थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 429/23 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध किया गया पंजीबद्ध थाना कोतवाली की त्वरित कार्यवाही से आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी कलिन्दर कंवर आत्मज लक्ष्मण कंवर उम्र 26 वर्ष सा. अभीपारा कोरिमा थाना अम्बिकापुर दिनांक 12 जुलाई 23 को थाना कोतवाली आकर रिर्पोट दर्ज कराया था कि दिनांक 11 जुलाई 23 को प्रार्थी अपना महेन्द्रा ट्रेक्टर को अपने घर के…
Read MoreDay: July 14, 2023
सोल्ड मोटर सायकल पर नशीली सिरप परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी….. आरोपी से प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट सिरप की 12 बॉटल और सोल्ड होंडा साइन बाइक की गई जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
पूंजीपथरा पुलिस द्वारा 22 (C) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई…… समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : जिले में पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही कर रही है। थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सुदृढ कर मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर सूचना देने मुखबीर सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में कल रात्रि टीआई पूंजीपथरा को मुखबिर से सूचना मिला…
Read Moreड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवानों ने दिया मानवता का परिचय……मिर्गी का दौरा पड़ने पर वाहन के अंदर तड़प रहे ड्रायवर को अपने वाहन से पहुंचाया हॉस्पिटल……!
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : प्रतिदिन की तरह शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेधित करने यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित समय के लिये नो एंट्री लगाया जाता है। आज सुबह छातामुड़ा चौक के आगे नो एंट्री पाइंट पर थाना यातायात रायगढ़ में पदस्थ आरक्षक धनंजय सिंह और सैनिक मिलाप सिंह चौहान अपनी ड्यूटी पर थे। नो एंट्री बाद वाहनों को छोड़ा गया, तब एक-दूसरे वाहन से आगे बढ़ने की होड़ में छातामुड़ा चौक के पास जाम जैसी स्थिति बन गई थी। ड्यूटीरत ट्रैफिक जवान ट्रैफिक क्लीयर कर रहे थे।…
Read Moreशिव मंदिर कुनकुरी में 26 लाख की लागत से बनेगा स्टील शेड, विधायक यू.डी. मिंज ने किया भूमि-पूजन, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नगरवासी !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर/कुनकुरी : सनातन धर्म समिति शिव मंदिर परिसर कुनकुरी में 26 लाख के लागत से बनने वाले स्टील शेड का कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के द्वारा भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम पुरोहित के द्वारा मंत्रोपच्चार कर पूजा सम्पन्न कराया गया। लंबे समय से कुनकुरी नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल पर स्टील शेड की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सनातन धर्म समिति के लिए स्टील शेड लगाने की घोषणा की थी। यहां पर्व के दौरान गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, कृष्ण जन्माष्टमी…
Read Moreकुनकुरी जनपद पंचायत में हंगामा : सीईओ पर राजनैतिक दबाव में आकर कुंजारा सरपंच को प्रभार न दिलाने का लगा आरोप, उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से प्रभार दिलाने की कार्यवाही हुई प्रारंभ…..देखें हंगामे का वीडियो…..
सीईओ जनपद पंचायत एवं कुनकुरी विधायक के विरूद्ध हुई नारेबाजी विगत दो माह में पंचायत के अन्तर्गत कराये गये निर्माण कार्यो की जांच की भी उठी मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: संरपंच ग्राम पंचायत कुंजारा का प्रभार दिलाने के लिये ग्राम कुंजारा के ग्रामीणों एवं सरपंच समर्थकों ने शुक्रवार को दिनभर कुनकुरी जनपद पंचायत परिसर में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान सीईओ पर राजनैतिक दबाव में नियमानुसार काम न करने का आरोप भी लगाया गया। दिन भर मचे हंगामा के बाद ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी…
Read Moreपद्मा दाई ने अब तक अपने गांव की चार सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं का कराया सुरक्षित प्रसव, मितानिनों ने मानदेय में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार !
पदमा ने कहा – भले ही जीवन में धन नहीं कमाया, लेकिन लोगों की मदद करके गांव वालों का आशीर्वाद मिलता है, यही मेरी असली पूंजी है. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मितानिनों के मानदेय में वृद्धि करके उनमें नया जोश और उत्साह भर दिया है। अब प्रदेश की मितानीनें अपने कार्यों को बखूबी पूरा कर रही है। धमतरी जिले के ग्राम भटगांव निवासी पद्मा साहू ने अपने गांव की लगभग 400 गर्भवती महिलाओं का अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया है और 150 से…
Read Moreसंकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव : दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट के चार विद्यार्थी को प्रदान की गई स्मार्ट वॉच, संकल्प के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर किया गया सम्मानित.
पढ़ाई के साथ सभी क्षेत्रों में सीखने और आगे बढ़ने के असीमित अवसर – यू.डी. मिंज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष अंजना मिंज के विशिष्ट आतिथ्य में गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संकल्प के विद्यार्थियों की उपस्थिति में नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत के लिए शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वागत नृत्य के साथ अतिथियों की आगवानी की गई। सभागार में माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी का…
Read Moreअनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमितीकरण सहित चार सूत्रीय मांग के लिए आज 14 जुलाई को धरना-प्रदर्शन करेंगे, 3 बजे निकलेंगें ‘मुख्यमंत्री निवास घेराव’ के लिए.
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका] अपने नियमितीकरण सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर “छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन” के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई 23 को धरना-प्रदर्शन कर रहा है एवं 3 बजे मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकलेगा। श्री रामकुमार सिन्हा प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन…
Read Moreबेलपहाड़ स्टेशन में 4 गाड़ियों के ठहराव की सुविधा 16 जुलाई 2023 से.. देखें सूची..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बेलपहाड़ स्टेशन में 04 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा 16 जुलाई 2023 से उपलब्ध कराई जा रही है । विवरण इस प्रकार है – ⏩ गाड़ी संख्या 12810/12809 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा मेल का दिनांक 16 जुलाई 2023 से बेलपहाड़ स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी । गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी, बेलपहाड़ स्टेशन 03.54 बजे पहुंचेगी तथा 03.56 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12809…
Read Moreईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल में ट्रेफिक ब्लॉक के कारण कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल में ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक लेकर ट्रैक मशीन का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः- प्रभावित होने वाली गाडियां :- ⏩ . दिनांक 15 जुलाई, 2023 को गाडी संख्या 08263/08264 टीटलागढ़-बिलासपुर-टीटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं संबलपुर के मध्य रद्द रहेगी । रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त…
Read More