बिलासपुर : तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद, अब 4 जून को काउंटिंग के दिन खुलेंगी ईवीएम, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए बल तैनात

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद हो गया है। कोनी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें सुरक्षित रखकर रूम को सील कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा चुनाव आयोग के प्रेक्षक श्री अभय ए महाजन, प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई पूर्ण की गई।  सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों की एक कंपनी दिन रात स्ट्रांग रूम एवं परिसर की सुरक्षा में तैनात की…

Read More

मतदान दलों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई मानदेय की राशि, तत्काल मानदेय पाकर मतदान दलों ने जताई खुशी

समदर्शी न्यूज़, कोरबा : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान कराने वाले मतदान दलों को मतदान के दूसरे दिन ही मानदेय का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने इस संबंध में पूर्व से ही निर्देशित किया था कि मतदान कराकर लौटने के पश्चात् मतदान दलों को मानदेय का भुगतान अगले दिन किया जाए। जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा द्वारा 07 मई को मतदान दल में शामिल रामपुर विधानसभा के 1106, कोरबा विधानसभा के 1028, पाली-तानाखार विधानसभा के…

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों सहित जांजगीर-चांपा जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि सभी जांजगीर-चांपा जिले के नागरिकों के सहयोग से निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा निर्वाचन संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के सभी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके लिए जिला प्रशासन, जांजगीर-चांपा आप सभी मतदाताओं का आभारी है।…

Read More

तीन चरणों के बाद तय, देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की बन रही है सरकार – दीपक बैज

इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया, हमने अपने न्याय-पत्र को जनता के सामने रखा है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी है। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 नहीं पहुंच रही है, आधे से ज्यादा सीटों पर चुनाव हो गया है। भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह पिछड़ चुकी है। देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। तीन चरणों के…

Read More

जशपुर : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 09 मई को होगा घोषित

दोपहर 12:30 बजे माशिमं द्वारा जारी किया जाएगा रिजल्ट छात्र-छात्राएं  माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाईट पर देक सकेंगे परीक्षा परिणाम समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा कल दोनों के परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इसे लेकर माशिमं  द्वारा  नोटिस भी जारी किया गया है। जिसके जरिये सीजीबीएसई की ओर से हाई स्कूल 10वीं और सीनियर सेकेंड्री 12वीं का  रिजल्ट 09 मई को जारी करने की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट कल …

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : जशपुर जिले में 76.83 प्रतिशत हुआ मतदान, जिले में लोकसभा मतदान हुआ ऐतिहासिक, चुनावों में अब तक का सबसे ज्यादा रहा मतदान प्रतिशत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तृतीय चरण में 07 मई 2024 को सुबह से ही जशपुर जिले के शहरी और  सुदूर वनांचल क्षेत्र के मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। महिला, युवाओं, बुजुर्ग और दिव्यांग भी मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करने के लिए उत्साहित दिखे। जिले में लोकसभा मतदान ऐतिहासिक हुआ। इस चुनाव में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान 76.83 प्रतिशत दर्ज किया गया। प्राप्त अंतिम मतदान की स्थिति अनुसार 07 मई 2024 को जिले में 6 लाख 71 हजार 846 मतदाता है।…

Read More

जशपुर : स्ट्रांग रूम किया गया सील, कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात, 4 जून को होगी मतगणना

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा में मतदान के पश्चात सभी मतपेटियों के आने के बाद  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल, अपर कलेक्टर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,उप जिला  निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोडका चौरा जशपुर  के स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को सील कर दिया गया है। जशपुर,कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा की ईवीएम मशीन को कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

Read More

जशपुर : एमपी से मतदान करने जशपुर आए उपाध्याय परिवार : पति-पत्नी, 2 बेटी और बेटों ने साथ मतदान कर मनाया लोकतंत्र का उत्सव

एम.पी.पीएससी तैयारी कर रही बेटी इंदौर से तो बेटा रायपुर से आकर किया मतदान समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जशपुर जिले में तीसरे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो चुका है। इस लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दिव्यांगजनों, महिलाओं और वरिष्ठ मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। युवाओं  ने भी बढ़ चढ़कर मतदान किया। वही इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने जशपुर जिले के निवासी जो छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य देश-प्रदेश में कार्यरत तथा अध्ययनरत है…

Read More

मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही : एक विशिष्ट पार्टी के अभ्यर्थी के पक्ष में मतदान कर मतदान का विडिओ बनाकर किया गया था वायरल.

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के विरूद्ध थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 138/24 धारा 171 (च) भा.द.वि., लोक प्रतिनिधि अधिनियम 130 (1) (क) का अपराध किया गया पंजीबद्ध. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ क़े अंतर्गत संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों क़े विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी हैं। इसी संदर्भ में…

Read More

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर व्यक्त किया आभार

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए जशपुर जिले  के मतदाताओं का धन्यवाद व्यक्त किया है तथा जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न होने पर मतदान कार्य संपन्न कराने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों सहित जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदान कराने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं…

Read More