मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले में 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 20 करोड़ 87 लाख रूपये लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण कार्य और 07 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत के 45 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए 07 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 10 कार्यों का…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा समस्त थानों में लंबित समंस, जमानती वारंट, गिरफ़्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की तमिली हेतु चलाया गया अभियान : एक दिन के अंदर की गई कुल 224 समंस, 119 जमानती वारंट, 2 गिरफ़्तारी वारंट, 04 स्थाई वारंट की तमिली.

सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय सहित समस्त थाना/चौकी में लंबित समंस, जमानतीय वारंट, गिरफ़्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की तमिली हेतु कल दिनांक को अभियान चलाकर अधिक से अधिक समंस एवं वारंटों की तमिली की गई हैं। अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली द्वारा 04 स्थाई वारंट, 05 जमानतीय वारंट, 14 समंस, तमिल किया गया, थाना गांधीनगर द्वारा 24 जमानतीय वारंट एवं 26 समंस तमिल किया गया, थाना मणीपुर द्वारा 03 जमानतीय वारंट, 36 समंस, थाना…

Read More

देवगढ़ मेला के दौरान आपार जनसमूह के बीच अपने परिजनों से अलग होकर तीन दिनों में गुम हुए 48 नाबालिग बच्चों की सरगुजा पुलिस द्वारा की गई सकुशल बरामदगी, नाबालिगों को किया गया उनके परिजनों के सुपुर्द.

उदयपुर थाना अंतर्गत देवगढ़ मेला में आम नागरिकों की सहायता हेतु की गई थी अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र की  स्थापना. बच्चों के गुम होने/अनजान बच्चों के मिलने की सूचना देने हेतु मोबाइल नंबर देकर आम नागरिकों को किया गया था जागरूक, जागरूकता का मिला बेहतर प्रतिसाद. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के उदयपुर थाना अंतर्गत तीन दिवसीय देवगढ़ मेला का दिनांक 08 मार्च 24 से 10 मार्च 24 तक आयोजन किया गया था। मेला में प्रतिदिन आपार जनसमूह के शामिल होने एवं इस बीच…

Read More

नव पदस्थ एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने ग्रहण किया पदभार….. !

जिला पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर जिले की भौगोलिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था की ली जानकारी, समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : नव पदस्थ एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम द्वारा आज एडिशनल एसपी रायगढ़ का पदभार ग्रहण कर लिया गया है। श्री आकाश मरकाम राज्य पुलिस सेवा 2013 बैच के पुलिस अधिकारी है, इसके पहले श्री मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के पद पर कार्यरत थे। 6 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन…

Read More

रिंग रोड में खड़ी वाहनों पर सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान चलाकर की गई कार्यवाही : 19 भारी वाहनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वसूल किया गया 23,050/- समन शुल्क.

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 73 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 54,700/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा बीते शाम सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत रिंग रोड में खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई, साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही हैं। यातायात पुलिस टीम द्वारा अभियान के तहत रिंग रोड में खड़े वाहनों के कुल 19 प्रकरण दर्ज कर 23,050/- की चालानी…

Read More

प्रधानमंत्री जी का संकल्प है, हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ न्यायधानी बिलासपुर दिल्ली और कोलकाता से सीधी हवाई सेवा से जुड़ी आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा की हो रही है शुरूआत हवाई सेवाओं के विस्तार से व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं के खुलेंगे द्वार बिलासा देवी केंवट विमानतल बिलासपुर में जल्द शुरू होगी नाईट लैंडिंग की सुविधा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लगभग छह हजार रेल परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास : कहा – देश को समृद्ध और विकसित बनाने में रेलों की महत्वपूर्ण भूमिका, आने वाले समय में और तेज होगा रेल आधुनिकीकरण का काम

राज्यपाल श्री हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ को 249 करोड़ रूपये लागत की 43 रेल परियोजनाओं की सौगात भी मिली समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए देश वासियों के लिए 85 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक लागत की लगभग छह हजार छोटी-बड़ी रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रेलवे के बुनियादी ढांचा विकास की इन परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन के…

Read More

तीन महिनों की राशि एक मुश्त मांगे जाने की.. उमेश पटेल की मांग पर विधायक गोमती साय का पलटवार, महतारियों को पहली किश्त मिलना जश्न का क्षण है, लेकिन कांग्रेस कर रही है विधवा-विलाप !

सत्ता खोने के बाद पूर्व मंत्री उमेश पटेल को याद आई छत्तीसगढ़ की महतारी – गोमती साय समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ :  पूर्व कांग्रेस मंत्री उमेश पटेल द्वारा ‘महतारी वंदन योजना’ की तीन माह की राशि भाजपा से एक मुश्त मांगे जाने के मामले पर भाजपा की ओर से पलटवार करते हुए पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने उमेश पटेल से पूछा कि सत्ता खोने के बाद कांग्रेस को महतारियों की याद आ रही है ?  महतारियों को पांच सौ रुपए देने का वादा करने वाली कांग्रेस ने सत्ता के…

Read More

ट्रांसफर ब्रेकिंग : सरकार ने महीने भर में ही बदला इस आईपीएस का प्रभार, देखें आदेश……..!

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : राज्य शासन ने एटीएस के एसपी अजातशत्रु बहादुर सिंह की नई नियुक्ति की है। उन्हें आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से निदेशक ट्रेनिंग आपरेशन, अग्निशमन और नगर सेना बनाया गया है। पाँच फरवरी को ही सरकार ने उन्हें रायपुर एटीएस का एसपी बनाया था,

Read More

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित : महा परीक्षा अभियान में लक्ष्यानुसार शतप्रतिशत शिक्षार्थियों का पंजीयन कर मूल्यांकन परीक्षा में उपस्थित कराने हेतु किया निर्देशित.

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : जिला जशपुर को राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर द्वारा 8000 शिक्षार्थियों का लक्ष्य इस सत्र में प्रदाय किया गया है। जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत ज़िला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्षता में जिला पंचायत स्थित सभा कक्ष में विकास खण्ड स्तरीय नोडल, स्त्रोत व्यक्ति, कुशल प्रशिक्षकों समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के पाँच घटक बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, जीवन कौशल वित्तीय, डिजिटल, कानूनी,…

Read More