समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : बिलासपुर जिले के एक पटवारी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मिलने रायपुर स्थित उनके बंगले पहुंच गया। सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बगैर मुलाकात के लिए सीधे मंत्री के सामने पहुंच गए। मंत्री श्री वर्मा ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर बिलासपुर को अनुशासनात्मक कारवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब तलब किया है। मामला मोपका से स्थानांतरित किए गए पटवारी आलोक तिवारी का है। गौरतलब है कि जिला कार्यालय द्वारा…
Read MoreDay: March 5, 2024
राज्य पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों हेतु रोड सेफ्टी एण्ड इंफोर्समेंट कार्यशाला का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : दिनांक 05/03/2024 को राज्य पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों के लिये रोड सेफ्टी एण्ड इंफोर्समेंट कार्यशाला का आयोजन पुलिस ट्रांजिट मेस सभागार मे भारत शासन सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, एशियन इंस्टीट्युट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेव्हलपमेंट, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा , यातायात पुलिस छत्तीसगढ़ के समन्वय से किया गया। सड़क सुरक्षा के संवेदनशील विषय पर आधारित कार्यशाला के शुभारंभ उद्बोधन मे श्री सत्येन्द्र गर्ग (आई.पी.एस 1987) पूर्व विशेष पुलिस आयुक्त नई दिल्ली, पूर्व पुलिस महानिदेशक अंडमान ने दिल्ली में किये गये विशेष प्रयासो से सड़क…
Read Moreशहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन, कहा- युवाओं के समग्र विकास में उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका
93 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 43 विद्यार्थियों को पीएचडी और एक मानद उपाधि दी गई केंद्रीय परियोजना ‘‘मेरु‘‘के तहत मिली 100 करोड़ रुपये के अनुदान से विश्वविद्यालय में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं समदर्शी न्यूज़, रायपुर : ‘शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य मंे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि उच्च शिक्षा युवाओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए उन्नत…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव -2024 का किया शुभारंभ, हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि की वितरित
मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 340 नव दंपत्तियों को दिया आशीर्वाद समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले में आयोजित तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। श्री साय ने वहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उपहार स्वरूप नव विवाहित दंपत्तियों को 21-21 हजार रूपए की राशि और सामग्री भेंट की। श्री साय ने शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि वितरित की। उन्होंने श्रीमती जसविंदर कौर को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा…
Read Moreप्रदेश में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजन 7 मार्च को : राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकाय क्षेत्रों में होगा महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महतारी वंदन सम्मेलन से ऑनलाईन जुड़कर लोगों को सम्बोधित करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में होगा पहली बार राशि अंतरण छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के लिए अभियान का होगा शुभारंभ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर 07 मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन…
Read Moreविशेष खबर : महिलाओं को आर्थिक आजादी देगी महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले महिलाओं के खाते में आएगी राशि समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला सशक्तिकरण से महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है, जिससे वो अपने को सकारात्मक भूमिका देने में अहम योगदान कर सकती है। जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से आज भारत देश विश्व की…
Read Moreपुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने पुलिस भर्ती की तैयारी का किया निरीक्षण
नव संकल्प शिक्षण संस्थान में भर्ती की तैयारी हेतु जारी है शारीरिक प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला सीईओ श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में छ.ग. पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी के लिए शारीरिक प्रशिक्षण जारी है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने विगत् दिवस पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों से सुबह ग्राउंड में मिलने पहुचें एवं तैयारी कर रहे छात्रों को शारीरिक परीक्षण राउंड और लिखित परीक्षा दोनों के सम्बन्ध…
Read Moreजशपुर जिले में 3 दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से खेलों का होगा शुभारंभ
न्यूनतम 09 वर्ष की आयु के बालिका एवं महिला खिलाड़ी ले सकते हैं भाग समदर्शी न्यूज़, जशपुर : नगर 05 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के माध्यम से 08 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के बालिका-महिलाओं को खेलों के प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से 03 दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 08 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में न्यूनतम…
Read Moreशासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में पी.एम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर द्वारा पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ढोढीडांड की कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11 वीं के लिए बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं विषय में इंटर्नशिप का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में विगत दिवस 02 मार्च 2024 को कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा पॉलीटेक्निक की विभिन्न प्रयोशालाओं का भ्रमण मशीन उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर के विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी गई।
Read Moreजशपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित देश का 75 वां स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग कोर्स हुआ संपन्न
एसपी शशि मोहन सिंह, सीईओ अभिषेक कुमार और एफटीआईआई कोर्स कोऑर्डिनेटर अभिजीत देशपांडे ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : देशभर में केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विगत 2 वर्षों में फिल्म क्षेत्र के चार प्रमुख कोर्स का जशपुर में हुआ समापन। भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे और जिला प्रशासन जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल व सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग कोर्स का समापन…
Read More