राजधानी के नालंदा परिसर में फ्री-इंटरनेट की स्पीड अब डबल, मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, राष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्र-छात्राओं को मिली सौगात

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजधानी रायपुर के एनआईटी कैम्पस में बनाए गए प्रदेश के पहले नालंदा परिसर (डिजिटल लाईब्रेरी) में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए फ्री-इंटरनेट की स्पीड डबल कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाई गई है। इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाने से छात्र-छात्राएं अब दुगुनी स्पीड से पढ़ाई कर सकेंगे। इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की मुलाकात

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक, सांस्कृतिक विशेषताओं, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संक्षिप्त चर्चा की, इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक ईश्वर साहू और विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।

Read More

दो लोग मिलकर बिक्री कर रहे थे गांजा, पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार, 1 फरार, 20 हजार मूल्य का 1 किलो गांजा किया जप्त

समदर्शी न्यूज़, सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के सख्त निर्देश पर जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 11/01/24 को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नयनपुर में एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति गांजा बिक्री करने के लिए खड़े है। थाना जयनगर पुलिस ने ग्राम नयनपुर में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित हरिचरण राजवाड़े पिता नारायण प्रसाद उम्र 24 वर्ष ग्राम कुरूवा, थाना विश्रामपुर को पकड़ा जिसके कब्जे…

Read More

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की महिला एवं बाल विकास के विभागीय बजट की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिला एवं बाल विकास  मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में आज महानदी भवन, मंत्रालय मे विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री चौधरी एवं श्रीमती राजवाड़े ने बैठक में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व एकीकृत बाल विकास सेवा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। श्री चौधरी ने इस दौरान राज्य स्तरीय स्कीमों का एकीकरण कर अम्ब्रेला स्कीम तथा एकीकृत योजनाओं…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया

मुख्यमंत्री ने स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यों की सराहना की समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से  12 जनवरी की शाम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल  के नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय को स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव और स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णु…

Read More

निजात अभियान : अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाला आरोपी आया सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब की गई जप्त !

थाना- सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में आरोपी – सूरज श्रीवास पिता स्वर्गीय होरीलाल श्रीवास उम्र 49 साल साकिन चांठी डायरेक्टर चौक के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 59/2024  धारा- 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत सरकण्डा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु “निजात” अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन…

Read More

थाना सिटी कोतवाली की बड़ी कार्यवाही : अलग-अलग मामलों से संबंधित पाँच स्कूटी कीमत 1,90,000/- रूपये की गई बरामद, विधि से संघर्षरत बालकों की पाई गई संलिप्तता, परिजनों की उपस्थित में की गई विधिवत कार्यवाही !

थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक – 09/2024 धारा – 379 भादवि, अपराध क्रमांक – 12/2024 धारा – 379 भादवि, अपराध क्रमांक – 14/2024 धारा – 379 भादवि पंजीबद्ध. एक प्रकरण में इस्तागाश क्रमांक – 01/2024 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के अंतर्गत हुई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बिंदा प्रसाद कश्यप पिता स्वर्गीय राम स्वरूप कश्यप साकिन शिखा वाटिका के पीछे मधुबन रोड दयालबंद, प्रार्थी संतोष लाल…

Read More

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह : कुनकुरी नगर में पूजित अक्षत लेकर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता देने घर-घर पहुंच रहे राम भक्त, श्रीराम जन्म भूमि का पूजित अक्षत सहित निमंत्रण पत्र हो रहा वितरित

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी: नगर में श्रीराम जन्मभूमि का पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र घर-घर वितरित किया जा रहा हैं। इसके साथ गृह स्वामी से इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने की अपील की जा रही हैं। 22 जनवरी को श्रीराम मन्दिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुनिश्चित हैं। जिसको सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए केन्द्र से लेकर प्रदेश तक हिन्दू संगठन श्री रामलला मंदिर स्थापना उत्सव समिति के मार्गदर्शन में पूरी ताकत से जुटे हैं। इसके अलावा भाजपा पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता और आरएसएस सहित उनकी विभिन्न…

Read More