समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला परिवहन विभाग द्वारा विगत् दिवस मनोरा के जनपद पंचायत भवन में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया और यातायात नियम संबंधी पेम्पलेट वितरित किया गया। परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका निराकरण कर आवेदकों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया है।
Read MoreMonth: July 2023
जशपुर जिले के गौठान एवं चारागाहों में अब तक 267 नग सोलर पंप स्थापना कार्य पूर्ण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर क्रेडा विभाग के द्वारा सौर सिंचाई योजनांतर्गत जिले में पेयजल की समस्या के निदान किया जा रहा है। क्रेड़ा विभाग के सहायक अभियंता से जानकारी देते हुए बताया कि गौठान एवं चारागाहों में अब तक कुल 267 नग सोलर पंप स्थापना का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि नरूवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजनांतर्गत् जिले के गौठानों में पेयजल व अन्य उपयोग की समस्या के निदान हेतु 130 नग सोलर पम्प की स्थापना के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास जशपुर द्वारा क्रेड़ा विभाग…
Read More29 जुलाई को शुष्क दिवस घोषित: जशपुर जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को 28 जुलाई रात्रि 10.00 बजे से 30 जुलाई के प्रातः 09.00 बजे तक पूर्णतः बंद रखने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 29 जुलाई को मोहर्रम के अवसर पर शासन ने शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले की सम्पूर्ण देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें को 29 जुलाई 2023 को मोहर्रम के अवसर पर अर्थात 28 जुलाई को रात्रि 10.00 बजे से 30 जुलाई 2023 के प्रातः 09.00 बजे तक तक पूर्णतः बन्द रखने का आदेश जारी किया गया है।
Read Moreअवैध शराब और जुआ-सट्टा पर तमनार पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही….अलग-अलग कार्यवाही में 30 लीटर महुआ शराब और सट्टा-पट्टी लिखते पकड़े गये आरोपी….!
आरोपी पूरन तिर्की पिता स्व. गुरूवारू तिर्की उम्र 45 वर्ष साकिन कोलम तमनार के विरूद्ध थाना तमनार में धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर. आरोपी गगन साव पर थाना तमनार में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6, 8 के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर तमनार पुलिस द्वारा क्षेत्र में मुखबिर लगाकर अवैध शराब एवं जुआ-सट्टा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में…
Read Moreकांग्रेस के प्रयासों से 12 जाति समूह आदिवासी वर्ग में शामिल, 15 सालों तक आदिवासियों का शोषण करने वाले भाजपाई श्रेय लेने की होड़ में – यू.डी.मिंज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार के प्रयासों और विधि सम्मत की गयी अनुशंसा से ही 12 जाति समूहों के लोगों को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को इस आशय का पत्र भी 11 फरवरी 2021 को लिखा था। कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुये भी इन जाति समूहों को अनु. जनजाति में शामिल करने के लिये आंदोलन किया था। स्वंय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष रहते…
Read Moreपूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव के वाहन पर हुवे हमले की वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने की निंदा, कहा कांग्रेस राज में जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुवे कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।यहां आम जनता के साथ साथ जनप्रतिनिधियों पर भी असुरक्षा मंडरा रहा है जिसका जीता जागता प्रमाण पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव की वाहन पर हुवे पथराव से देखने को मिल रहा है। भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने घटना की कठोर शब्दों ने निंदा करते हुवे सरकार से मामले में जांच व कार्यवाही का मांग किया है।श्री राय ने आगे…
Read More12 जनजाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में किया गया सम्मिलित : भाजपा के निर्णय से छत्तीसगढ़ के दस लाख आदिवासियों की जिंदगी पूरी तरह बदल जायेगी, भाजपा का निर्णय आदिवासी समाज को एक-दो दिन नहीं बल्कि पीढ़ियों तक देगा लाभ
आदिवासी हित के इतने बड़े मुद्दे पर काँग्रेस सांसदों का सदन में न रहना प्रमाणित करता है कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी है – भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : 12 जनजाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में सम्मिलित किए जाने पर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय के मुख्य आतिथ्य में अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल समुदाय के लोगों और भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार…
Read Moreखरीफ वर्ष 2023 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई, किसान प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान से राहत के लिए कराएं फसल बीमा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में फसलों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन संबंधी अधिसूचना कृषि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। खरीफ वर्ष 2023 में फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है। फसल बीमा के लिए भारत सरकार द्वारा सूचीबद्ध बीमा कम्पनियों में से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमि., एचडीएफसी इरगो एवं बजाज अल्यांज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड का चयन खरीफ एवं रबी वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 के लिए किया गया है। कृषि विभाग…
Read Moreहायर सेकेण्डरी के साथ आईटीआई व्यावसायिक प्रशिक्षण के छत्तीसगढ़ मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना, पूरे देश में होगा लागू
भारत सरकार के प्रशिक्षण निदेशालय ने दिशा निर्देश तैयार करने के लिए गठित की समिति छत्तीसगढ़ से इस समिति में एक सदस्य नामांकित करने का किया अनुरोध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हायर सेकेण्डरी के साथ छात्रों को आईटीआई प्रमाण पत्र प्रदान करने के लागू किए गए संयुक्त पाठ्यक्रम की तर्ज पर अब केंद्र सरकार पूरे देश में स्कूल एजुकेशन के साथ वोकेशनल ट्रेनिंग का इंटिग्रेटेड कार्यक्रम लागू करना चाहती है। इसके लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अन्तर्गत प्रशिक्षण…
Read Moreजशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : छत्तीसगढ़ के 8 जिले के कुल 11396 निवेशकों से 54 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड के फरार संचालक फूलचंद बिषे को उज्जैन से किया गिरफ्तार, आरोपी उज्जैन में झोपड़ीनुमा मकान बनाकर छिपकर रह रहा था, पढ़ें विस्तार से….
छत्तीसगढ़ के 8 जिले जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर एवं बलौदाबाजार के कुल 11396 निवेशकों से 54,38,11,862 रू. (चौवन करोड़ अड़तीस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रू.) की ठगी करने वाला विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड के फरार संचालक फूलचंद बिषे निवासी इन्दौर (म.प्र.) को जशपुर पुलिस ने उज्जैन से किया गिरफ्तार, प्रकरण का सहआरोपी युवराज मालाकार को पूर्व में दिनांक 10.12.2021 को जिला जेल बलौदाबाजार से प्रोडक्षन वारंट में प्राप्त कर गिरफ्तार किया जा चुका है, तथा एक अन्य आरोपी जितेन्द्र बिशे को फरसाबहार…
Read More