सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनामों में संशोधन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य शासन द्वारा सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनामों में संशोधन किया गया है। संशोधित पदनाम ‘आयुक्त’ का उपयोग केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए किया जाएगा तथा सहकारिता अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यों के लिए ‘पंजीयक’ पदनाम का ही उपयोग किया जाएगा। सहकारिता विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संशोधित पदनाम इस प्रकार रहेंगे। पंजीयक (भा.प्र.से) का संशोधित पदनाम आयुक्त (भा.प्र.से) सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं,…

Read More

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में राज्य शासन की ओर से पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं की हुई नियुक्ति, विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयर की नियुक्ति कर दी गई है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण के दिनांक से दो वर्षों के लिए होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा 15 जनवरी 2024 को आदेश जारी कर पूर्व में नियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 जनवरी को बालोद जिले में 174 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

गुण्डरदेही में आयोजित रामचरित मानस की प्रतियों के वितरण एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में होंगे शामिल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 जनवरी को बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में अपने प्रथम आगमन के दौरान आयोजित समारोह में जिले में 174 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 74 विभिन्न विकास कार्यांे का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान श्री साय जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के…

Read More

वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं मंत्री केदार कश्यप ने विभागों की बजट तैयारियों पर की चर्चा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में आज मंत्रालय महानदी भवन में उनके संबद्ध विभागों के बजट की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। श्री चौधरी एवं श्री कश्यप ने इस दौरान वन एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना, चरण पादुका योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बजट, वन प्रबंधन समितियां एवं सिंचाई परियोजनाओं के साथ ही राजस्व में वृद्धि…

Read More

राजधानी के सिविल लाइन स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देखी डायल 112 की कार्यप्रणाली

डायल 112 से लोगों को तत्काल मदद मिले : उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पुलिस, फायर और चिकित्सा संबंधी आकस्मिक जरूरत पड़ने पर लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जा रही डायल 112 सुविधा के कंट्रोल रूम पहुंचकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने अधिकारियों को इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और आकस्मिक विपत्ती पड़े लोगों को तत्काल सहायता मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर विधायक गुरू खुशवन्त साहेब भी…

Read More

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अस्पताल की नियमित साफ सफाई के लिये दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डॉक्टर व स्टाफ समय पर पहुंचे अस्पताल, मरीज को ना हो किसी प्रकार की असुविधा: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहंुचे थे। जहां उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही रजिस्ट्रेशन काउंटर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। उन्होने काउंटर में उपस्थित कर्मचारियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों के आकड़ों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समय-सारणी के अनुरूप कर्मचारियों को कांउटर…

Read More

संगत, श्रवण और विचार ही मानव को उन्नति की ओर ले जाएंगे : मंत्री टंकराम वर्मा

अनुशासन, संयम और अतीत का ज्ञान बच्चों के व्यक्तित्व विकास की आधारशिला : सांसद सुनील सोनी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज आरंग विकासखंड के ग्राम भैंसा के सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व माध्यमिक शाला में सांसद निधि से बने अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ संस्कार का एक प्रमुख केंद्र है। सरस्वती शिशु मंदिर विद्या प्राप्ति का ऐसा केंद्र है, जिसकी साख कहीं और देखने…

Read More

कैबिनेट की बैठक 17 जनवरी को

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है।

Read More

बच्चों को पौष्टिक भोजन और पीने का शुध्द पानी उपलब्ध कराया जाए : मंत्री रामविचार नेताम

आदिम जाति विकास मंत्री ने एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम आज बलरामपुर प्रवास के दौरान विभिन्न आवासीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम भेलवाडीह में संचालित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय का जायजा लिया और कहा कि आवासीय विद्यालयों में रह रहे बच्चों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बच्चों को पौष्टिक भोजन और शुध्द पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आवासीय विद्यालय में बच्चों को दी…

Read More

पीडब्ल्यूडी के कार्यों के लिए अब नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय, कार्य पूर्णता में देरी पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई – अरुण साव

‘कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान निकालें’ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को समय-सीमा में अच्छी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को पूर्ण करने के लिए अब अतिरिक्त समय नहीं दिया…

Read More