समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत रामायण मानस मंडली को दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि संबंधित जिला कलेक्टर को आबंटन जारी किया गया है। राज्य में चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत 6208 मंडलियों के लिए 3 करोड़ 10 लाख 40 हजार रूपए का आवंटन जारी किया गया है, जिसमें प्रत्येक मानस मंडलियों को 5000 रूपए की राशि के मान से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को आयोजित ‘‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव‘‘…
Read MoreMonth: January 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पतंग उड़ाकर ‘‘पतंग उत्सव‘‘ का किया शुभारंभ, प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, गुड़ीपड़वा और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं
नागरिकों से धर्म स्थलों और आस्था केन्द्रों की साफ-सफाई का किया आह्वान विभिन्न समाजों द्वारा सामाजिक समागम के रूप में पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया गया पतंग उत्सव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘पतंग उत्सव‘‘ में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, गुड़ीपड़वा और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का पर्व है। खरमास के बाद आज से शुभ कार्याें…
Read Moreछत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल शाम राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 25 फरवरी को संत सिरोमणी गुरू रविदास जयंती पर बिलासपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री रामेश्वर राठौर, श्री महेश चौहान, प्रो. एस.आर. कन्नौजे, श्री नरेंद्र…
Read Moreविकसित भारत संकल्प यात्रा : मस्तूरी के ग्राम पताईडीह, जैतपुरी, सोंठी, और बिटकुला में पहूंची मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, मस्तूरी में अब तक एक लाख 46 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को मिला लाभ.
ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत बनाने का संकल्प समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पताईडीह, जैतपुरी, सोंठ और बिटकुला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण-पत्र, आवास योजना एवं राशन कार्ड का लाभ, लक्षित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। लाभांवित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुरखौती मुक्तांगन में पतंग उत्सव में शामिल हुए
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘पतंग उत्सव‘‘ में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, उगादी, पोंगल, गुड़ी पड़वा और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का पर्व है। पिछले एक माह तक खरमास के बाद आज से शुभ कार्याें की शुरूआत होगी। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीराम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़़ू लगाकर की साफ-सफाई
आयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को घर-घर जलाएं दीप – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले प्रभु श्री राम के दर्शन किये और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में सफाई की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…
Read Moreसामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के साथ ग्राम पंचायतों को बनाएं सशक्त : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़, रायपुर : केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कल देर शाम कोरबा स्थित एनटीपीसी के कावेरी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने जिले में मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण,वाटरशेड, अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने जिले में चार, चिरौंजी, केला, पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए पशुपालन को बढ़ावा…
Read Moreसड़क पर दुकान की होर्डिंग और बेतरतीब वाहन खड़ी करने वालों पर यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : यातायात डीएसपी रमेश चंद्रा के नेतृत्व में 12 जनवरी को यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा शहर के सत्तीगुड़ी चौक से कोतरारोड़ थाने तक मार्ग में अनाउंसमेंट कर सड़क पर यातायात बाधित कर रहे चार पहिया/दुपहिया वाहन एवं दुकान की होर्डिंग रखे दुकानदार व मकान मालिकों को व्यवस्था बनाने होर्डिंग व वाहन हटाने कहा गया । इस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कई दुकानों पर चालानी कार्यवाही की गई । ट्रैफिक डीएसपी श्री…
Read Moreढिमरापुर चौंक पर अवैध शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : शहर में अवैध शराब पर पूरी तरह अंकुश लगाने थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा थाने के सभी विवेचकों एवं बीट आरक्षकों के उनके बीट पर अवैध शराब बेचने वालों पर निगाह रखकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । निर्देशों के पालन में सिटी कोतवाली रायगढ़ की टीम द्वारा कल शाम ढिमरापुर चौंक पेट्रोल पंप के पास मुखबीर सूचना पर (1) खेमराज भगत पिता शिवलाल भगत उम्र 21 वर्ष निवासी उर्दना बस्ती रायगढ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (2) रामधन भगत पिता अगनु भगत…
Read Moreअवैध शराब पर लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई जारी, ग्राम करवाजोर और लोहड़ापानी में 17 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार……
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : जिले में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 11/01/2024 को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री की मुखबिर सूचना पर लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा ग्राम करवाजोर और ग्राम लोहड़ापानी में छापेमारी की गई । पुलिस टीम ने ग्राम करवाजोर में आरोपी बुधनाथ पैंकरा पिता धनसाय पैंकरा उम्र 55 साल ग्राम करवाजोर के कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाली जरकिन में 8 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹800 तथा ग्राम लोहड़ापानी में आरोपी धना राम पैंकरा…
Read More