छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 32 करोड़ 75 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 25 अक्टूबर तक की स्थिति में 32 करोड़ 75 लाख रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 8 करोड़ 54 लाख रूपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 25 अक्टूबर तक की स्थिति में 25 हजार 101 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 76 लाख रूपए है। साथ ही 2946 किलोग्राम अन्य नशीली…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : द्वितीय चरण के लिए आज चौथे दिन 203 नामांकन पत्र हुए दाखिल, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 246 अभ्यर्थियों ने भरे 367 नामांकन पत्र

दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन कुल 203 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 246 अभ्यर्थियों ने 367 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज चौथे दिन महासमुंद विधानसभा…

Read More

चक्रधरनगर पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 45 पाव देशी व अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटर सायकल से कर रहा था शराब की तस्करी…..!

आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को चक्रधरनगर पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मोटर सायकल पर शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को कौहाकुंडा मेन रोड़ पर धर दबोचा। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मुखबीर से…

Read More

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से कुल 6.060 लीटर शराब किया गया जप्त, तोरवा पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही

निजात अभियान के अंतर्गत तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, थाना क्षेत्र को नशामुक्त करने लगातार की जायेगी कार्यवाही आरोपी मोहम्मद जावेद पिता मोहम्मद सलीम उम्र 25 साल पता चांटीडीह पठान पारा थाना सरकंडा बिलासपुर के विरूद्ध थाना तोरवा में अप.क. 562/2023, धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके…

Read More

थाना कोटा क्षेत्र में डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत की गयी कार्यवाही, बार-बार समझाइश देने के बाद भी संचालक द्वारा किया जा रहा था नियमों का उल्लंघन

डीजे संचालक का नाम- 01.मोनू सूर्यवंशी पिता ध्रुव कुमार उम्र 26 साल साकिन बेलटुकरी गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग) 02. सुदर्शन बिंझवार पिता विजय बिंझवार उम्र 24 साल साकिन कोटसागरपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार अधिक मात्रा में साउंड बॉक्स, लाउड स्पीकर्स, रेट्रो लाइट्स लगे होने तथा वाहन में मानक क्षमता से अधिक डेसिबल की ध्वनि के प्रसारण करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना…

Read More

विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत कोटा नगर में एसडीएम, तहसीलदार,और थाना प्रभारी कोटा द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के पालन सुनिश्चित करने के दिए गये दिशा-निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर   प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशन में एसडीएम कोटा अमित कुमार सिन्हा ने तहसीलदार प्राजंल मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोटा टी.एस. नवरंग के साथ पुलिस बल सहित कोटा नगर में फ्लैग मार्च किया गया, साथ ही आम जनता से संवाद कर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने…

Read More

ट्रैफिक पुलिस का प्रेशर हॉर्न, पदनाम प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर, हुटर पर कार्यवाही का अभियान निरंतर जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर उच्च अधिकारियों के आदेश पर एवं भावी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां वाहनों से पद नाम वाले नंबर प्लेट, हूटर हटाने की कार्यवाही ट्रैफिक पुलिस द्वारा निरंतर जारी है उसी क्रम में मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर कार्यवाही निरन्तर की जा रही है। इस संबंध में डी0एस0पी0 ट्रैफिक श्री साहू ने बताया कि- जिस प्रकार पदनाम वाले नम्बर  प्लेट पर कार्यवाही की गई,इसी  तरह ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न की जाने वाले वाहनों पर लगे “प्रेसर हॉर्न” पर विशेष कार्यवाही करते हाईकोर्ट रोड, कलेक्ट रोड…

Read More

दोकड़ा मण्डल में भाजपा का विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मलेन सम्पन्न : भाजपा में हुए शामिल हुए ग्रामीण, विजय का किया शंखनाद.

आरोप – कांग्रेस के विधायक ने विकास के लिए कहीं भी अपनी आवाज नहीं उठाई, जिसके कारण आज तक पत्थलगांव में विकास नहीं हो पाया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. कुनकुरी/दोकड़ा : पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत दोकड़ा मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का विशाल विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। पत्थलगांव विधान सभा प्रत्याशी गोमती साय ने कहा की आज वह समय आ गया है, जब आप सब लोगों को कांग्रेस की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है, आज यंहा से संकल्प लेकर जाना…

Read More

बिलासपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा किया गया फ्लैग मार्च : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने एवं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था उद्देश्य

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही शहर में प्रमुख हिस्सों सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, सिटी कोतवाली, देवकीनंदन चौक, मुक्तिधाम चौक, आर के पेट्रोल पंप चौक, महामाया चौक, नेहरू चौक, महाराणा प्रताप चौक, व्यापार विहार, मैग्नेटो मॉल में किया गया फ्लैग मार्च सभी अधिकारियों द्वारा गोल बाज़ार से देवकीनंदन चौक तक किया गया पैदल मार्च समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ पुलिस…

Read More

तखतपुर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा 2 डी.जे. परिवहन करने वाले पर बड़ी कार्यवाही, बीस-बीस हजार का लगाया जुर्माना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (ips) के द्वारा जिले. में डी.जे. एवं तेज साउण्ड बाक्स घुमाल स्पीकर लगाकर वाहनो का स्वरुप बदल कर परिचालन करने वाले पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, sdop कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी एस. आर. साहू के मार्ग दर्शन में दिनांक 25.10.2023 को तखतपुर पुलिस द्वारा मोढ़े मार्ग तखतपुर में वाहन चेकिंग पाईंट लगाया गया था जो बाहर से आ रहे डी.जे. वाहन कमाक सी.जी.…

Read More