आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1720 बच्चों का स्वर्णप्राशन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1720 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।  शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण…

Read More

लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस की पांच गारंटी देश के लोगों में आशा की नई किरण – सुशील आनंद शुक्ला

cong-सुशील-आनंद-शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी देश के लोगों को  पांच न्याय की गारंटी दी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का मानना है देश के महिला युवा, किसान, मजदूर, सभी को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिये उनको कानूनी संरक्षण मिले इसके लिये कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय तथा हिस्सेदारी न्याय देने का वायदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया…

Read More

जिला पंचायत सीईओ ने किया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी गायब, दिया शोकॉज नोटिस

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने इस क्रम में आज अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब पौने 11 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 14 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित सभी चौदह को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर दफ्तर नहीं आने का समुचित कारण बताना होगा। अन्यथा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई…

Read More

जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे कलेक्टर, 30 में से 28 डॉक्टर नदारद, सभी अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे करीब सवा 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सवेरे की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। केवल दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे थे। सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें…

Read More

“भूपेश है तो भरोसा है” की ब्रांडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए फूंक दिए, भूपेश का भरोसा तार-तार, एक गांव के कार्यकर्ताओं के बीच में भी भरोसा कायम नहीं कर पाए – संजय श्रीवास्तव

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले 5 वर्षों में भरोसा के नाम पर जो छद्म जाल बुना था आज वह जाल तार-तार हो चुका है। मुख्यमंत्री रहते हुए 5 साल में अपने एक लोकसभा क्षेत्र के चंद कार्यकर्ताओं के बीच ही भरोसा कायम नहीं कर पाए, जबकि “भूपेश है तो भरोसा है”  की ब्रांडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए फूंक दिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद…

Read More

मोदी को आईना भेजने की राजनीतिक अशिष्टता दिखाने वाले बघेल को अब कांग्रेस के लोग आईना दिखा रहे : प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन ने राजनांदगाँव के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को खरी-खोटी सुनाए जाने पर तीखा कटाक्ष किया

बघेल को इस सच का सामना करना ही होगा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में कार्यकर्ता घुटते-दबते रहे और अब खुलकर बोल रहे : शर्मा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने राजनांदगाँव में कांग्रेस के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दाऊ द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने कांग्रेस के शासनकाल को लेकर खरी खोटी सुनाए जाने पर तीखा कटाक्ष किया है। श्री शर्मा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता-मद में चूर…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- चुनावी चंदा घोटाला क़े लिए भाजपा कि मान्यता रद्द किया जाय, इलेक्ट्रोरल बांड भाजपा क़े भ्रष्टाचार का नमूना, मोदी सरकार ने कंपनियों पर ईडी, सीबीआई से छापा मरवाकर भाजपा के लिये चंदा वसूला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि मोदी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी दलों के नेताओं के दमन के साथ ईडी, आईटी, सीबीआई का दुरुपयोग कर भाजपा का वसूली एजेंट बना दिया है। जहां चुनाव होते है वहां के विपक्षी दलों नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराये जाते है। ईडी के द्वारा षडयंत्र रचा जाता है। पूरे देश में यहीं स्थिति है। ईडी सीबीआई, आईटी व्यापारिक घरानों उद्योगपतियों के यहां छापा मारती है। उसके बाद भाजपा को…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से दोकड़ा में मिला 108 संजीवनी वाहन, लंबे समय से महसूस की जा रही थी जरूरत, अब मिलेगा लाभ…

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : दोकड़ा क्षेत्र के लोग लोग लंबे समय से 108 संजीवनी एंबुलेंस की जरूरत महसूस कर रहे थे। अब उनकी यह जरूरत पूरी हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय की पहल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोकड़ा में 108 संजीवनी वाहन की सुविधा मिल गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत हुई है। दोकड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में विधि विधान से मदन प्रसाद, ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह दिनेश प्रसाद ,बलराम भगत, इमाम खान संजनू, दिलीप ,रुपनाथ भगत, सुरेश गुप्ता ,फुलचंद, राधे यादव,राजकुमार भगत,डाक्टर एवं समस्त स्टाफ व…

Read More

जशपुर मे आयोजित पांच दिवसीय अधिस्थापन प्रशिक्षण का हुआ समापन, एससीईआरटी रायपुर के मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : डाइट जशपुर में आज पांच दिवसीय नवनियुक्त शिक्षकों की अधिस्थापन प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में नवनियुक्त शिक्षकों को मोटिवेट करने का उनमें उत्साह भरने का कार्य एस सी ई आर टी से आए हुए मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा बखूबी किया गया। प्रशिक्षण के पहले  दिन शिक्षकों की भूमिका, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, चेतन और अवचेतन मन पर विस्तृत चर्चा हुई मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा शिक्षकों को मूल मंत्र दिया गया कि अपने लक्ष्य को लिखकर रखें या दीवाल पर चिपकाए। ताकि बार-बार आप उसे देखें और…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए लंबित विभागीय प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए विगत 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्य है, इसलिए अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें। उन्होंनेे कहा कि चुनाव के दौरान सभी…

Read More