समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : 14 फरवरी को थाना जूटमिल में स्थानीय महिला द्वारा अगस्त 2023 में उसके साथ हुई छेड़खानी की लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । महिला बताई कि जूटमिल में उसका ससुराल है, 06 अगस्त को मायके से ससुराल आयी । उस दिन घर के लोग आधारकार्ड अपडेट करने गये हुये थे । उसी समय रामदीन मेहर उसे अकेली पाकर गंदी नियत से छेड़खानी करने लगा जिससे बड़ी मुश्किल से छुडा कर अपने कमरे अन्दर जा कर कमरे के दरवाजा को अन्दर से बंद कर ली…
Read MoreMonth: February 2024
पुलिस को लापता युवती इंदौर में मिली, थाने में पिता ने दर्ज कराई थी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : थाना चक्रधर नगर क्षेत्र से लापता हुई 19 वर्षीय युवती की पता तलाश में चक्रधरनगर पुलिस को सफलता मिली है । बेटी के बिना बताये घर से चले जाने से परेशान पिता ने थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर से मिलकर अपनी व्यथा बताये । युवती के पिता ने बताया कि 12 दिसंबर को बिना बताए उसकी बेटी घर से कहीं चली गई है । अपने स्तर पर लड़की को पता कर रहे थे, नहीं मिलने पर थाना रिपोर्ट किये । थाना प्रभारी द्वारा परेशान…
Read Moreशादी का प्रलोभन देकर विवाहिता से दुष्कर्म, महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही….
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : 14 फरवरी को थाना जूटमिल में स्थानीय महिला द्वारा मालखरौदा जिला सक्ती के नीलकंठ बरेठ द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । महिला बताई कि नीलकंठ बरेठ से लगभग 07 माह पूर्व जान पहचान हुआ था, नीलकंठ बरेठ माईको फाईनेंस कंपनी में काम करता है और जूटमिल क्षेत्र में रहता था । महिला बताई कि नीलकंठ उसके घर भी आना जाना किया था जो अपना प्रेम प्रस्ताव रख कर शादी करना कहता था । महिला बताई कि दिनाँक…
Read Moreराजभवन में लंबित सर्व समाज के आरक्षण विधेयक पर स्थिति स्पष्ट करे विष्णुदेव साय सरकार – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की बदनीयती के चलते ही पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पारित 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक विगत 14 महीना से अधिक समय से राजभवन में लंबित है। भाजपाइयों के षड्यंत्र के चलते ही छत्तीसगढ़ के बहुसंख्यक अबादी को उनके शिक्षा और रोजगार के अधिकार को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले प्रावधान के 76 प्रतिशत आरक्षण से वंचित रखा गया है। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 20 प्रतिशत…
Read Moreआईपीएस विवेक शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा का ग्रहण किया पदभार
समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चाम्पा विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के पद पर आज दिनांक 17.02.2024 को पदभार ग्रहण किया गया। छ.ग. शासन के मुताबिक आदेशानुसार विवेक शुक्ला (भा. पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के पद पर आज दिनांक को पदभार ग्रहण किया गया जिसमें जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं रक्षित निरीक्षक थाना प्रभारी जांजगीर, थाना प्रभारी चाम्पा एवं कार्यलयीन स्टाफ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पश्चात् बेहतर पुलिसिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
Read Moreएकल अभियान वार्षिकोत्सव : संभाग छत्तीसगढ़ वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर एवं महिला समिति द्वारा सेवाव्रती कार्यकर्ता के सम्मान हेतु समारोह का किया गया आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर (बजरंगी साकेत) : वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर एवं महिला समिति एकल अभियान वार्षिकोत्सव दानदाता एवं सेवावर्ती कार्यकर्ता सम्मान समारोह दिनांक 16 फरवरी को स्थान माहेश्वरी भवन टुंडा रायपुर में मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप जलाकर अतिथियों द्वारा किया गया। इस वार्षिकोत्सव एकदिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय साथ ही एकल अभियान के प्रणेता श्याम जी गुप्त शामिल होकर एकल अभियान के कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से वस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में सीएम श्री साय ने कहा…
Read Moreन्योता भोज का शुभारंभ रायपुर से, कलेक्टर ने अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोस मनाया अपना जन्मदिन, कलेक्टर ने किया आग्रह आम नागरिक भी मनाएं स्कूली बच्चों के साथ जन्मदिन करेंगे सम्मानित
बच्चे खिल उठे, कहा थैंक्यू पीएम सर, थैंक्य सीएम सर और थैंक्य कलेक्टर सर सोहर गीत गाकर श्रीमती साहू ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़, रायपुर : हमारे संस्कृत सुभाषित वाक्यों में शुभस्य शीघ्रम की बात कही जाती है अर्थात शुभ कार्य में शीघ्रता की जानी चाहिए। कल ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्योता भोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे कि अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ समय बताएं। उनके साथ भोजन करें। इस शुभ कार्य के लिए शीघ्रता से पहल करते हुए कलेक्टर डॉ…
Read Moreसड़क सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रमों का हो आयोजन, प्रत्येक माह जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के मुख्य सचिव श्री जैन ने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा आज चिप्स कार्यालय रायपुर से समस्त संभागायुक्त एवं कलेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ली गई। बैठक में मुख्य सचिव द्वारा जिलों से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा उपरान्त आगामी कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव श्री जैन द्वारा इसी क्रम में जिलों को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रतिमाह अनिवार्यतः आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों में प्रतिमाह सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरुकता संबंधी कार्यक्रम…
Read Moreमहतारी वंदन योजना : जशपुर जिले भर में आवेदन भरने का सिलसिला जारी, अब तक 2 लाख 20 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन
जिले की महिलाएं 20 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना को लागू किया है। योजना के तहत आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना को लेकर जशपुर जिले की महिलाओं में भी काफी उत्साह हैं। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी प्रत्येक विवाहित महिला जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो उसे सालाना 12000 रुपए (प्रतिमाह 1000 रुपए) दिया जाएगा। जिसकी ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन पंजीयन 05 फरवरी 2024 से जारी है।…
Read Moreसड़क दुर्घटना में घायल मनबहाल का रायपुर में होगा निःशुल्क इलाज : सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित जनदर्शन में दिये गए आवेदन पर की पहल
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय की पहल पर,सड़क दुर्घटना में घायल हो कर दिव्यांग होने का दर्द झेल रहे मनबहाल राम का रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल में निःशुल्क उपचार किया जाएगा। शनिवार को बगिया में आयोजित जनदर्शन में इलाज में सहायता की आश लेकर पहुंचे जिले के दुलदुला ब्लाक के भुईहरटोली निवासी मनबहाल राम (62 वर्ष) के परिजन ने बताया कि लगभग 1 साल पूर्व अज्ञात ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में…
Read More