परिवहन चेकपोस्ट खम्हारपाली में दो अलग-अलग वाहनों में एक क्विंटल वजनी एल्युमीनियम के बर्तन और 3 लाख रूपए नगद बरामद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिवहन चेकपोस्टों पर वाहनों में ले जाने वाले सामानों के दुरूपयोग के रोकथाम हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् 19 अक्टूबर 2023 को रात्रिकालीन जांच के दौरान महासमुन्द जिले के खम्हारपाली चेकपोस्ट में परिवहन विभाग की टीम द्वारा निजी वाहन ओडी-15-एफ-7092 में 500 रूपए नोट के 6 बंडल कुल 3 लाख रूपए ले…
Read MoreDay: October 19, 2023
मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण, मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिवस पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन हेतु पहले चरण…
Read Moreदो पंचायत सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना : राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही
डिप्टी कलेक्टर और पंचायत सचिव की जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर ग्राम पंचायतों के 2 सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने बलौदाबाजार जिले के नगरदा ग्राम पंचायत के सचिव गोटीलाल पटेल और महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत परघिया के सचिव अरुण बुढेक पर यह जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त…
Read Moreकोरबा पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता : थाना हरदीबाजार द्वारा बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग पॉइंट पर 2 किलो 200 ग्राम चांदी के आभूषण कीमत करीब 158400/- रुपये किये गए जप्त.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेन शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया हैं, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व आज दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को हरदीबाजार स्टॉफ द्वारा कसियाडीह-निरतू बलौदा मार्ग पर कसियाडीह बैरियर के पास सभी आने जाने वाले वाहनों का चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान निरतू बलौदा की ओर से…
Read Moreसीईओ जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्षता में मतदाताओं को जागरूक करने प्रशिक्षण सह बैठक हुई आयोजित
एक लाख से अधिक स्वीप संगीनी मतदाताओं को करेंगे जागरूक शत् प्रतिशत मतदान करने की दिलाई गई शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा जश-प्रण मतदाता जागरूक अभियान के तहत् शत् प्रतिशत मतदान हेतु स्व सहायता समूह को जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक करने के लिए कहा है। जिसके परिपालन में जिले की 13 हजार स्व सहायता समूह की महिलाओं से लगभग एक लाख से अधिक महिलाएं स्व-प्रेरित होकर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके मतदाताओं को जागरूक करेगें। जश-प्रण…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक, चिकित्सकों को समय में उपस्थित रहकर ओपीडी कार्य सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत चिकित्सकों द्वारा ओपीडी में किए जा रहे कार्याे की जानकारी ली और सभी चिकित्सकों को समय में उपस्थित रहकर ओपीडी कार्य सुनिश्चित करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने विलेज हेल्थ सैनिटाइजेशन एंड न्यूट्रिशन डे के कार्ययोजना की जानकारी लेकर दुरस्त क्षेत्र में जहां स्थान चयन और वीएचएसएनडी सेशन प्रारंभ किया जा सकता है उस क्षेत्र के लिए कार्य योजना बनाकर अवगत कराने…
Read Moreआबकारी विभाग जशपुर ने 14 लीटर जप्त की अवैध शराब
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देश में विगत् दिवस 17 अक्टूबर को फरसाबहार विकासखण्ड के कोतबा क्षेत्रांतर्गत् ग्राम गोलियागढ़ एवं पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम लुड़ेग के मकानों से 14 लीटर शराब जप्त किया गया और छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती सोनल अग्रवाल, आबकारी मुख्य आरक्षक मनोहर लाल कहार, आबकारी आरक्षक कृनेश सिन्हा, छक्केलाल…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने पीएचसी दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी को किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सी. सेक्शन प्रारंभ करने में महत्वपूर्ण योगदान हेतु कांसाबेल विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. निलेश कुमार खलखो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. निलेश कुमार खलखो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र दुलदुला में डिलीवरी सिजेरियन प्रारंभ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिस हेतु कलेक्टर ने डॉ. खलखो को प्रशस्ति पत्र कर सम्मानित किया है।
Read Moreजशपुर जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने किया चुनाव प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
परीक्षा में 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षण देने का दिया निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा एवं नोडल यशस्वी जशपुर श्री विनोद कुमार गुप्ता ने बगीचा विकासखण्ड में चल रहे द्वितीय चरण के मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। प्रशिक्षण में कुल 339 मतदान अधिकारियों को 6 कमरों में प्रशिक्षण विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के द्वारा दिया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री मिश्रा ने मतदान अधिकारी क्रमांक 2 एवं 3 के कर्तव्य एवं मशीन में…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 21 से 30 अक्टूबर तक, 17 नवम्बर को मतदान तथा 3 दिसम्बर को होगी मतगणना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए आम चुनाव की अनुसूची जारी की गई है। जिसके अनुसार जशपुर जिले के तीनों विधानसभा में द्वितीय चरण में 17 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए विधानसभा आम निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने हेतु द्वितीय चरण की तिथि 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। इसी तरह नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की तिथि 31 अक्टूबर…
Read More