बिलासपुर जिले में विगत 10 दिनों में कुल 25 बालिकाओं को किया गया बरामद, कोलकाता, कटनी एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में टीम भेज कर की गई बरामदगी

सभी प्रकरणों में आईपीसी की धारा 363 के तहत पंजीबद्ध थे अपराध बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा विशेष अभियान बिलासपुर जिले के सभी थानों द्वारा की जा रह , अपहृत बालिकाओं की बरामदगी थाना मस्तूरी में 6, सिविल लाइन में 5, रतनपुर में 4, सरकंडा में 3, कोटा , तखतपुर, बिल्हा में 2-2, संकरी में 1 प्रकरण में हुई बरामदगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण…

Read More

आपात स्थिति में हवाई यात्रियों के बचाव के लिए मॉक ड्रिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर में आज  सफलतापूर्वक एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल एक्सरसाइज  का आयोजन  किया गया। यह ड्रिल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के गाइडलाइंस के अनुसार वर्ष में एक बार किया जाता है l  बचाव समिति के चेयरमेन कलेक्टर होते हैं। इस कमिटी  के मेंबर एसपी, एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट के डायरेक्टर, सीएमएचओ, सीएसओ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, कासो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर, मनोचिकित्सक, भाषा विज्ञानी एवं स्थानीय थाने के अधिकारी होते हैं। इस ड्रील में एयरपोर्ट  पर वास्तविक रूप से आतंकवादियो के द्वारा विमान की अपहरण…

Read More

ट्रांसफर ब्रेकिंग: सूरजपुर जिले में 7 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला….देखे नवीन पदस्थापना आदेश….किसे कहां भेजा गया

4 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक का हुआ तबादला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सुरजपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सूरजपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के 7 पुलिस अधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से नये स्थल पर आगामी आदेश पर्यन्त तक के लिये अस्थायी रूप से स्थानांतरण किया गया है। देखे पदस्थापना का नवीन आदेश….

Read More

निजात अभियान के अंतर्गत सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही जारी :प्रतिबन्धित नशीली टेबलेट बेचते एक आरोपी को  पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायालय में किया गया पेश !

आरोपी इंद्रजीत महतो पिता रामचंद्र महतो उम्र-45 वर्ष निवासी लालखदान, तोरवा के कब्जे से कुल 1728 नग टेबलेट कीमत 11232 /- रूपये की गई जप्त, आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. थाना सरकंडा – जिला बिलासपुर में अपराध क्रमाँक – 1600/2023 धारा-21,22 एनडीपीएस एक्ट किया गया पंजीबद्ध थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार की जायेगी कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर. बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु “निजात’ अभियान…

Read More

अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा : प्रेमी ने प्रमिका की हत्या कर साक्ष्य छुपाने शव को जलाया

नागपुर महाराष्ट्र से आरोपी को पकड़कर लाई चौकी तारा की पुलिस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर दिनांक 02.12.23 को चौकीदार फलेश्वर सिंह ने चौकी तारा में सूचना दिया कि जर्नादनपुर के छोटे जरगा जंगल में एक अधजला शव देखा गया है, इस सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला को अवगत कराने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों सहित एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की टीम को मौके पर भेजते हुए बारीकी से साक्ष्य संकलन करने के निर्देश दिए। घटना स्थल और शव के निरीक्षण पर प्रारंभिक दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छुपाने…

Read More

जशपुर जिले में  पशुओं को खुरहा-चपका रोग से बचने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान  प्रारंभ

पशु विभाग के 57 दलों द्वारा टीकाकरण कार्य 15 जनवरी 2024 तक किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में पशुओं को खुरहा-चपका रोग से बचने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 01 दिसम्बर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें से प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग के 57 दलों द्वारा टीकाकरण कार्य संपन्न किया जाएगा। जिले को 4,66,453 का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें समस्त गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं का एफ. एम. डी. टीकाकरण किया जा रहा है। मुंहपका खुरपका रोग खुर / दो…

Read More

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम : शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ अयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज दुलदुला के शासकीय महाविद्यालय  शासकीय  अस्पताल जशपुर के मनोचिकित्सक  डॉक्टर अबरार खान  एवं उसके टीम द्वारा तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय  परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर खान द्वारा विद्यार्थियों को तनाव मुक्त जीवन रहने के लिए जीवन शैली, खानपान, मादक पदार्थों से दूरी, शारीरिक गतिविधि एवं मानसिक तर्क  युक्त व्यायाम को प्राथमिकता के लिए सुझाव दिया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्रीमती निशि एक्का, प्राध्यापक गण , नॉन टीचिंग स्टाफ एवं बहुत संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में स्कूली बच्चों को दी गई राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में  खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज द्वारा  स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अस्पताल के सभी विभागों का भ्रमण कर कार्यशैली के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बीपीएम, बीडीएम,  आर के एस के काउंसलर और स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।

Read More

विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतराटोली के शिक्षक एल.बी. तत्काल प्रभाव से निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा अम्बिकापुर के संयुक्त संचालक ने जशपुर जिला अंतर्गत दुलदुला विकास खण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतराटोली के शिक्षक (एल.बी.) भुवनेश्वर सूर्यवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। संयुक्त संचालक सरगुजा अम्बिकापुर ने कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला जशपुर के प्रस्ताव एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला के जॉच प्रतिवेदन के अनुसार भुवनेश्वर सूर्यवंशी, शिक्षक (एल.बी.) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतराटोली विकास खण्ड दुलदुला जिला जशपुर को संस्था के छात्र / छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने, गाली गलौज करने तथा अध्यापन कार्य न…

Read More

अवैध अहातों पर चला बुलडोज़र,शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त, असामाजिक तत्वों का रहता था जमावड़ा, गुण्डागर्दी पर नकेल कसने की कवायद

नगर निगम,आबकारी और पुलिस की टीम कर रही कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राज्य में सरकार के बदलते ही अवैध कारोबार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिलासपुर शहर में शराब दुकानों के पास संचालित अवैध चखना सेंटरों को नगर निगम द्वारा तोड़ा जा रहा है। सुबह 11 बजे नगर निगम,आबकारी की टीम ने सबसे पहले लिंक रोड स्थित शराब दुकान के पास संचालित अहाता पर बुलडोजर चलाया,जिसके बाद पुराना बस स्टैंड स्थित अहाता को जमींदोज किया,इसी तरह व्यापार विहार में संचालित चखना सेंटर को भी हटाया गया है।…

Read More