होटल के कर्मचारी/ग्राहकों को लोहे का चापड़ लेकर डराने धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस द्वारा की गई आर्म्स एक्ट की कार्यवाही !

आरोपी – हरि ओम अग्रवाल पिता स्वर्गीय नारायण प्रसाद अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी छपरी गंज पंजाब नेशनल बैंक के पीछे खरसिया रायगढ़ (छ.ग.) के कब्जे से एक नग लोहे का चापड़ किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02 मार्च 2024 को थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य को सूचना मिली थी कि हेवन्स पार्क होटल में एक व्यक्ति लोहे का चापड़ लेकर कर्मचारी/ ग्राहकों को डरा धमका रहा है।…

Read More

हिन्दू नव वर्ष शोभायात्रा : इस बार नेतृत्व करेगी प्रभु श्री राम जी की झांकी, शोभा यात्रा की तैयारियां प्रारंभ !

हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति की बैठक हुई सम्पन्न, शोभा यात्रा की तैयारियों पर हुआ विचार- विमर्श. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय नगर के सभी सनातनियों के द्वारा लिया गया। रविवार को खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। इस बैठक में नगर के सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, भजन मंडलियों के सदस्य पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित हुए, नववर्ष शोभा यात्रा का नेतृत्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के किए दर्शन

आशीर्वाद लेने बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी जी  राजिम कुंभ के संत समागम में भाग लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा वे प्रदेश में होने वाले अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वामी जी को राजिम कुंभ आयोजन…

Read More

तखतपुर के मर्ग का खुलासा करने में गठित विशेष पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता : टीम के द्वारा लगातार Scientific Investigation करते हुए सीसीटीवी फ़ुटेज, मोबाइल की बरामदगी कर महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर मृतक योगेश के दोस्त आरोपी नरेंद्र ठाकुर को किया गया गिरफ्तार

आरोपी नरेन्द्र सिंह ठाकुर पिता रामनारायण ठाकुर निवासी तखतपुर को कल किया जाएगा न्यायालय में पेश समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का विस्तृत विवरण इस प्रकार है की मृतक योगेश खाण्डेकर पिता राजू खाण्डेकर निवासी बेलसरी तखतपुर ने दिनांक 28-29.02.2024 के दरमियानी रात बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग में अरईबंद मोड के पास फासी लगा कर मृत्यु हो जाने कि सूचना पर मर्ग इंटिमेशन कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मामला संदेहास्पद होने से घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकरियों की दी गई। बाद मामले विशेष जांच हेतु ज़िला बिलासपुर पुलिस…

Read More

पच्चीस मेट्रिक टन पाइप लेकर फरार हुए ट्रक ड्राइवर को पूंजीपथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार….भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी वाहन चालक, वाहन मालिक से सांठ-गांठ कर फर्जी लाइसेंस, आधार कार्ड देकर लिया था माल की डिलीवरी. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पूंजीपथरा पुलिस द्वारा श्री चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गेरवानी से ट्रक में 25 मेट्रिक टन एमएस पाइप लेकर फरार हुए वाहन चालक को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी वाहन चालक द्वारा वाहन मालिक से सांठगांठ कर 14 लाख रूपये के पाईप की अफरा तफरी की गई है। घटना को लेकर 01 मार्च को कंपनी के मानव संसाधन अधिकारी शेख शहनावाज द्वारा थाना…

Read More

जिला न्यायालय एवं पुलिस विभाग की सामूहिक कार्यशाला ….. न्यायालय के द्वारा जारी होने वाले समंस, नोटिस एवं वॉरण्ट को सॉफ्टवेयर NSTEP के माध्यम से तामिली किये जाने के संबंध में हुई चर्चा.

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : जिला न्यायालय परिसर में जिला न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय एवं पुलिस विभाग का सामुहिक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें इलेक्ट्रानिक मोड के माध्यम से न्यायालय के द्वारा जारी होने वाले समंस, नोटिस, एवं वॉरण्ट आदि को माननीय ई-कमेटी सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा बनाये गये सॉफ्टवेयर NSTEP (National Service and Tracking of Electronic Processes) के माध्यम से तामिली किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। उक्त कार्यशाला में NSTEP (National Service and Tracking of Electronic Processes) के उपयोग एवं आवश्यकता के…

Read More

पुलिस द्वारा मवेशी तस्करों के ऊपर की गई कार्यवाही, पैदल परिवहन कर बुचड़खाना ले जाते पकड़े गये : 2 प्रकरण में कुल 16 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

2 प्रकरण में कुल 155 नग मवेशी बछड़ा बैल, किया गया जप्त थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0 में अप० क.76, 77/2024, धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 दर्ज समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.03.2024 के प्रार्थी 1. मोती लाल यादव, 2. पुणेन्द्र शर्मा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया जिसमें आरोपियों द्वारा ग्राम बुटेना खार एवं ग्राम खरकेना हाई स्कूल के पास में कुछ व्यक्तियों द्वारा गौवंशों को पैदल मारते पीटते हुये बड़ी बेरहमी से रस्सीयों से बांध…

Read More

चाकूबाजी के ख़िलाफ़ बिलासपुर पुलिस की कड़ी कार्यवाही, संदिग्ध को पुलिस ने तत्परता से लिया गिरफ़्त में, आरोपी का निकला गया जुलूस

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड पर भेजा गया आरोपी सागर अहिरवार पिता रोहित अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी सिरगिट्टी थाना  सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध थाना सिरगिटटी में अपराध क्रमांक- 188/2024, धारा – 294,323,506, 307 भादवि दर्ज समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक दीप पिता बीसी दीप उम्र 33 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर बाडा सरदार मोहल्ला सिरगिट्टी दिनांक 01.03.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि…

Read More

एसपी के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई : जुआ रेड में चार जुआरियों से 2.46 लाख जप्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के साथ की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई !

रायगढ़ सीएसपी के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ग्राम नवागांव में की जुआ रेड कार्रवाई. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर जिले में ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी रायगढ़ के निर्देशन पर जिले के नव पदस्थ नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला द्वारा मुखबीरों को सक्रिय कर अवैध शराब और जुए पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दोपहर मुखबीर से मिली सूचना पर सीएसपी श्री आकाश शुक्ला के नेतृत्व…

Read More

राजिम कुंभ : विराट संत समागम का हुआ उद्घाटन, देशभर के साधु-संत हुए शामिल

राजिम कुंभ में विराट सनातन संस्कृति के होते हैं दर्शन – शंकराचार्य श्री सदानंद संतों की वाणी से लोगों को सदाचार, व्यवहार की मिलती है शिक्षा – शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजिम कुम्भ कल्प में विराट संत समागम का शुभारंभ हुआ। संत समागम में अनंत श्री विभूषित ज्योतिष मठ द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज एवं अनंत श्री विभूषित ज्योतिष मठ बद्रीनाथ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज सहित देशभर के साधु-संत शामिल हो रहे हैं। संत समागम के…

Read More