बेमेतरा जिले के निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स, विन्निपेग (कनाडा) में कराटे इवेंट में एक ‘गोल्ड’ एवं एक ‘सिल्वर’ मेडल जीत कर बेमेतरा जिले एवं छत्तीसगढ प्रदेश सहित देश का नाम रोशन कर किया गौरवान्वित !

छतीसगढ पुलिस से निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज एक मात्र खिलाडी हैं जिनका चयन भारतीय टीम में हुआ और कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स का प्रतिनिधित्व कर जीत की हासिल. निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज ने एकल फ्लाइट इवेंट के फायनल राउंड में कम्बोडिया के खिलाडी से 1-0 के अन्तर से हार कर रजत पदक प्राप्त किया एवं टीम फ्लाइट इवेंट में फ्रांस की टीम को 5-0 से हरा कर स्वर्ण पदक पर किया कब्जा. निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज ने विन्निपेग (कनाडा) में कराटे इवेंट में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीत…

Read More

जशपुर जिले में 7 युवा मितान कार्नर खोला गया : युवा क्लब के माध्यम से बढ़ाना है सहभागिता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जशपुर जिले के 7 विकासखंड में युवा मितान कार्नर खोला गया है। पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने युवा मितान कार्नर का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन ने सभी युवा मितान कार्नर में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के युवा मितान कार्नर के लिए प्रत्येक विकासखण्ड को दो नग कम्प्यूटर, कैरम, बैट बाल, फूटबाल शतरंज सहित इनडोर और आउटडोर खेल सामग्री दी गई है। संगीत के क्षेत्रों में रुचि रखने वाले युवाओं को हारमोनियम, गिटार, तबला सहित अन्य सामग्री दी गई। युवा लोग युवा…

Read More

राज्य शासन के कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ी हुई दर पर मंहगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता का लाभ, संविदा कर्मियों को मिलेगा एकमुश्त वेतन वृद्धि, पेंशनरों के मंहगाई राहत में बढ़ोत्तरी, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश

मुख्यमंत्री की कर्मचारी हितैषी घोषणाओं पर अमल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कर्मचारी हित में की गई घोषणाएं अब पूरी कर दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप शासकीय कर्मियों के मंहगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता में वृद्धि के साथ ही संविदा कर्मचारियों के वेतन में भी एकमुश्त वृद्धि के आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिए गए है। जारी आदेश में पेंशनरों के मंहगाई भत्ता भी बढ़ा दिया गया है। वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 97 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 30,100/- रूपये समन शुल्क !

मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल 30,100/- रूपया समन शुल्क लिया गया। इस कार्यवाही में बिना रिफ्लेक्टर ग्लास के वाहन चलाते पाए जाने…

Read More

हत्या के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता : हत्या का आरोपी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में, थाना मणीपुर एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही !

थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 147/23 धारा 302, 376, 506 भा.द.वि. का अपराध किया गया पंजीबद्ध अवैध सम्बन्ध होने की शंका की बात बोलने पर आरोपी द्वारा डंडा से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा किया गया बरामद. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : प्रार्थिया दिनांक 01/08/23 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 31 जुलाई 23 के रात में प्रार्थिया अपने पति सुखलाल के साथ खाना पीना खाकर सो रही थी। रात करीब 12-01 बजे जान…

Read More

जशपुर के रणजीता स्टेडियम ग्राउंड में “जशपुर है तैयार, चुनई तिहार” जश-प्रण की थीम पर मतदाता जागरूकता का लिया संकल्प

मतदाता जागरूकता के लिए जिला स्तरीय साईकिल रैली का हुआ आयोजन कलेक्टर, सीईओ ने विद्यार्थियों के साथ रैली में शामिल होकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए  जिले में प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं एवं लोकतंत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए मतदान की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत हर स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जशपुर शहर में …

Read More

संपर्दश पर तुरंत क्या करें, संपर्दश पर तुरंत क्या न करें सहित सर्पदंश प्रबंधन के विषयों पर जिला पंचायत जशपुर में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा की उपस्थिति में आज जिला पंचायत के सभागार में संर्पदंश के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया और जशपुर विकासखण्ड के एन.एम.एम., सी.एच.ओ., मितानिन, एम.टी.बी.सी. को सर्पदंश के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं सर्प विशेषज्ञ श्री कैसर हुसैन उपस्थित थे। सर्प विशेषज्ञ कैंसर हुसैन ने सर्पदंश के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अधिकतर सर्प जहरीले नहीं होते है। सर्प को डरिये मत उनके व्यवहार…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सांख्यिकी विभाग, सहकारिता एवं स्वास्थ्य विभाग की ली बैठक : सिकलसेल बीमारी स्क्रीनिंग कार्य दुलदुला से होगा प्रारंभ, चिकित्सा अमला को व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने पंजीयन में होने वाली त्रुटियों को सुधारने एवं पंजीयन इकाइयों द्वारा भेजे गए मासिक प्रतिवेदन की मॉनिटरिंग समय में करने सांख्यिकी विभाग को निर्देशित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग, सहकारिता विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लिया। उन्होंने तीनों विभागों के निर्धारित एजेंडे का बिंदुवार चर्चा कर विभाग के कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर स्वास्थ्य विभाग से सिकलसेल बीमारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दुलदुला ब्लॉक को चिन्ह अंकित कर सिकलसेल…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 392.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 392.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 अगस्त तक औसत वर्षा 485.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 18.6 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 370.7 मिमी, मनोरा में 440.1 मिमी, कुनकुरी में 538.6 मिमी, दुलदुला में 454.1 मिमी, फरसाबहार में 198.9 मिमी, बगीचा में 443.9 मिमी, कांसाबेल में 220.1 मिमी, पत्थलगॉव में 351.9 मिमी…

Read More

जशपुर : जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 के विरूद्ध विभागीय जांच हेतु आरोप पत्र जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कार्यालय जिला निर्वाचन जशपुर के सहायक ग्रेड-02 उमेश राम प्रधान के विरूद्ध छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1996 के नियम 14 में निहित प्रावधानों के तहत् विभागीय जांच संस्थित किये जाने हेतु आरोप पत्र जारी किया है। साथ ही जांच संलग्न आरोप पत्र, आरोप विवरण, अभिलेखों एवं गवाहों की सूची के आधार पर करने के लिए कहा है। श्री प्रधान को अधिरोपित आरोप के संबंध में अपना प्रतिउतर पत्र प्राप्ति के 07 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के…

Read More