राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज को विनयांजलि देने उमड़ा सर्व समाज समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज को आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में विनयांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री ने आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर जल्द ही पुरस्कार की स्थापना, विद्यापीठ और आदर्श गौशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री राजेश मूणत और श्री पुरेंद्र मिश्रा सहित सर्वसमाज प्रमुखों द्वारा आचार्य…
Read MoreMonth: February 2024
आईएमए के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
गरीबों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : अरुण साव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज बिलासपुर में आईएमए (Indian Medical Association) के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गरीबों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, यह हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ती बीमारियों के कारण डॉक्टरों की जरूरत बढ़ी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीवाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन, कहा स्वास्थ्य मेरी रुचि और प्राथमिकता का क्षेत्र
वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर में मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश में मरीजों की संख्या में कमी होने पर ही देश तरक्की करेगा – महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस वीवाय हॉस्पिटल मिशन के रूप में संचालित, कैंसर के इलाज के लिए मिलेगी अच्छी सुविधा – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। वीवाय अस्पताल और साईरिसा हेल्थ केयर संस्था द्वारा संयुक्त रूप से रायपुर के…
Read Moreजूनियर नेशनल सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को रजत और कांस्य पदक
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बिहार की राजधानी पटना में आयोजित 41वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बालक वर्ग का ग्रैंड फाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम उप विजेता रही। छत्तीसगढ़ का मुकाबला राजस्थान के साथ हुआ राज्य की टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम को कास्य पदक से संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ की टीम ने बालक वर्ग में अपने सुपर-8 के तीनों मुकाबले में सबसे पहले चंडीगढ़ को 11-0 से हराया उसके बाद पंजाब को 10-2 से हराया तथा आखिरी मैच में केरल को…
Read Moreघरघोड़ा पुलिस ने कन्या छात्रावास की छात्राओं को अपराधों की जानकारी देकर किया जागरूक…!
छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने आवश्यक जानकारी दी गई और पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तार से बताया गया. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थानों की टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, छात्रावास में जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व विविध अपराधों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 25 फरवरी 2024 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरदा चन्द्रा के निर्देशन पर थाना घरघोड़ा के उपनिरीक्षक करमू साय पैंकरा के हमराह स्टाफ द्वारा कन्या छात्रावास…
Read Moreएकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कहा – समाज को भय मुक्त बनाने के लिए अपराधियों में पुलिस का खौफ जरूरी
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पुलिस की नौकरी बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है। पुलिस कर्मियों को अक्सर लंबे समय तक काम करना पड़ता है और उन्हें विपरीत कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए और उन्हें लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाने में सक्षम होना चाहिए। शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह बात आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में कही। मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा…
Read Moreउद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए ईएसआईसी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में, कहा – श्रमिकों को मिलेगी उपचार की बेहतर सुविधाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वर्चुअली उद्घाटन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअली ईएसआईसी अस्पताल कोरबा का लोकार्पण किया। डिंगापुर में नवनिर्मित इस अस्पताल के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कोरबा जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल बन जाना बड़े सौभाग्य की बात है। देश के प्रधानमंत्री ने आज कोरबा सहित अन्य स्थानों में अस्पताल का लोकार्पण किया। कोरबा एक औद्योगिक जिला है और यहाँ बड़ी…
Read More‘आस्था’ स्पेशल ट्रेन से रामभक्त रवाना हुए अयोध्या धाम, संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
श्री रामलला दर्शन को लेकर गांव से लेकर शहर तक उत्साह का माहौल जय श्री राम के जयकारों से राममय हुआ रेलवे स्टेशन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : श्रीरामलला के दर्शन को लेकर गांव से लेकर शहरों में उत्साह का माहौल है। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज को राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से रामभक्तों को अयोध्या धाम लेकर जा रही ’आस्था’ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने श्रद्धालुओं…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के प्रथम माईक्रोबायोलॉजी खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला का किया शुभारंभ
राजधानी रायपुर में 4.33 करोड़ रुपए की लागत से बनी है अत्याधुनिक प्रयोगशाला माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला प्रारंभ होने से खाद्य पदार्थाे को दूषित करने वाले बैक्टीरिया, फंगस, यीस्ट, मोल्ड आदि की हो सकेगी जॉच छत्तीसगढ़ शासन लोगों को गुणवत्ता पूर्ण सुरक्षित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने है प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम राजकोट से राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी में स्थित छत्तीसगढ़ के प्रथम माईक्रोबायोलॉजी खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वास्थ्य के…
Read Moreसायकल पर अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी से 35 लीटर महुआ शराब जब्त, तमनार पुलिस ने की कार्रवाई….!
समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 25 फरवरी 2024 की सुबह मुखबीर से मिली सूचना पर तमनार पुलिस की टीम द्वारा ग्राम गारे से लमदरहा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को सायकल में अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। जिसके कब्जे से दो-दो लीटर क्षमता वाली 10 कोल्ड ड्रिंक बॉटल एवं एक 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में 15 लीटर महुआ शराब कुल 35 लीटर महुआ शराब कीमत 7000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी द्वारा अवैध…
Read More