जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को दिया नोटिस

नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी गोधन न्याय योजनांतर्गत खाद विक्रय एवं उत्पादन में लापरवाही बरतने के कारण हुई है कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने गोधन न्याय योजनांतर्गत् खाद विक्रय एवं उत्पादन में लापरवाही बरतने पर विकासखण्ड मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला पंचायत सीईओ ने विगत…

Read More

योगाभ्यास से जशपुर जिले की गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है लाभ

योग प्रेरक ने की नियमित देख-रेख और कराया योगाभ्यास नियमित योगाभ्यास से श्रीमती संध्या यादव का हुआ सफल प्रसव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के माध्यम से योग प्रेरक के द्वारा नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। योगाभ्यास से गर्भवती महिलाओं को लाभ मिला रहा है और योग प्रेरक के नियमित देख-रेख तथा योगाभ्यास सफल प्रसव हुआ। उल्लेखनीय है कि कांसाबेल विकासखण्ड के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कृष्णनगर टांगरगांव में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस में विभिन्न गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन किया गया।…

Read More

कुनकुरी एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने संकल्प शिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण

10वीं एवं 12वीं के बच्चों को कुशलता से पढ़ाई करने किया प्रेरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी का निरीक्षण कर कक्षा 10वी एवं 12वीं के बच्चों से इंटरैक्शन किया। उन्होंने बच्चों को प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने हेतु प्रेरित भी किया। साथ ही बिना टेंशन और कुशलता से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम ने बच्चों को रीविजन के लिए कुछ तरीके का सुझाव और अपनी अनुभव साझा किया। उन्होंने समस्त सामान्य शिक्षक और जीईई, एनईईटी के गेस्ट…

Read More

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 6400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात, भाजपा की विजय शंखनाद रैली को किया संबोधित.

पीएम मोदी संग विजय शंखनाद रैली में सम्मिलित हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के दिग्गज नेता जिस प्रकार हम कहते हैं कि ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ वैसे ही आज दुनिया कह रही है कि ‘भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया’ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ के कोड़ातराई में पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उपहार दिया। अगले कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री…

Read More

पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन : कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एम) अभय सिंह को उपनिरीक्षक (एम) के पद पर किया गया पदोन्नत, दी गई शुभकामनाएं !

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपनिरीक्षक को नवीन दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने दी गई शुभकामनायें. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : आज दिनांक 14 सितंबर 23 को पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एम) अभय सिंह को स्टार लगाकर उपनिरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपनिरिक्षक अभय सिंह को विभाग द्वारा मिले…

Read More

विशेष पिछड़ी जनजाति भुंजिया बहुल गांव मौहाभांठा से शुरू हुआ ‘स्वस्थ जच्चा सुरक्षित बच्चा’ अभियान : कुपोषण मुक्ति, एनीमिया, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और सही स्तनपान के बारे में लोगों को अभियान के अंतर्गत किया जाएगा जागरूक.

विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों पर रहेगा विशेष ध्यान, महिलाओं एवं बच्चों का होगा विकास जिला प्रशासन के एक और नवाचारी अभियान से सामाजिक व्यवहार परिवर्तन की दिशा में होगा काम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद. गरियाबंद : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की विशेष पहल से जिले में आज से ‘स्वस्थ जच्चा सुरक्षित बच्चा’ अभियान की शुरूआत हो गई है। अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे के कुपोषण मुक्ति, एनीमिया, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और सही स्तनपान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा-पोरा तिहार : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने करु भात खिलाने से लेकर साज-श्रृंगार और विदाई की निभाई रस्में

तिजहारिन माताओं-बहनों में दिखा गजब का उत्साह: छत्तीसगढ़ी गानों में जमकर थिरकीं महिलाओं ने रईचुली झूले और पारंपरिक खेल का लिया आनंद पारंपरिक छत्तीसगढ़िया अंदाज में सजा मुख्यमंत्री निवास मुख्यमंत्री के न्यौते पर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने उत्साह के साथ आयोजन में लिया हिस्सा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निमंत्रण पर पारंपरिक वेशभूषा में हजारों की संख्या में महिलाएं तीजा-पोरा मनाने मुख्यमंत्री निवास पहुंची। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया अंदाज में…

Read More

तीजा-पोरा तिहार : मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के हर एक कोने से महिलाएं पहुंची तीजा-पोरा मनाने, हाथो में मेहंदी और पैरों में लगाए महुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश के निवास में हर साल की तरह इस बार भी पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुए। उत्साह से भरपूर महिलाओं ने अपने पैरों में आलता और हाथों में सुंदर मेहंदी लगाई। यहां उपहार स्वरूप साड़ी श्रृंगार की सामग्री मिलने की उत्सुकता देखते नहीं बन रही थी। प्रदेश के हर एक कोने-कोने से महिलाएं त्योहार मनाते आई थी। बिलासपुर की श्रीमती शोभा चहिल, श्रीमती तरूणा शर्मा, श्रीमती शारदा कश्यप ने बताया कि हम लोग हर साल तीजा पोरा…

Read More

मुख्यमंत्री निवास बना महिलाओं का मायका : मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया तीजा-पोरा तिहार

महिलाओं की खुशी में सपरिवार शामिल हुए मुख्यमंत्री खेती-किसानी की समृद्धि के लिए की हल और नंदी बैल की पूजा घर और बाहर दोनों ही मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है महिलाएं: मुख्यमंत्री श्री बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर महिलाएं आज घर और बाहर दोनों ही मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है। घरेलू और सार्वजनिक जीवन में महिलाएं कामयाब है। बस्तर में दंतेश्वरी फाईटर की महिलाएं सर्च ऑपरेशन में जाती है, ऐसा ट्रूप बना है, जो नक्सलियो से मोर्चा ले रही हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाएं जागरूक…

Read More

छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार : जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नारायणपुर जिले को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से मिला प्रशस्ति पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर जिलावासियों तथा जलजीवन मिशन के अधिकारी-कर्मचारियों को दी बधाई आंकाक्षी जिलों में पेयजल के लिए उत्कृष्ट काम करने पर मिला सम्मान नारायणपुर जिले के 18 हजार 72 घरों में अभी तक दिया जा चुका नल कनेक्शन, 14 गाँव ऐसे जहाँ शतप्रतिशत परिवारों को दिया गया कनेक्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार  सराहा जा रहा है। इसी कड़ी में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। नारायणपुर जिले को आकांक्षी जिले…

Read More