समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : जिले में अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में 04 जनवरी को थाना पुसौर क्षेत्र के अंतर्गत साइबर सेल और थाना पुसौर की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम रैबार पुराने डामर फैक्टरी के पास आरोपी दीनदयाल कुर्रे आ. यादराम उम्र 40 साल निवासी ग्राम रैबार थाना पुसौर को बॉटल और जरकीन में रखे कुल 6.5 लीटर महुआ शराब कीमत 650/- रूपये के साथ पकड़ा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डामर फैक्टरी रोड़ पर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री…
Read MoreDay: January 6, 2024
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के दो सड़क हादसों में एक नाबालिग समेत चार की मौत पर जताया दुख, प्रदेश की जनता से ट्रेफिक नियमों का पालन करने की अपील की
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के दो अलग अलग स्थानों में हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में एक पांच वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गौरतलब है कि रायगढ़ के मिड़मिड़ा मेनरोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक पांच वर्ष की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि रायगढ़ के चक्रधर नगर में एक इलेक्ट्रानिक आटो रिक्शा के पटलने से उसमें बैठे एक यात्री की मौत हो गयी। दुख की इस घड़ी में श्री चौधरी ने…
Read Moreविकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे बड़ी संख्या में हितग्राही : मंत्रियों, विधायकों और केंद्र के अधिकारियों ने किया विभिन्न जिलों में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का निरीक्षण, चल रही गतिविधियों की प्रशंसा की
उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए सबसे ज्यादा पंजीयन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ दिलाने आरंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। शिविर के माध्यम से उन लोगों को सीधे योजनाओं का लाभ देने के लिए जोड़ा जा रहा है जो अब तक इनका लाभ नहीं ले पाये हैं। सभी शिविरों में बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंच रहे हैं। इन…
Read Moreबस्तर में नयी सुबह : अब शांति, समृद्धि और सुशासन की नयी इबारत लिखेंगे – विष्णु देव साय
मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने का काम शुरू हो चुका है हम शासन करने नहीं, जनता की सेवा करने आए हैं : ओम माथुर संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए| उन्होंने कहा कि बस्तर में अंधेरा छट चुका है, सूरज निकल चुका है, अब इस नयी सुबह में हमें बस्तर में शांति, समृद्धि और सुशासन की नयी इबारत लिखनी है। समारोह को भारतीय जनता पार्टी…
Read Moreग्राम कुनकुनी में खरसिया पुलिस ने लगाई चौपाल : महिलाओं को दी गई अपराधों की जानकारी…… अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप के संबंध में अवगत कराकर किया गया जागरूक !
गांव की जागरूक महिलाओं ने कहा गांव को नशा और अपराध मुक्त करने पुलिस को देंगें हर प्रकार से सहयोग….. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : जिले में पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 05 जनवरी को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात पटेल के निर्देशन पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा व उनके स्टाफ द्वारा ग्राम कुनकुनी में “पुलिस जन चौपाल” लगाई गई। चौपाल में महिलाओं को अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप के संबंध में जानकारी दी गई, जिसमें घरेलू हिंसा,…
Read Moreराज्य में 15 जनवरी से मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह, जन जागरूकता के लिए आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, मंत्रालय में आयोजित हुई राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की बैठक
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दुर्घटना जन्य सड़क खण्डों, अभियांत्रिकी सुधार, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के त्वरित उपचार की व्यवस्था एवं त्वरित सहायता, यातायात शिक्षा, सड़क सुरक्षा जागरूकता, प्रवर्तन की कार्यवाही, सड़क सुरक्षा ऑडिट सहित सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के उपायों के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सचिव परिवहन श्री एस. प्रकाश ने मुख्य सचिव सहित समस्त अधिकारियों का स्वागत करते…
Read Moreसिम्स में होंगी एम्स जैसी सुविधाएं : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश, मार्च के प्रथम सप्ताह में सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का होगा शुभारंभ
सिम्स को कोनी में स्थानांतरित करने चरणबद्ध रूप से शुरू करें प्रक्रिया कोनी में सिम्स हेतु 40 एकड़ जमीन की गई है आरक्षित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स) का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। श्री जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि सिम्स में भी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, इसके लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।…
Read Moreसार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर आठ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, किया जायेगा माननीय न्यायालय में पेश.
सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 36 च (1) एवं 36 सी (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई है कार्यवाही. जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं पिलाने का साधन उपलब्ध कराने के विरूद्ध लगातार की जा रही है कार्यवाही. आरोपीगण – (1) मनीराम उम्र 23 साल निवासी सोनईडीह थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चांपा, (2) संतोष कुमार सिंह उम्र 40 साल निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा, (3) अनिल कुमार राठौर उम्र 30 साल निवासी सकरेली थाना बाराद्वार जिला शक्ति, (4) अभिषेक श्रीवास उम्र 24 साल निवासी मुड़पार चौकी…
Read Moreयातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार की जा रही है कार्यवाही : 155 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर लिया गया कुल 53,900/- रूपये का समन शुल्क.
समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : मोटर साइकिल में तीन सवारी चालकों के विरुद्ध एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जिले में कुल 155 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 53,900/- रूपये का समन शुल्क लिया गया। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही…
Read More12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
आरोपी टीकमचंद महिलांगे उम्र 44 साल साकिन मिसदा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत नवागढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : थाना नवागढ़ क्षेत्र मे अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04 जनवरी 24 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा निवासी टीकमचंद महिलांगे के द्वारा अपने कब्जे में रख कर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती हैं।…
Read More