समदर्शी न्यूज – रायगढ़ : संदिग्धों और मुसाफिरों की जांच को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर आज रायगढ़ शहर के थाना कोतवाली, कोतरारोड़, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में घूम-घूम कर सामानों की फेरी करने वाले, सडक किनारे जड़ी – बूंटी, कपड़े, खिलौने बेचने वाले तथा गैस चूल्हा आदि रिपेयर करने वालों को पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में तलब कर उनके वास्तविक पते, वर्तमान गतिविधियों तथा मुसाफिरी दर्ज कराने की जानकारी ली गई। कुछ फेरीवालों ने थाने में मुसाफिरी दर्ज नहीं कराई थी, उन्हें फटकार लगा…
Read MoreMonth: February 2024
अवैध शराब पर कार्यवाही : अलग-अलग कार्यवाही में 8 आरोपियों से 84 लीटर महुआ शराब और 30 पाव देशी प्लेन शराब की गई जप्त, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही …!
समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब पर अभियान स्तर पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कल 21 फरवरी को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब विक्रय करने वालों पर छापेमार कार्यवाही की गई। जिसमें चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी सुशील सारथी निवासी टीवी टावर छोटे अतरमुड़ा से 30 लीटर अवैध महुआ शराब तथा जूटमिल पुलिस द्वारा छातामुड़ा चौक निवासी परमेश्वर साहू ऊर्फ पण्डा और दीलिप दास निवासी टुरकुमुड़ा को एक्टिवा स्कूटी में शराब परिवहन करते…
Read Moreजिला प्रशासन द्वारा रोका गया बाल विवाह
समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से आज एक नाबालिग कन्या का विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर आकाश कुमार छिकारा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में टीम तैयार कर एवं पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम तरौद में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही सूचना स्थल पर जाकर…
Read Moreमहिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के लिए अनुदान मांगे पारित : महतारी वंदन योजना के लिए 3000 करोड़ रूपए का प्रावधान
कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल और पोषण के लिए 1500 स्थानों में पालना केन्द्रों के लिए 20 करोड़ रूपए का प्रावधान कुपोषण दूर करने पौष्टिक आहार हेतु 700 करोड़ रूपए का प्रावधान एक हजार कन्या शालाओं तथा महाविद्यालयों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन के लिए 13 करोड़ रूपए स्वीकृत शहरी क्षेत्रों में 100 आंगनबाड़ियों के लिए 12 करोड़ रूपए का प्रावधान प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना हेतु 116 करोड़ 56 लाख रूपए का प्रावधान निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए 4 करोड़ रूपए का प्रावधान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला…
Read Moreश्रीरामलला दर्शन योजना के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : श्रीरामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग ने कलेक्टरों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। यात्रा के लिए हितग्राहियों के चुनाव एवं अन्य कार्य संपादन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय योजना के लिए इच्छुक आवेदकों की सूची कलेक्टर की ओर प्रेषित करेंगे। आवेदन करने के लिए एक निर्धारित प्रारूप दिया गया है जिसमें फोटो के साथ ही निवास के साक्ष्य के लिए एक दस्तावेज प्रस्तुत करना…
Read Moreराजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों के लिए 3608 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित
दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए 500 करोड़ रूपए का प्रावधान सकर्रा और चकरभाठा को उप तहसील बनाने की घोषणा नगरीय क्षेत्रों के ग्रामों में चांदा-मुनारा की पुर्नस्थापना के लिए 16 करोड़ रूपए ओलंपिक और पारंपरिक खेलों के लिए 20 करोड़ रूपए का प्रावधान युवा महोत्सव के लिए 4 करोड़, खेल पुरस्कारों के लिए 5 करोड़, खेल संघों एवं संस्थाओं को अनुदान के लिए 2 करोड़ रूपए का प्रावधान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज, जल्द होगा टीईटी (TET) परीक्षा का आयोजन : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT को जल्द टीईटी परीक्षा आयोजित कराने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल के निर्देश के बाद SCERT ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है। श्री अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी…
Read Moreरैरूमाखुर्द पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर ……!
समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : दिनांक 20 फरवरी 2024 को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में स्थानीय महिला ने आकर अपने साथ गांव के ही एनोश टोप्पो (उम्र 32 साल) द्वारा डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता बताई थी कि 19 फरवरी 2024 की रात में एनोश टोप्पो और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा विवाद हुआ, जिसमें एनोश की पत्नी घर छोड़ कर कहीं चली गई। रात करीब 10:00 बजे एनोश उसकी पत्नी को खोजते हुए इसके घर आया और उसकी पत्नी को पूछने पर नहीं आना…
Read Moreमोदी के वादों का हिसाब न मांग लें इसलिये अमित शाह बुद्धिजीवी सम्मेलन में नहीं जा रहे – दीपक बैज
मोदी ने 10 सालों में अपने एक भी वायदे को पूरा नहीं किया लोकसभा चुनाव में जनता एक-एक वादे का हिसाब लेगी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। अमित शाह ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में से बुद्धिजीवी सम्मेलन में भाग लेने से मना कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह को इस बात का भय सता रहा कि बुद्धिजीवी लोग मोदी के 10 सालों के वायदों का हिसाब मांगेंगे…
Read Moreराजिम पुन्नी मेला को कुंभ बनाना सनातन परंपरा और छत्तीसगढ़ संस्कृति दोनों का अपमान, राजिम पुन्नी मेला छत्तीसगढ़िया संस्कृति के वैभव का प्रतीक इसे बदलना अनुचित – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा सरकार द्वारा राजिम पुन्नी मेला को कुंभ बनाना सनातन परंपरा और छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति दोनो का अपमान है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सनातन धर्म और हिन्दु पुराणों परंपरा के अनुसार कुंभ केवल 4 स्थानों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में ही प्रत्येक स्थानों में 12 वर्षो में लगता है। केवल प्रयाग में हर 6 वर्ष में अर्ध कुंभ लगता, इसके अलावा कही पर भी होने वाले धार्मिक मेले को कुंभ नाम दिया जाना सनातन धर्म और…
Read More