्रतिशत की वृद्धि कर आमदनी दोगुनी होने का इंतजार कर रहे किसानों के ऊपर वज्र प्रहार किया है।किसानों को आर्थिक तंगहाली की ओर ढकेला है।जहाँ एक ओर महंगाई आसमान छू रही है। डीजल…
Read More