छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत सम्पन्न : मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया वर्चुअल निरीक्षण

उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 96 प्रकरणों का निराकरण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर तथा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में आज नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत का निरीक्षण करते हुए संबंधित खण्डपीठों के न्यायाधीश,  न्यायाधिपति श्री सचिन सिंह राजपूत, न्यायाधिपति श्री रविन्द्र कुमार अग्रवाल और न्यायाधिपति श्री अरविंद कुमार वर्मा से चर्चा कर प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। उच्च न्यायालय में आयोजित…

Read More

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत 6 लाख 37 हजार शिल्पियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य, ग्रामोद्योग के बदले अब उद्योग विभाग करेगा क्रियान्वयन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में कर उन्हें सभी प्रकार लाभ प्राप्त करने योग्य बनाना है। इसके साथ ही उन्हें उपलब्ध उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़कर उनका कौशल विकास करना और उनकी योग्यता क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक उपकरण प्रदान करना है। इसके अलावा कोलेटरल फ्री लोन प्रदान करना तथा उनकी उन्नति के लिए विभिन्न बाजारों को जोड़ना शामिल है। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इसका क्रियान्वयन ग्रामोद्योग विभाग द्वारा…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आनलाइन करेंगे महतारी वंदन योजना का शुभारंभ : 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि का होगा अंतरण

यह सतत चलने वाली योजना, चरण दर चरण भरे जाएंगे आवेदन :  वित्त मंत्री ओपी चौधरी अब छोटी जरूरतों के लिए प्रदेश की मातृ शक्ति को किसी से कुछ मांगने की जरूरत नहीः श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने जा रही है। रविवार को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read More

केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर के अग्रसेन धाम पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री अग्रवाल…

Read More

पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर संस्कृति एवं विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा : उद्योग मंत्री श्री देवांगन

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री ने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि एवं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। यहां दूर-दूर से लोग…

Read More

नगरीय निकायों के लिए 40.47 करोड़ रुपए स्वीकृत, 22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत राशि मंजूर

नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग के तहत 39.3 करोड़ और 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 1.18 करोड़ मिलेंगे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 40 करोड़ 47 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत एक करोड़ 17 लाख 53 हजार रुपए और 15वें वित्त आयोग के तहत 39 करोड़ 29 लाख 60 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में…

Read More

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार किया आत्मीय स्वागत समदर्शी न्यूज़, रायपुर : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय शर्मा, श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंह देव, विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री राजेश…

Read More

“रक्तवीर” अभियान ने राजिम कुंभ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।  “रक्तवीर” अभियान ने विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों का ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराकर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन , सिकलिंग…

Read More

सुदूर पण्डरापाठ इलाके में पहुंचा ‘नोनी रक्षा रथ’, एसडीओपी बगीचा द्वारा महिलाओं से उनकी भाषा में संवाद कर विभिन्न विषयों एवं कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी !

रक्षा टीम के सदस्यों ने ‘नोनी रक्षा रथ’ के बारे में एवं हेल्पलाईन नंबर 9479128400 के बारे में दी विस्तारपूर्वक जानकारी, आमजनों को पुलिस द्वारा पांपलेट बांटकर किया गया जागरूक.   समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : आज दिनांक 09 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले में संचालित ‘नोनी रक्षा रथ’ जिले के सुदूर पण्डरापाठ इलाके के कैलाषगुफा मेला में पहुंचा, रक्षा टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित आमजनों को ‘नोनी रक्षा रथ’ के बारे में एवं हेल्पलाईन नंबर 9479128400 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया कि वे 24 घंटे कॉल/व्हाट्सअप…

Read More

महतारी वंदन योजना जशपुर जिले की महिलाओं को 10 मार्च को  मिलेगी राशि : 2 लाख 32 हजार 426 महिलाओं के खाते में पहली किस्त की जाएगी हस्तांतरित

कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे पीएम श्री मोदी, करेंगे हितग्राहियों से सवांद कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मंत्रणा हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना की पहली किस्त कल 10 मार्च को जारी किया जाएगा। इसी के साथ अब  इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। जशपुर सहित प्रदेशभर की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में कल  एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। जिले में  जशपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मंत्रणा हॉल…

Read More