कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम ने किया एक साथ सामुदायिक अस्पतालों का किया निरीक्षण, नजदीक से देखी अस्पताल की व्यवस्था, सुधार के निर्देश, ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों एवं स्टॉफ को नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सभी एसडीएम आज अपने इलाके की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था देखी और मरीजों एवं ग्रामीणों के हित में इनमें और सुधार किये जाने के निर्देश दिए। मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवीयता पूर्ण बर्ताव करने के निर्देश भी अस्पताल प्रबंधन को दिए। एसडीएम बिल्हा हरिओम द्विवेदी ने बिल्हा सामुदायिक केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से अस्पताल में लगे मेडिकल उपकरणों के उपयोग, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का…

Read More

जिले में अवैध शराब निर्माण और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई । सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रवीण वर्मा ने बताया कि वृत्त पामगढ के अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण के चिन्हांकित स्थान सबरिया डेरा में कार्यवाही की गई। ग्राम कमरीद के सबरिया डेरा बांधा तालाब  एवम नाला के किनारे से आसवित 130 बल्क लीटर महुआ शराब  एवं  1200 किग्रा महुआ लाहन  बरामद होने से  आब. अधि. की धारा 34 (2)  के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। साथ…

Read More

चोरी के आटो वाहन के साथ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

चौकी नैला पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पात्रे उम्र 37 वर्ष निवासी लिमतरा वार्ड नं. 17 थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के विरुद्ध धारा 379 भा.द.वि. के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर आरोपी के कब्जे से चोरी किये आटो क्रमांक CG-10-AM-9039 कीमती 18,000/ रुपये समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर- चाम्पा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अविनाश चौहान उम्र 32 वर्ष साकिन नैला बजरंगीपारा चौकी नैला का दिनांक 12.10.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 06.10.2023 को सुबह करीब 08:45 बजे अग्रसेन भवन नैला में था तभी…

Read More

भाजपा का झूठ, ईडी की साजिश कुछ नहीं चलेगा, फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का झूठ, ईडी की साजिश कुछ नहीं चलेगा, फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता, किसान, नौजवान, मजदूर, माता-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने सक्षम बनाने और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नई ऊंचाइयों में ले जाने को फिर कांग्रेस की सरकार बनाने पंजा निशान की बटन दबायेगी और कमल फिर मुरझाएगा। कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा, विश्वास और पांच सालों के काम के आगे न मोदी का चेहरा चलेगा, न…

Read More

जेपी नड्डा हिमाचल की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की नैया डुबायेंगे, मोदी-शाह की तरह ही जे पी नड्डा भी जुमलाबाज – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की नैया को डुबायेंगे। जेपी नड्डा के प्रदेश दौरा से हाशिये में पड़ी भाजपा को कोई लाभ नही होगा। भाजपा किसान, नौजवान, माता-बहनें, मजदूर, व्यापारियों का विश्वास और भरोसा खो चुकी है। धोखेबाजी भाजपा का मूल चरित्र है। भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ की सभाओं और चुनावी मंचों के माध्यम से सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलते हैं एवं जनता को गुमराह करते हैं,…

Read More

कांग्रेस की भूपेश सरकार का पाँच साल का यह कार्यकाल वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार का भयावह दौर है – अरुण साव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कार्य अपने चरम पर है। 7 नवम्बर के पहले चरण के मतदान की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में अलग-अलग दावे, अलग-अलग वादे परोसे जा रहे हैं और इसी क्रम में झूठे वादों का दौर भी लगातार प्रदेश सरकार और कांग्रेस के प्रादेशिक से लेकर केंद्रीय नेतृत्व की ओर से चलाया जा रहा है। श्री साव ने रविवार की शाम को भाजपा सोशल मीडिया टीम…

Read More

सुनील सोनी बताये सांसद निधि कहां खर्च किया इसका हिसाब दे? – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सांसद सुनील सोनी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उल्टा चोर कोतवाल से पूछे वाली कहावत को सुनील सोनी चरितार्थ करते हैं सुनील सोनी पहले सांसद निधि कहां खर्च किया इसका हिसाब दे? 15 साल के रमन भाजपा सरकार के सुशासन और भ्रष्टाचार ,किसानों का धान की कीमत 2100 रु. और 300 रु. बोनस और बेरोजगार युवाओं का 500 रु. भत्ता खाया उसका जवाब दे? आदिवासी वर्ग को नौकरी देने और गाय देने के नाम…

Read More

बृजमोहन अग्रवाल साहू, कुर्मी, देवांगन, यादव, निषाद समाज के अधिकारों के खिलाफ हैं, दक्षिण के एससी, एसटी, ओबीसी मतदाता बृजमोहन को चुनाव में सबक सिखायेंगे – सुरेंद्र वर्मा

बृजमोहन की बौखलाहट और गलतबयानी आसन्न हार का पूर्वानुमान है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल से बयान से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के पिछड़ा वर्ग समुदाय तेली, कुर्मी,  देवांगन, यादव, निषाद समाज सहित समस्त पिछड़ा वर्ग के प्रति भाजपाइयों के मन में कितनी नफरत भरी है। भाजपा का सामंतवादी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। आरएसएस और भाजपा की असलियत आखिर बृजमोहन की जुबान पर आ ही गया। सच यही है कि भाजपा का चरित्र ही…

Read More

भाजपा सांसद व चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक सुनील सोनी ने कहा : बघेल का छत्तीसगढ़ियावाद बेनकाब हुआ, यह पाखण्ड अब बिल्कुल नहीं चलेगा, भाजपा ने अपने शासनकाल में जितना काम किया, कांग्रेस आज उससे आधा करने का प्रलोभन दे रही है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सुनील सोनी ने कहा है कि छत्तीसगढ़िया का दंभ ठोकने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब राज्यसभा सदस्य भेजने मौका मिला तो सारे सदस्य अन्य प्रदेश के नेताओं को बनाकर भेज दिया। क्या छत्तीसगढ़ में योग्य लोग नहीं थे? लेकिन छत्तीसगढ़िया होने का दंभ दिखाएंगे, यह पाखंड अब बिल्कुल नहीं चलेगा। कांग्रेस का यह दोहरा राजनीतिक चरित्र बेनकाब हो चुका है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और भूपेश सरकार के बेनकाब घिनौने चेहरे को…

Read More

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम की मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त को कार्यवाही हेतु शिकायत भेजी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने शिकायत में कहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं,  आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे समय में प्रधानमंत्री के मन की बात का रेडियो और टीवी में प्रसारण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर पांचो राज्यों में चुनावी आचार संहिता…

Read More