थाना सारागांव क्षेत्र के उत्तम ढाबा के पास लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, माननीय न्यायालय में किया जावेगा पेश.

आरोपी – (01) शिव शंकर टंडन उम्र 30 साल निवासी सेंदरी वार्ड नं. 09 थाना जैजैपुर जिला सक्ति, (02) धनसाय साहू उम्र 25 साल निवासी अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर-चांपा. आरोपियों के विरूद्ध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना सारागांव पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने एवं पिलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस को दिनांक 31 दिसंबर 2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिली थी कि थाना…

Read More

नववर्ष के पहले दिन मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया कार्यभार ग्रहण

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नववर्ष के पहले दिन वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां महानदी भवन स्थित मंत्रालय में पूजा-अर्चना के पश्चात् कार्य भार ग्रहण किया। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर उपस्थित विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने मंत्री श्री चौधरी का स्वागत कर उन्हें नव दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री चौधरी ने भी सभी को धन्यवाद दिया।

Read More

नए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल का दौरा, वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक, अस्पताल की व्यवस्थाओं में कसावट लाने के दिए निर्देश

मरीजों को सभी तरह की जांच की सुविधाएं अस्पताल में ही उपलब्ध कराने और समय पर रिपोर्ट प्रदान करने के भी निर्देश दिए स्वास्थ्य मंत्री ने नेत्र रोग विभाग में अपने आंखों की जांच कराई समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के नए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विभागीय कामकाज शुरू करने के पहले ही दिन रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने एडंवास्ड कॉर्डिएक इंस्टीट्यूट (एसीआई), क्षेत्रीय कैंसर संस्थान…

Read More

सिम्स अस्पताल में बीते एक वर्ष में 10 हजार से ज्यादा मरीजों का ऑपरेशन, 3.90 लाख ओपीडी मरीजों को मिला उपचार

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स द्वारा मरीजों को लगातार बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। बीते एक वर्ष सिम्स अस्पताल में 10 हजार से ज्यादा मरीजों का ऑपरेशन किया गया। वहीं लगभग 3 लाख 90 हजार बाह्य रोग मरीजों (ओपीडी) का उपचार किया गया। इसी प्रकार 39 हजार 621 भर्ती मरीज (आईपीडी) को उपचार की सुविधा दी गई।  गौरतलब है कि वर्ष 2023 में सर्जरी विभाग में 1549, नेत्र रोग विभाग में 3 हजार 245, स्त्री रोग विभाग में 2 हजार 957, अस्थि रोग…

Read More

बैंक से बोनस राशि निकालने किसानों से मांगा कमिशन, सहकारी बैंक करगी रोड का शाखा प्रबंधक निलंबित

कलेक्टर ने भ्रष्ट अफसरों को दी चेतावनी समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : धान बोनस की राशि आहरण में किसानों से कमिशन मांगे जाने पर सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक सह शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक के सीईओ द्वारा आज निलंबन आदेश जारी किया गया। मामला जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की करगीरोड शाखा का है। शाखा के पर्यवेक्षक एवं प्रभारी शाखा प्रबंधक श्री हरिश कुमार वर्मा के विरूद्ध किसानों ने कमीशन मांगे जाने एवं नहीं…

Read More

वाहन चालकों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने ली ट्रक-बस एसोसिएशन की बैठक

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों में संशोधन का विरोध कर हड़ताल कर रहे वाहन चालकों को लेकर पुलिस एवं जिला प्रशासन ने स्थानीय ट्रक-बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बिलासा गुड़ी सभाकक्ष में ली। अधिकारियों ने बैठक में एक्ट के संबंध में सही जानकारी देते हुए ड्राईवरों को हड़ताल पर न जाने की समझाईश दी है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा ने पदाधिकारियों से कहा कि ट्रक एवं बस मालिक अपने ड्रायवरों को टोल प्लाजा में अनावश्यक व्यवधान एवं अनावश्यक रूप से ट्रक…

Read More

मोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ ड्राइवरों की मांग जायज़ : न प्रभावित वर्ग से सलाह, न सुझाव, न चर्चा, सीधे मनमानी घोषणा अलोकतांत्रिक – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

भारी भरकम जुर्माना और लंबी सजा का प्रावधान आम वाहन चालक के सामर्थ्य से बाहर है, अमानवीय है, अव्यावहारिक है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मोदी सरकार के अधिनायकवादी फैसलों के विरोध में ड्राइवरों के हड़ताल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मन की बात करना और मनमानी थोपना केंद्र की मोदी सरकार का राजनीतिक चरित्र बन चुका है। निजी बीमा कंपनियों को मुनाफा पहुंचने के लिए जन विरोधी नीति थोपी गई है। वाहन चालक आर्थिक रूप से इतना…

Read More

अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट बनने से पूरा देश खुश कांग्रेस दुखी, भूपेश बघेल के बयान से साफ हुआ वो अयोध्या में राम मंदिर बनने और वहां के विकास कार्यों से तकलीफ में है – धरम लाल कौशिक

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए बयान को एक फोबिया ग्रस्त, विचलित मनोदशा का प्रलाप बताया है। श्री कौशिक ने कहा कि बघेल अभी भी सत्य और तथ्य को तोड़-मरोड़कर झूठ फैलाने की आदत से विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बावजूद बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा नेता और विधायक श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा आरंभ से श्री रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को जन-आस्था का…

Read More

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के मार्गदर्शन मे हुआ जनचौपाल का आयोजन, जिले के विभिन्न विकासखंड से आए लोगों ने दिए आवेदन

जन चौपाल में आए 26 आवेदन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के मार्गदर्शन मे अपर कलेक्टर बी.बी पंचभाई ने आज कलेक्टोरेट में जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। श्री पंचभाई ने जन चौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उन आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर…

Read More

खेल सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं : बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : जिंदगी और क्रिकेट मैच दोनों में कम से कम एक बात सामान्य होती है। यह दोनों ही रोमांच से भरपूर रहते हैं। बाजी कभी भी पलट सकती है। बस हमको नई ऊर्जा के साथ लगातार संघर्ष करते रहना है। ये सीख दी वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जो रविवार को रायपुर में चल रहे 4 दिवसीय CGPL (छत्तीसगढ़ गुजराती प्रीमियर लीग) समापन समारोह में शामिल हुए। SECRSA स्टेडियम डब्ल्यू आरएस कालोनी में आयोजित CGPL के समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने…

Read More