समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जून माह में प्रस्तावित “आयाम- ऊंची उड़ान का“ में शामिल होने 500 से भी अधिक पंजीयन हो चुके हैं।प्रतिभागियों के साथ-साथ अभिभावक भी देश के सबसे गौरवपूर्ण परीक्षा की बारीकियों को जानने पहली बार कार्यशाला में एक साथ शामिल होंगे। जिला प्रशासन इसी कार्यक्रम में “मेधा समारोह“ भी आयोजित कर प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा करने वाले छात्र-छात्राओं को भव्य मंच पर सम्मानित करेगा। इस तरह इस कार्यशाला में…
Read MoreDay: May 20, 2024
हत्या के मामले में आरोपी पति चंद घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार, खाना नहीं देने की बात पर नाराज होकर आवेश में आकर आरोपी पति द्वारा मृतिका को टांगी के बेत से गंभीर चोट पहुंचा कर की गई थी हत्या, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही. आरोपी के विरुद्ध थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 37/24 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध दर्ज. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी का बेत फल सहित किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी संदर्भ में प्रकरण के संबंध में…
Read Moreईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. रईसी और विदेश मंत्री श्री अब्दुल्लाहियन के सम्मान में 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री श्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस को विभिन्न नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस 31 मई 2024 को जन सामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करना है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के समस्त जिलों में अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस पर नशामुक्ति के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा। नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन शहर से…
Read Moreनिर्वाचन में सौंपे कार्य नहीं करने के कारण निधि देवांगन और मनीराम हिरवानी निलंबित
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ सीट के चुनाव में निर्वाचन सौंपे कार्य नहीं करने के कारण श्री मनीराम हिरवानी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला जोरापाली दल क्रमांक 148 में पीठासीन अधिकारी को और निधि देवांगन व्याख्याता (एल बी) मतदान अधिकारी क्रमांक 2 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडम को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत निलंबित किया गया है। दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच टीम गठित की गई है। दोनो के निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सारंगढ़ रहेगा। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
Read Moreकांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयान को झूठा बताना मुख्यमंत्री की बौखलाहट – दीपक बैज
संघ की शाखा में झूठ का पाठ पढ़ने वालों को जनता के लिये उठने वाली आवाज झूठी ही लगेगी भाजपा की सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयानों को झूठा बताना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बौखलाहट है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संघ की शाखा में झूठ बोलने का ही पाठ पढ़ाया जाता है। इसीलिये जनता के हक में उठने वाली हर आवाज को भाजपाई झूठा साबित करने में लग…
Read Moreभाजपा सरकार दुर्भावनापूर्वक स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना चाह रही – दीपक बैज
5 महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला ताकि स्कूल छोड़ दें समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना चाह रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्कूलों को बंद करने की साजिश के तहत आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से वेतन नहीं दिया जा रहा ताकि संविदा के आधार नियुक्त शिक्षक धनाभाव में स्कूल छोड़ दें और स्कूलों को बंद करने का बहाना खोजा जा सके। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि…
Read Moreनक्सल मामले में भाजपा सरकार दिग्भ्रमित, नक्सल नीति बना नहीं पाये और पुनर्वास नीति लाने की बात कर रहे – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नक्सल मामले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिग्भ्रमित है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का बयान आया है कि उनकी सरकार नक्सलियों के लिये नई पुनर्वास नीति लाने जा रही है। सरकार को यह समझ ही नहीं आ रहा है कि उसे करना क्या है? अभी तक सरकार ने 5 महिने में कोई नक्सल नीति नहीं बनाई है। पूर्ववर्ती सरकार की नीति जो पूरी तरह से सफल थी विश्वास, विकास, सुरक्षा की, नीति को भाजपा…
Read Moreदायित्व के निर्वहन में लापरवाही, खाद्य निरीक्षक निलंबित
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कोटा के खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर को सरकारी काम में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कोटा एसडीएम से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आज निलंबन की कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार श्री कादिर पर अपने प्रभार क्षेत्र कोटा की राशन दुकानों का सतत् निरीक्षण नहीं करने, आम जनता की समस्याओं को ध्यान में नहीं रखने तथा राशन संबंधी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किये जाने का आरोप लगाया गया है। छत्तीसगढ़ सिविल…
Read Moreराष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधेश पाणिग्राही के मार्गदर्शन में जिले के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) प्रतिभागी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारियों, ग्रामीण चिकित्सा सहायकों, स्टॉफ नर्स, सीएचओ एवं आरएचओ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ के स्थानीय कार्यालय में कार्यरत डॉ राजेश मिश्रा मूल्यांकनकर्ता के द्वारा प्रशिक्षण दी गई। मूल्यांकन के प्रथम चरण में जो कमियां पाई गई थी उन्हें 31 मई 2024 तक पूर्ण…
Read More