समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर ‘‘छत्तीसगढ़ आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा प्रयास से प्रभाव तक’’ विषय पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग के सहयोग से यह आयोजन 9 अगस्त से 11 अगस्त 2023 तक कलावीथिका महंत घासीदास संग्राहालय, घडी चौक के पास रायपुर में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवन के बारे में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जन जन तक पहुंचना और उनकी संस्कृति को मूलरूप में बचाये रखने और उसे संजोने में सहयोग देना…
Read MoreDay: August 7, 2023
नशीली दवा के सप्लायर को पुलिस ने बैढ़न मध्यप्रदेश में दबिश देकर किया गिरफ्तार, दो आरोपी पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार !
थाना झिलमिली के धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में नशीली दवा की सप्लाई का था आरोपी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : थाना झिलमिली पुलिस ने बीते 18 जुलाई को ग्राम करकोटी में घेराबंदी कर सोहेल खान व शाहरूख रजा निवासी मस्जिदपारा सूरजपुर को पकड़ा था, जिनके कब्जे से 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के नशीली टेबलेट व इंजेक्शन जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार किया था। वहीं मामले में नशीली दवा का सप्लायर आरोपी अजय कुमार शाह फरार था। पुलिस…
Read Moreट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र : ट्रेनों के निरस्त और विलंब से चलने के कारण प्रदेशवासियों को हो रही परेशानी का किया जिक्र
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों से कराया अवगत ट्रेनों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेल मंत्रालय को निर्देश देने का किया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों के अनियमित परिचालन से राज्य के लाखों नागरिकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों…
Read Moreबारह हजार रूपये कीमत के गांजा सहित एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, चौकी चेन्द्रा पुलिस ने की कार्यवाही.
आरोपी प्रभू नारायण उर्फ सूरज कुशवाहा पिता महाबीर प्रसाद कुशवाहा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पकनी चौकी चेन्द्रा के विरूद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने एवं सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से ही जिले की पुलिस नशीले पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है। रविवार को चौकी…
Read Moreलोयोला विद्यालय कुनकुरी में किया गया सेमिनार का आयोजन: नवगुरुकुल द्वारा कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग सहित 5 कोर्स के संबंध में युवतियों को दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन एवं नवगुरुकुल संस्था द्वारा जिले की युवतियों, महिलाओं को कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग सहित 5 कोर्स के क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। इसी क्रम में कुनकुरी स्थित लोयोला विद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजित सेमिनार में कुनकुरी एएसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल, तहसीलदार मुखदेव के साथ प्राचार्य सहित शिक्षकगण सम्मिलित हुई। इस दौरान एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की पहल पर युवतियों, महिलाओं को यह सुनहरा मौका मिला…
Read Moreब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन’ (FIPB & AIBPO) की महासमुंद एवं गरियाबंद जिला इकाई गठित.
सरिता सिंह बनी गरियाबंद जिला संयोजिका, पूजा साईंरानी महासमुंद जिला संयोजिका, सुशीला ठाकुर बनी गरियाबंद एवं महासमुंद जिला पर्यवेक्षिका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) & ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (AIBPO) की महासमुंद एवं गरियाबंद जिला इकाई का गठन किया गया हैं। एफआईपीबी एंड एआईबीपीओ फेडरेशन की प्रदेश संयोजिका दिव्या राठौर तथा प्रदेश महासचिव…
Read Moreअशासकीय लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 11 अगस्त को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 11 अगस्त 2023 शुक्रवार लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन अशासकीय लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 11 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने…
Read Moreकुनकुरी एसडीएम कार्यालय में चुनाव की तैयारी, वल्नरेबल मैपिंग, लॉ एंड ऑर्डर, लोकल स्तर पर नेटवर्क फॉर्मिंग के संबंध में हुई बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी एसडीएम कार्यालय में आज विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में चुनाव की तैयारी, वल्नरेबल मैपिंग, लॉ एंड ऑर्डर, लोकल स्तर पर नेटवर्क फॉर्मिंग के संबंध में एसडीएम कुनकुरी, फरसाबहार, तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर ऑफिसर पुलिस,पटवारी एवं सुपरवाइजर को चुनाव के दौरान आने वाले व्याहारिक समस्याओं के निराकरण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सेक्टर ऑफिसरों को चुनाव के पहले से लेकर चुनाव तक की तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में आम लोगों की सुनी समस्याएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल आज कलेक्टोरेट के अपने कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीणजनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज दिव्यांग प्रमाण-पत्र, विल चेयर मरम्मत, मजदूरी भुगतान, राशन कार्ड, बंटवारा, सीमांकन, भूमि-विवाद, नामांतरण, नक्शा दुरुस्ती करण, वृद्धा पेंशन सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राजस्व संबंधी प्रकरणों का गंभीरता से लेने एवं समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश…
Read Moreछत से पानी टपकने से मिला निजात मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत बच्चों को पढ़ाई हेतु मिल रहा बेहतर परिवेश, जशपुर कलेक्टर ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रों से चर्चा कर ली सुविधाओं की जानकारी,
बच्चों ने बताया पानी टपकने से मिला निजात, कर रहे हैं बेहतर माहौल में पढ़ाई कलेक्टर ने अच्छा से पढ़ाई करने प्रोत्साहित किया, समस्या होने पर अवगत कराने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। जिले में योजना अंतर्गत शाला भवन मरम्मत नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज वीडियो कॉल के माध्यम से पत्थलगांव विकासखण्ड के शासकीय मिडिल स्कूल कुनकुरी के छात्रों…
Read More