भाजपा की परिवर्तन यात्रा – 2 पहूंची कुनकुरी, आज कुनकुरी खेल मैदान में भाजपा नेता आमजनों को करेंगें संबोधित, विष्णुदेव साय ने कुनकुरी बस स्टैण्ड में यात्रा के रथ से लोगों से किया आव्हान, पहूंचें आम सभा में….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के दुसरे चरण का शुभारंभ जशपुर जिला से शुक्रवार को किया गया। जशपुर मुख्यालय से प्रारंभ हुई यात्रा शुक्रवार की सायं कुनकुरी पहूंची। रथ का स्वागत कुनकुरी जय स्तम्भ पर किया गया। जिसके बाद रथ को कुनकुरी नगर में घुमाया गया। रथ के कुनकुरी बस स्टैण्ड पहूंचने पर पूर्व प्रदेशाध्याक्ष विष्णुदेव साय ने वर्तमान भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के आव्हान के साथ शनिवार को कुनकुरी खेल मैदान पर आयोजित समारोह एवं आमसभा में…

Read More

भाजपा की परिवर्तन यात्रा – 2 : आम सभा स्थल के लिये पुलिस प्रशासन ने जारी किया रूट मैप के साथ पार्किंग की जानकारी…देखे रूट चार्ट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी भाजपा की परिवर्तन यात्रा -2 जशपुर से कुनकुरी पहूंच गई है। आज शनिवार को आयोजित होने वाली आम सभा के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा रूट मैप जारी किया है। आयोजन को लेकर सभा स्थल की व्यवस्था एवं पार्किंग के साथ आवागमन की व्यवस्था की जानकारी रूट मैप जारी कर सार्वजनिक की गई है जिससे आम नागरिकों को सभा स्थल पहूंचने में असुविधा का सामना न करना पड़े।

Read More

परिवर्तन यात्रा -2 मे सम्मिलित होंगे सांसद जुएल ओरांव, कुनकुरी व कांसाबेल में आम सभा को करेंगें संबोधित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा -2 में सम्मिलित होने के लिये सुंदरगढ़ ओड़िसा के सांसद जुएल ओरांव आज 16 सितम्बर शनिवार को कुनकुरी पहूंचेंगें। प्रातः 11ः00 बजे कुनकुरी मे प्रेस वार्ता के बाद जन सभा को भी सम्बोधित करेंगे। जिसके पश्चात श्री ओरांव बंदरचुवां स्वागत सभा एवं कांसाबेल की दूसरी आम सभा को भी सम्बोधित करने के बाद वापस सुंदरगढ़ ओडिसा लौटेंगे।

Read More

चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल !

आरोपी राजकुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 36 तोरवा पंप हाउस के पास तोरवा जिला बिलासपुर के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि के अंतर्गत नैला पुलिस ने की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शाहरुख उम्र 32 साल निवासी बिलासपुर हाल निवासी नैला जांजगीर द्वारा दिनांक 30 जुलाई 23 को चौकी नैला आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका मोबाइल VIVO -Y73 को कोई अज्ञात चोर रात्रि में घर…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : थाना कोतवाली द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 ड्रग तस्करों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 240 नग अवैध नशीला कफ सिरफ किमती लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये किया गया बरामद। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे जिले मे क़ानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने एवं नशे के अवैध कारोबार मे लिप्त संदेहियो पर लगातार पैनी नजर रखकर सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं,इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक…

Read More

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ जशपुर ने तीन दिवसीय स्काउटर गाइडर रिफ़ेशर कोर्स का किया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ जशपुर ने झरगांव में तीन दिवसीय स्काउट गाइड रिफ्रेशर कोर्स कार्यक्रम आयोजित किया। उक्त आयोजन जिला मुख्य आयुक्त  हरिप़साद साय,  जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर पदेन जिला आयुक्त स्काउट  नरेन्द्र कुमार सिंन्हा,  सहायक जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर पदेन जिला आयुक्त गाइड सरोज खलखो, जिला सचिव गाइड  कल्पना टोप्पो,जिला संयुक्त सचिव  स्काउट सरीन राज, फादर आनंद कुमार  तिर्की जिला प़शिक्षण आयुक्त स्काउट, सुश्री अनिता तिग्गा  जिला प़शिक्षण आयुक्त गाइड के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है. ज्ञात हो कि वार्षिक कार्यक्रमानुसार…

Read More

सहायक उपनिरीक्षक (अ) गोविंद पटेल हुए उपनिरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नत, पदोन्नत हुए गोविंद पटेल को पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाया गया स्टार.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थापना बोर्ड के आदेश द्वारा सहायक उपनिरीक्षक (अ) श्री गोविंद पटेल जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में पदस्थ है, उनको उपनिरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नत किये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 15 सितंबर 2023 को स्टार लगाकर बधाई दी गई।

Read More

संगीत : शानदार प्रस्तुतियों के साथ ‘श्रुति मंडल’ की शुरुआत, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में गीत-ग़ज़लों की दिलचस्प गूंज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नए शैक्षणिक सत्र के पहले श्रुति मंडल कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कला विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर की मुख्य उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार उत्साह के साथ शामिल हुआ। कुलपति डॉ. चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में शैक्षणिक सत्र के पहले श्रुति मंडल के लिए समिति के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने गायन, वादन प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों की प्रशंसा की। संगीत संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. नमन दत्त के संगीत…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रायपुर एम्स में स्टाफ की कमी, बदहाली, और अव्यवस्था पर कब जवाब देंगे? – सुरेंद्र वर्मा

भाजपा का अस्तित्व बचाने संघर्षरत चुनाव सहप्रभारी मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य सेवाओं में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा पर मौन क्यो है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रायपुर एम्स में फैकल्टी और डॉक्टर के 38 प्रतिशत पद रिक्त हैं, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सहायक पदों के 39 प्रतिशत पद रिक्त हैं मोदी सरकार की उपेक्षा के चलते रायपुर एम्स में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है, मरीजों को भटकना पड़ रहा है लेकिन देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया विगत 2 महीनों से छत्तीसगढ़…

Read More

पियूष गोयल मुद्दाविहीन भाजपा की डूबती नैय्या बचाने झूठ बोलने आये थे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन भाजपा की डूबती नैय्या बचाने पियूष गोयल झूठ बोलने आये थे। जिस पीडीएस के चावल की बात पर पियूष गोयल आरोप लगा रहे है केंद्रीय खाद विभाग के अधिकारियों का दल उसकी जाँच कर के जा चुका है कोई गड़बड़ी नहीं मिली। राज्य सरकार ने खुद जांच करवाया है, राशन दुकानों के स्तर पर जहां गड़बड़ी पायी गयी वहां पर एफआईआर भी दर्ज…

Read More