प्रवर्तन एजेंसी द्वारा 7 करोड़ 59 लाख 25 हजार रुपये की नकदी के साथ सोना, चांदी, शराब और अन्य सामान भी जब्त

समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव अंतर्गत दुर्ग जिले में चुनाव से संबंधित अवैध व्यय को रोकने के लिए पुलिस विभाग, आयकर विभाग, केंद्रीय/राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग, आबकारी विभाग, उत्पाद शुल्क विभाग, रेलवे पुलिस बल आदि प्रवर्तन एजेंसियां कार्यरत है। इसके अलावा विधानसभावार 66 उड़नदस्ते और 66 स्थैतिक निगरानी टीमें गठित की गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री बजरंग दुबे ने बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा तिथि 16 मार्च 2024 से उड़नदस्ता दल (एफएसटी) प्रत्येक विधानसभा के लिए…

Read More

अपराधों में लिप्त पांच अपराधियों पर कलेक्टर ने की जिलाबदर की कार्यवाही

सीमावर्ती जिले की सीमाओं से एक वर्ष की अवधि तक रहेंगे बाहर समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा आदतन पांच शातिर बदमाशों संजय सिंह राजपूत, मोहम्मद शकीफ, विजय मेनन, तारकेश्वर एवं नियाज़ अहमद के अपराधिक आचरण एवं प्रवृत्ति पर नियंत्रण किए जाने तथा आम जनता में अमन-चौन, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत जिलाबदर की कार्यवाही की गई है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार संजय सिंह राजपूत आत्मज वीरबहादुर सिंह राजपूत उम्र 40…

Read More

देशी मदिरा का अवैध रूप से विक्रय करते आरोपी गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में 02 मई 2024 को गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा श्याम पेट्रोल पम्प के सामने धमधा दुर्ग रोड, थाना-मोहन नगर में अवैध शराब के परिवहन, विक्रय एवं धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी दर्शन देवराज, आत्मज मेहताबू देवराज उम्र 48 वर्ष, जाति – देवार, निवासी – सिकोलाभाठा थाना मोहन नगर दुर्ग के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में  40 नग पाव…

Read More

सेवानिवृत्त हुए एसआई रामसाय राम को डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने शाल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर किया सम्मानित.

इस दौरान सेवानिवृत्त एसआई के परिजन भी रहे उपस्थित. एसआई रामसाय राम ने 42 वर्ष तक दी है विभाग में अपनी सेवाएं, समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : पुलिस विभाग में पदस्थ रहे एसआई रामसाय राम 42 वर्षों तक लगातार अपनी सेवा देकर 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हुये। मंगलवार को जिला पुलिस कार्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने एसआई को शाल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त एसआई के परिजन भी मौजूद रहे। इस दौरान डीआईजी-एसएसपी श्री एम.आर.आहिरे ने कहा कि…

Read More

कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल – विष्णु देव साय

कच्चे नहीं रहेंगे किसी गरीब के मकान, सबका होगा पक्का घर भाजपा का संकल्प पत्र – मोदी की गारंटी समदर्शी न्यूज़, रायपुर/शंकरगढ़/मालखरौदा/मुंगेली : कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर भूपेश बघेल अब झूठ की नाव में सवार हो गए हैं। जनता के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं। इनके बहकावे में नहीं आना है, करारा जवाब देना है। बलरामपुर के शंकरगढ़ में मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे जनता के बीच मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे हैं। मोदी…

Read More

सूरजपुर पुलिस ने की 6269 वाहन चालकों पर की कार्यवाही, 19,46,300/- रूपये वसूल किया गया समन शुल्क !

सूरजपुर यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से की है, यातायात के नियमों का पालन करने की अपील. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तथा सड़क हादसों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। माह अप्रैल 2024 में जिले की पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले 6269 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 19 लाख 46…

Read More

ज़िला बिलासपुर में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च : शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहे और मोहल्ला में पहुँचा पुलिस का फ्लैग मार्च, जिले के सभी थाना चौकी में निकला पुलिस का फ्लैग मार्च.

सीएपीएफ (CAPF) फ़ोर्स और ज़िला पुलिस के साथ प्रशासन भी शांति व्यवस्था बनाने शहर में किया पैदल मार्च. शांतिपूर्ण मतदान और असामाजिक तत्व पर निगाह रखने शहर में किया गया फ्लैग मार्च. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : जिला बिलासपुर में दिनांक 1 मई 2024 को श्री अवनीश कुमार शरण कलेक्टर बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह. भापुसे. पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, नगर निगम बिलासपुर कमिश्नर श्री अमित कुमार के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में शांतिपूर्ण मतदान कराये जाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च पुलिस परेड़ ग्राउण्ड से प्रारंभ किया गया। जिसमें जिला के…

Read More

बड़ी कार्यवाही : नौ लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, दो के किए गए निलंबित

समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन संपन्न कराने निरंतर जारी कार्यवाही के तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विलास भोस्कर द्वारा शस्त्र रखने और जमा करने के नियमों का उल्लंघन करने वाले दो लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित और नौ लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शस्त्रधारियों को आयुध अधिनियम 1959 की धारा 21 के तहत अपने…

Read More

आने जाने वाले राहगीरों व वाहनों पर पथराव करने वाले आरोपी पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही, पुलिस को सूचना मिलने के चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार !

आरोपी – राजू जायसवाल पिता परसराम जायसवाल उम्र 50 वर्ष निवासी चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. के विरूद्ध थाना रतनपुर पुलिस द्वारा की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना रतनपुर में ग्राम चपोरा से सूचना मिली थी कि उनके गाँव का एक व्यक्ति रात्रि में कई दिनों से मेनरोड में आने-जाने वाले वाहनों व राहगीरों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अजय…

Read More

बाल विवाह रोकथाम हेतु जिले में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

हेल्पलाइन नंबर 1098 में कॉल करके बाल विवाह की जानकारी दे सकते हैं समदर्शी न्यूज़, गरियाबंद : कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से जिले में 1 मई से 10 मई तक तक बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में बैनर पोस्टर लगाकर, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, सुपोषण चौपाल,रंगोली, पेंटिंग आदि के माध्यम से लोगों को बाल विवाह रोकथाम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बाल विवाह कानूनन अपराध है।…

Read More