समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन पाथे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में चल रहे दसवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र अध्यक्ष से परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। आज दसवीं का गणित पेपर था। परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित होते पाया गया। तहसीलदार ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित करने केंद्र अध्यक्ष को निर्देशित किया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत पाई गई।
तहसीलदार ने जशपुर में चल रहे दसवीं बोर्ड परीक्षा का किया निरीक्षण
