शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को न्यायालय में किया जाएगा पेश बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए एवं नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे पाए गए वाहनों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 45 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने…
Read MoreDay: July 17, 2023
दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने वाली दो महिला आरोपिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड हेतु
कुल 08 आरोपियों के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना की धारा 498 ए, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु किया जा रहा था लगातार प्रयास समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पामगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2020 में उसका विवाह व्यापार विहार बिलासपुर निवासी गजेंद्र कश्यप के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ दिन…
Read Moreअभियान ईगल-02 : लुक छिप कर रह रहे वारंटियों पर अभियान के अंतर्गत पुलिस की कड़ी कार्यवाही, सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान चलाकर 44 स्थाई वारंट एवं 04 गिरफ़्तारी वारंट किये गए तामिल !
थाना कोतवाली एवं थाना मणीपुर द्वारा किया गया सर्वधिक वारंट तामिल सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी रहेगा निरंतर जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा ‘अभियान ईगल-02’ के अंतर्गत वर्षों से लुक छिप कर रह रहे वारंटियों पर नकेल कसते हुए आरोपियों की धरपकड़ की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की देख-रेख में जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक थाना स्तर पर थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर शीघ्र धरपकड़ कर माननीय न्यायालय में पेश करने हेतु दिशा…
Read Moreशिव मंदिर कुनकुरी में 26 लाख की लागत से बनेगा स्टील शेड, विधायक यू.डी. मिंज ने किया भूमि-पूजन, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नगरवासी !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर/कुनकुरी : सनातन धर्म समिति शिव मंदिर परिसर कुनकुरी में 26 लाख के लागत से बनने वाले स्टील शेड का कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के द्वारा भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम पुरोहित के द्वारा मंत्रोपच्चार कर पूजा सम्पन्न कराया गया। लंबे समय से कुनकुरी नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल पर स्टील शेड की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सनातन धर्म समिति के लिए स्टील शेड लगाने की घोषणा की थी। यहां पर्व के दौरान गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, कृष्ण जन्माष्टमी…
Read Moreपुलिस ने प्रस्तुत किया मानवता का उदाहरण : सामाजिक सरोकार की भावना से थाना प्रभारी भूपदेवपुर ने स्टाफ के साथ मिलकर असहाय परिवार की महिला की कराई अंत्येष्ठी……!
पुलिस ने प्रस्तुत किया मानवता का उदाहरण : सामाजिक सरोकार की भावना से थाना प्रभारी भूपदेवपुर ने स्टाफ के साथ मिलकर असहाय परिवार की महिला की कराई अंत्येष्ठी……! समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/भूपदेवपुर : रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुये बेसहारा परिवार की वृद्ध महिला भारती (उम्र 58 साल) का आज पूरे रीति-रिवाज के साथ ग्राम लोढाझर में अंतिम संस्कार किया गया। मृत महिला का उसके पति मुन्ना दास वैष्णव (65 साल) के अलावा कोई नहीं था। थाना प्रभारी भूपदेवपुर उपनिरीक्षक गिरधारी साव को जानकारी…
Read Moreतपकरा भाजपा मंडल के 50 से अधिक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी विधायक निवास ‘आश्रय’ पहुंच किया कांग्रेस प्रवेश.
भाजयूमो सोशल मीडिया पदाधिकारी राजू श्रीवास के नेतृत्व में किया गया कांग्रेस प्रवेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी.मिंज के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजयूमो सोशल मीडिया पदाधिकारी राजू श्रीवास के नेतृत्व में तेज बारिश में भाजयूमो के 50 से अधिक कार्यकर्ता संसदीय सचिव यू.डी.मिंज के निवास आश्रय पहुँच कर उनके समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। राजू श्रीवास ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सर्वजन हिताय…
Read More