यह सतत चलने वाली योजना, चरण दर चरण भरे जाएंगे आवेदन : वित्त मंत्री ओपी चौधरी अब छोटी जरूरतों के लिए प्रदेश की मातृ शक्ति को किसी से कुछ मांगने की जरूरत नहीः श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने जा रही है। रविवार को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
Read MoreDay: March 9, 2024
केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर के अग्रसेन धाम पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री अग्रवाल…
Read Moreपाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर संस्कृति एवं विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा : उद्योग मंत्री श्री देवांगन
वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि एवं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। यहां दूर-दूर से लोग…
Read Moreनगरीय निकायों के लिए 40.47 करोड़ रुपए स्वीकृत, 22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत राशि मंजूर
नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग के तहत 39.3 करोड़ और 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 1.18 करोड़ मिलेंगे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 40 करोड़ 47 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत एक करोड़ 17 लाख 53 हजार रुपए और 15वें वित्त आयोग के तहत 39 करोड़ 29 लाख 60 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में…
Read Moreकेन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार किया आत्मीय स्वागत समदर्शी न्यूज़, रायपुर : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय शर्मा, श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंह देव, विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री राजेश…
Read More“रक्तवीर” अभियान ने राजिम कुंभ में बनाया विश्व रिकॉर्ड
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। “रक्तवीर” अभियान ने विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों का ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराकर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन , सिकलिंग…
Read Moreसुदूर पण्डरापाठ इलाके में पहुंचा ‘नोनी रक्षा रथ’, एसडीओपी बगीचा द्वारा महिलाओं से उनकी भाषा में संवाद कर विभिन्न विषयों एवं कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी !
रक्षा टीम के सदस्यों ने ‘नोनी रक्षा रथ’ के बारे में एवं हेल्पलाईन नंबर 9479128400 के बारे में दी विस्तारपूर्वक जानकारी, आमजनों को पुलिस द्वारा पांपलेट बांटकर किया गया जागरूक. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : आज दिनांक 09 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले में संचालित ‘नोनी रक्षा रथ’ जिले के सुदूर पण्डरापाठ इलाके के कैलाषगुफा मेला में पहुंचा, रक्षा टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित आमजनों को ‘नोनी रक्षा रथ’ के बारे में एवं हेल्पलाईन नंबर 9479128400 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया कि वे 24 घंटे कॉल/व्हाट्सअप…
Read Moreमहतारी वंदन योजना जशपुर जिले की महिलाओं को 10 मार्च को मिलेगी राशि : 2 लाख 32 हजार 426 महिलाओं के खाते में पहली किस्त की जाएगी हस्तांतरित
कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे पीएम श्री मोदी, करेंगे हितग्राहियों से सवांद कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मंत्रणा हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना की पहली किस्त कल 10 मार्च को जारी किया जाएगा। इसी के साथ अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। जशपुर सहित प्रदेशभर की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में कल एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। जिले में जशपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मंत्रणा हॉल…
Read Moreनेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, 16672 प्रकरणों का किया गया निराकरण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आज कलेक्ट्रेट स्थित अपर कलेक्टर न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में राजस्व न्यायालय द्वारा बंटवारा, नामांतरण, दंडिक सहित विविध प्रकरण के कुल 16672 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
Read Moreतहसीलदार ने जशपुर में चल रहे दसवीं बोर्ड परीक्षा का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन पाथे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में चल रहे दसवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र अध्यक्ष से परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। आज दसवीं का गणित पेपर था। परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित होते पाया गया। तहसीलदार ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित करने केंद्र अध्यक्ष को निर्देशित किया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत पाई गई।
Read More