राजस्व मंत्री ने सुहेला में तहसील कार्यालय का भूमिपूजन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज रविवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में करीब 63 लाख की लागत से बनने वाले तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन तथा विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सुहेला के तिगड्डा चौक में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि…
Read MoreDay: January 28, 2024
अवैध धान पर कार्रवाई : साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस ने लोईँग मार्ग पर अवैध धान के साथ पिकअप चालक को धर दबोचा….पिकअप में लोड 60 बोरी अवैध धान खाद्य विभाग के सुपुर्द…..
उड़ीसा से अंदरूनी मार्ग से होकर रायगढ़ लाई जा रही थी अवैध धान, साइबर सेल की सक्रियता से आयी हाथ….. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन पर ओडिसा राज्य से अवैध धान को जिले में निषेधित करने थाना, चौकी एवं साइबर सेल की टीम सक्रिय है । इसी क्रम में साइबर सेल की टीम को कल मुखबीर से सूचना मिली कि पचगांव उड़ीसा से एक पिकअप में धान लोड होकर गांव के रास्ते रायगढ़ लोईँग जाने निकली है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया…
Read Moreबर्थडे पार्टी में बहाने से बुलाकर युवती से दुष्कर्म, युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : 27 जनवरी को थाना चक्रधरनगर में खरसिया थाना क्षेत्र की युवती द्वारा छोटे अतरमुडा क्षेत्र के विशाल मंडल के विरुद्ध आवेदन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । महिला संबंधी अपराधों में समयसीमा पर कार्यवाही के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल आरोपी विशाल मंडल को छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है । पीड़ित युवती बताई कि खरसिया क्षेत्र की रहने वाली…
Read Moreपुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को सारंगढ़ से गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..आरोपी कॉल रिकॉर्ड की हिस्ट्री दिखाकर महिला को ब्लैकमेलिंग कर किया अनाचार…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : 27 जनवरी को थाना चक्रधरनगर में जूटमिल थाना क्षेत्र की युवती द्वारा आवेदन देकर साहिल महंत नामक युवक के विरुद्ध मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड से ब्लैकमेल कर डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस की टीम सारंगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पीड़ित युवती रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि एक अनजान नंबर से उसके पास पिछले कई दिनों से कॉल आ रहा था जिसे वह ब्लॉक की थी ।…
Read Moreलैलूंगा पुलिस ने ओडिसा से ट्रैक्टर में लाए जा रहे 136 बोरी अवैध धान को किया जप्त…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर दीगर राज्यों से जिले में अवैध धान खपाए जाने को रोकने थाना प्रभारीगण मुखबिर सक्रिय कर रखा गया है और सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कल रात थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुडापारा नारायणपुर का करन यादव उड़ीसा से ट्रैक्टर में धान लेकर कोड़ामई के रास्ते गांव आ रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी हमराह…
Read Moreसड़क दुर्घटना में अज्ञात मृतक के वारिसान की खोजबीन में जुटी कोतरारोड़ पुलिस….
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : दिनांक 24.01.2024 के शाम थाना कोतरारोड़ अंतर्गत ग्राम कुसमुरा मेन रोड़ में ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से एक सायकल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को वाहन से इलाज के लिए केजीएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल को डॉक्टर ने मृत बताया । अस्पताली तहर्रीर पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक के वारिसान की पतासाजी के लिए कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मृतक के फोटोग्राफ्स सरपंच, कोटवार ग्रुप में शेयर किया गया है । अब तक मृतक के वारिसान का…
Read Moreपिकअप वाहन में कृषक मवेशियों को बूचड़खाने ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार …..वाहन से 9 मवेशियों को कराया गया मुक्त, आरोपियों पर पशुक्रूरता एक्ट की कार्रवाई …..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : घरघोड़ा पुलिस द्वारा कोटांगरटोली, लोदाम जिला जशपुर के आफताब खान और मोहम्मद जुनैद आलम को पिकअप वाहन में मवेशियों की तस्करी करते पकड़ा गया है । आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन में ठूंस-ठूस कर क्रूरतापूर्वक भर कर रखे 9 कृषक मवेशियों को मुक्त कराया गया है तथा आरोपियों पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । पशु तस्करी को लेकर रिपोर्टकर्ता यश सिन्हा निवासी नवापारा घरघोड़ा द्वारा थाना घरघोड़ा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि दिनांक 28.01.2024 की रात्रि अपने…
Read Moreकार से बरामद बिना बिल के 11 किलो चांदी का आभूषण, कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही में किया जप्त….
कार से बरामद संदिग्ध चांदी के नये आभूषण की कीमत करीब 6 लाख रुपए…. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : 27.01.2024 की रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक व्यक्ति ऑल्टो कार से बिना पक्के बिल के चांदी के आभूषण अवैध तरीके से खपाने रायगढ़ लेकर आ रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक जगदीश नायक के हमराह स्टाफ को संदिग्ध ऑल्टो कार पर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया । कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रात्रि…
Read Moreइंस्ट्राग्राम आईडी के माध्यम से अश्लील कमेंटस एंव अश्लील फोटो डालने वाला मोबाईल धारक आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी राज देवदास उम्र 21 वर्ष साकिन रामसागर पारा अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा के विरूद्ध धारा 509 (ख) भादवि 67(A) आईटी एक्ट के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के इस्ट्राग्राम आईडी के माध्यम अश्लील कमेंटस एंव अश्लील फोटो पीड़िता के मोबाईल पर सेंड करने की लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक…
Read Moreबच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो अपलोड करता था युवक, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : सोशल मीडिया के दौर में लगातार चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले सामने आ रहे हैं । गत दिनों पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से थाना लैलूंगा को प्राप्त हुए साइबर टिप लाइन मामले की जांच में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा थाना क्षेत्र के युवक पिंटू चौहान निवासी ढोर्रोबीजा को बच्चों से संबंधित अवांछनीय विषयवस्तु मोबाइल के जरिए सोशल मीडिया में अपलोड करना पाए जाने पर आईटी एक्ट की धारा 67 (B) और पोक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को आज…
Read More