जशपुर जिला के पदोन्नति प्राप्त 6 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्र.आर. से स.उ.नि. के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप अमरबेल मिंज, रामनाथ राठिया, राजनाथ प्रसाद, हरिशंकर राम, प्रताप नारायण सिंह सिदार, निर्मल खलखो को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है। उक्त सभी का सहायक उप निरीक्षक के…

Read More

सूने घर का सांकल तोड़कर घरेलू सामान की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को फरसाबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

विभिन्न घरेलू सामान कीमती 10 हजार रू. लगभग की चोरी थाना फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पण्डरीपानी की घटना, आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ सभी सामान जप्त, थाना फरसाबहार में आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्राम पण्डरीपानी ओहदार बस्ती का रहने वाला प्रार्थी सुरेश राम भगत ने दिनांक 21.08.2023 को थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अंबिकापुर में नौकरी करता है, वर्तमान में घर में कोई नहीं रहता है…

Read More

अंधे कत्ल का थाना झिलमिली पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी बेटा व पति को किया गिरफ्तार, मारपीट कर चोट पहुंचाने से ईलाज के दौरान हुई थी मृत्यु.

थाना झिलमिली में अपराध क्रमांक 102/23 धारा 302, 201 के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : ग्राम दवनसरा निवासी गोंदेल पति परदेशी पैंकरा की मृत्यु 15 जुलाई 23 को ईलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में होने पर बिना नंबरी मर्ग डायरी थाना झिलमिली को प्राप्त होने पर मर्ग क्रमांक 52/23 कायम कर जांच की गई। अस्पताल में हुए पंचनामा कार्यवाही के दौरान परदेशी पैंकरा ने अपनी पत्नी गोंदेल की मृत्यु दिनांक 14 जुलाई 23 को घर के बाड़ी में कुआं से पानी निकालते समय…

Read More

फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, गौठानों में शत प्रतिशत हो गोबर की खरीदी : कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्य करने के दिए निर्देश

आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का शीघ्र करे निराकरण,स्कूलों में नियमित कराएं मासिक टेस्ट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय-सीमा के तहत विभागीय कार्यों की कामकाज की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बैठक में कहा कि जिले की सभी गोठानों में गोबर की खरीदी शत प्रतिशत होनी चाहिए। हमारे जिले के लोगों को भी राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना का फायदा जरूर मिलना चाहिए।…

Read More

निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर जिला समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

बैठक में गरियाबंद, धमतरी सहित ओडिशा राज्य के नुआपाड़ा, नबरंगपुर एवं कालाहांडी जिले के कलेक्टर और एसपी रहे मौजूद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी के संबंध में आज अंतर जिला समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय के वीसी कक्ष से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई शामिल हुए। साथ ही पड़ोसी जिला धमतरी के कलेक्टर श्री ऋतुराज…

Read More

माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का कौशल विकास प्रशिक्षण प्रारंभ : छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विज्ञान रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से दिया जा रहा है प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के कौशल विकास और ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान विषय लेने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रारंभ 22 अगस्त को हुआ। छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में आयोजित यह कार्यशाला 25 अगस्त तक चलेगी। कार्यशाला में प्रस्तुतियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए शिक्षण संसाधनों को पाठ्यक्रम के साथ एकीकृत करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शामिल किया गया है। …

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पद्मश्री से सम्मानित डॉ. किरण सेठ ने की मुलाकात, सायकल से भारत यात्रा पर निकले डॉ. सेठ रायपुर पहुंचे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में ‘‘सायकल विथ स्पिक मैके‘‘ के तहत रायपुर पहुंचे पद्मश्री से सम्मानित डॉ. किरण सेठ ने सौजन्य मुलाकात की। बस्तर बैंड को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने वाले पद्मश्री श्री अनुरंजन पांडे भी इस दौरान मौजूद थे। डॉ. सेठ ‘‘स्पिक मैके‘‘ के संस्थापक हैं। डॉ. सेठ ने गरीब बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दिलाने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना करने और कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं कलाकारों…

Read More

आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान : आशा इक़बाल सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की छः महिला पत्रकार !

27 अगस्त की रात्रि 7:00 बजे से भिलाई नेहरू कल्चरल हाउस-सभागार, सेक्टर-वन में आयोजित “यादें मुकेश” कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ में वर्ष 2013 से महिला पत्रकारों को सम्मानित करने का सिलसिला अनवरत चल रहा है। आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ के छः चुनिंदा नामों की घोषणा दैनिक भारत भास्कर के प्रधान संपादक संदीप तिवारी “राज” एवं वरिष्ठ पत्रकार बी. डी. निज़ामी ने किया और बताया कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इक़बाल की धर्मपत्नी आशा इक़बाल…

Read More

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बोला बड़ा हमला : प्रायोजित कार्यक्रम छोड़ें, हकीकत देखें कि सत्ता से बेदखल होने वाले हैं, मुख्यमंत्री के पास युवाओं के सवालों का कोई जवाब नहीं !

प्रदेश के शिक्षित युवा न्यायधानी से लेकर राजधानी तक सड़कों पर उतरते हैं, अनुसूचित जाति जनजाति के युवा निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करते हैं, तब आपकी हकीकत खुलकर सामने आ जाती है कि आपकी सरकार युवाओं को सिर्फ धोखा दे रही है। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि आप सरगुजा में युवाओं से संवाद करने जा रहे हैं। सरगुजा का युवा आपसे पूछता है कि आखिर तातापानी कौन से जिले में है, आप भी…

Read More

कोतवाली पुलिस ने युवती से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में …. !

आरोपी सोमेस दास महंत पिता शोभादास महंत 23 साल के विरूद्ध धारा 354, 354(ख), 506 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल 21 अगस्त की शाम को थाना कोतवाली में स्थानीय युवती अपने मोहल्ले के सोमेस दास महंत द्वारा छेड़खानी करने और उसके परिवार के लोगों को मारने पीटने की धमकी देने संबंधी आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, युवती के आवेदन पर धारा 354, 354 (ख) , 506 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया…

Read More