पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह बघेल फिर झूठ परोस रहे : भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा – मुख्यमंत्री को झूठ बोलने की इतनी बुरी लत लग चुकी है कि अब वह कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से भी झूठ बोलने में जरा भी नहीं हिचकिचा रहे हैं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कहकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिर झूठ परोस रहे हैं और प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएससी मामले में जाँच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गारंटी के बाद मुख्यमंत्री बघेल विचलित हो चले हैं और अब फिर शिकायत नहीं मिलने की बात कर रहे हैं। श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को लगातार झूठ बोलने…

Read More

कहीं शिक्षक बहुत ज्यादा तो कहीं टोटा, हजारों स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं दे रही सरकार : नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा – शहरी और मुख्य सड़क पर स्थित स्कूलों में स्वीकृत से अधिक शिक्षक पदस्थ हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में काफी पद रिक्त होने के कारण पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा

जशपुर जिले के 2296 प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों और 1500 आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहाली का आलम यह है कि वहाँ पीने के साफ पानी तक की व्यवस्था ही चरमरा चुकी है : चंदेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और बुनियादी सुविधाएँ मुहैया कराने के प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दावे को फर्जी बताया है। श्री चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के नाकारापन के चलते बिलासपुर जिले में एक ओर जहाँ कुछ विद्यालयों में स्वीकृत सेट-अप से अधिक…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता में कहा हम नगरनार संयंत्र के निजीकरण का विरोध करेंगे

धान, रेल, पीएससी सब पर प्रधानमंत्री ने गलत बयानी किया, बस्तर में एम्स खोला जाये- भूपेश बघेल अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने मोदी सरकार बस्तर के लोगों को धोखा दे रही, नगरनार इस्पात संयंत्र बेचने के विरोध में 3 अक्टूबर को बस्तर बंद- दीपक बैज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में देने का बस्तर में विरोध हो रहा है। नगरनार स्टील प्लांट केंद्र नहीं चला पा रहा है तो उसे छत्तीसगढ़ सरकार को दे दो हम उसे चलाएंगे।…

Read More

पुलिस ने दी स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी, साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी पहलू, यातायात नियमों का पालन, साईबर क्राईम से बचाव एवं महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर जानकारी देने के निर्देश पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने पुलिस अधिकारियों को दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते दिन चौकी तारा पुलिस के द्वारा ग्राम शिवनगर स्थित मिशन स्कूल में अध्ययनरत स्कूली बालक-बालिकाओं को महिला व बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विषयों तथा साइबर क्राइमों से सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने महिला सुरक्षा से जुड़ी अभिव्यक्ति ऐप के…

Read More

नशे के अवैध कारोबार पर की कार्रवाई, 57 हजार रूपये का गांजा जफ्त, 1 गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के निर्देशन में अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई करने में लगी हुई है। इसी क्रम में रविवार को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर अम्बिकापुर से वाड्रफनगर की ओर जा रहा है। थाना प्रतापपुर पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर ग्राम गणेशपुर चिटकाबहरा में घेराबंदी कर रफीक मंसूरी पिता सुलेमान गनी उम्र 23 निवासी अम्बिकापुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम गांजा कीमत…

Read More

कोयला कारोबार में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक करोडों रुपये की धोखाधड़ी कर गबन करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही : मामले में सम्मिलित एक आरोपी को सोनभद्र उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार !

थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 302/23 धारा 420, 409, 34 भा.द.वि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध. थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लेन-देन के दस्तावेज किये गये जप्त. नाम पता आरोपी :- राहुल अग्रवाल आत्मज सुरेंद्र कुमार गर्ग उम्र 32 वर्ष साकिन राममंदिर कॉलोनी ओबरा थाना ओबरा जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी पंकज अग्रवाल पिता स्वर्गीय श्री लक्ष्मीचन्द्र अग्रवाल उम्र…

Read More

तंबाकू नियंत्रण की दिशा में ‘एमपावर’ नीति को लागू करने में छत्तीसगढ़ अग्रसर : विशेषज्ञों का कहना “वैश्विक तंबाकू महामारी से बचने के लिए करना होगा और सामूहिक प्रयास, दूर होंगी चुनौतियां”

प्रदेश को तंबाकू और धूम्रपान मुक्त राज्य बनाने के लिए डब्ल्यूएचओ की निर्धारित रणनीति पर हो रहा कार्य (सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध की 15 वीं वर्षगांठ 2 अक्टूबर विशेष स्टोरी) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वैश्विक तंबाकू महामारी से निपटने के लिए दुनिया भर में कई तरह के सार्थक उपाय किए जा रहे हैं, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ) की एमपावर (MPOWER) नीतियों पर आधारित हैं। इसके आधार पर ही देश में तंबाकू नियंत्रण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है।…

Read More

पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी जी की प्रथम पुण्य तिथि पर 2 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का होगा आयोजन !

पुण्य तिथि पर प्रकाशित ‘स्मृति ग्रंथ’ का विमोचन भी होगा सम्पन्न. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : महान गांधीवादी सेनानी पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि 2 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं स्मृति ग्रंथ का विमोचन कार्यक्रम नगर स्थित विकास नगर 27 खोली में दोपहर 12:00 बजे सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी जी ने देश का पहला भारत पेंशनर्स समाज का भवन 1995-96 में बनवाया। हाई कोर्ट पेंशनर्स लोक अदालत के वर्षों…

Read More

स्वच्छता ही सेवा अभियान : कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने पुलिसकर्मियों ने स्वयं किया श्रमदान, थाना-चौकियों में ली गई ‘स्वच्छता की शपथ’….!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती से पहले आज 01 अक्टूबर को देशभर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में आज प्रातः पुलिसकर्मियों द्वारा अपने कार्यस्थल – थाना, चौकी एवं कार्यालयों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक घंटे तक श्रमदान किया गया, जिसके उपरांत  पुलिसकर्मियों द्वारा “स्वच्छता शपथ” ली गई। पुलिस कार्यालय में सुबह एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, डीएसपी निकिता तिवारी के साथ पूरे कार्यालयीन स्टाफ…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर श्रीफल और शाल भेंट कर वृद्धजनों को किया गया सम्मानित.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों को श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, सीएमएचओ डॉ रंजीत टोप्पो , श्री एन के पी सिन्हा, जिला महासचिव सीनियर सिटीजन एसोसियेशन जशपुर की अध्यक्षता में स्थानीय वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले से लगभग 400 महिला-पुरुष वृद्धजनों ने भाग लिया। समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल एव शाल प्रदाय कर सम्मानित…

Read More