बिजली दर में वृद्धि वापस ले राज्य सरकार- दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि बिजली दर में 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी को राज्य सरकार को वापस लेना चाहिए। प्रदेश की जनता महंगाई से पीड़ित है इस दशा में बिजली के दर में बढ़ोतरी करना महंगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कना है। कांग्रेस की सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ  योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे…

Read More

एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की, 4जून को रिजल्ट आने पर कांग्रेसगठबंधन की सरकार बनेगी – सुशील आनंद शुक्ला

2004 मे भी एग्जिट पोल मे अटल सरकार बना रही थी मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की है 4 जून को रिजल्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा देश कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी एग्जिट पोल के नगाड़े फूट जायेगे2004मे भी एग्जिट पोल के नतीजो मे अटल सरकार बन रही थी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बने थे । 4जून को मोदी सरकार का अंत होगा देश मे खुशहाली का नया…

Read More

चार सौ सीट की प्राप्ति के लिए महायज्ञ अनुष्ठान, कार्यकर्तागण पूजा कर ईश्वर से मांगेगें आशीर्वाद

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर ने बताया है कि देश  के आमचुनाव में भाजपानीत राजग के 400 पार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए धार्मिक महायज्ञ अनुष्ठान कल 3 जून को रखा गया है। महायज्ञ अनुष्ठान  का आयोजन सोमवार 3 जून को सुबह 10 बजे प्राचीन काली मंदिर, आकाशवाणी चौक में आयोजित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व जिले के नेता व कार्यकर्तागण भारी संख्या में इस मौके पर…

Read More

रायपुर महानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रान्त का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) 2024 हुआ आयोजित, एक तपस्या, साधना है – संघ शिक्षा वर्ग.

संघ शिक्षा वर्ग में छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी 34 जिलों से कुल 578 शिक्षार्थियों ने 15 दिन अपने घर से दूर रहकर संगठन व समाज हेतु कार्य करने का प्राप्त किया प्रशिक्षण. समापन कार्यक्रम में भीषण गर्मी के बीच संघ के स्वयंसेवकों ने 45 मिनट बिना रुके गणसमता, पदविन्यास, निःयुद्ध, दंड-संचालन, दंडयुद्ध, खेल, योगासन, सामूहिक समता की शारीरिक प्रात्यक्षिक किये प्रस्तुत. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य विस्तार का एक बड़ा आधार प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में लगाए जाने वाले संघ शिक्षा वर्गों को माना जाता है। संघ…

Read More

‘एक शाम सांवरे सलोने के नाम’ : पंडरीपानी में सोमवार को शाम 7:00 बजे नया बस स्टैण्ड में सजेगा श्री खाटू श्याम बाबा का दरबार.

भजनों की प्रस्तुति देंगे भजन सम्राट अभिषेक गर्ग शक्ति एवं आशी – अमीषी उपाध्याय जमनीपाली कोरबा. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में 3 जून 2024 दिन सोमवार को शाम 7:00 बजे नया बस स्टैण्ड में श्री श्याम महोत्सव के अंतर्गत सजेगा श्री खाटू श्याम बाबा का दरबार और भक्ति मय भजन कीर्तन के साथ एक शाम, सांवरे सलोने के नाम कार्यक्रम का होगा आयोजन। भजनों की प्रस्तुति देंगे भजन सम्राट अभिषेक गर्ग शक्ति एवं आशी – अमीषी उपाध्याय जमनीपाली कोरबा।…

Read More

जशपुर : मतगणना प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ मतगणना टीम का द्वितीय रेंडमाइजेशन

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ अंतर्गत जशपुर जिले के तीनों विधानसभा के लिए  मतगणना प्रेक्षक ए देवाराजू की उपस्थिति में  एनआईसी कक्ष में  मतगणना टीम हेतु मतगणना  सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर  का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें प्रथम रेंडमाइजेशन के उपरांत चयनित मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर का विधानसभा निर्धारण किया गया। इस दौरान कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सोनी, सर्व सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुशवाहा, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, नंद…

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतगणना प्रेक्षक ने किया जशपुर जिले के मतगणना स्थल का निरीक्षण, मतगणना के आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जशपुर जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव विधानसभा के लिए शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोडका चौरा जशपुर में बनाए गए  स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की तैयारियों  का मतगणना प्रेक्षक श्री  ए. देवाराजू ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की पूरी तैयारियों का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिये। मतगणना 4 जून को सुबह  8 बजे से प्रारंभ होगी होगी। उन्होंने संपूर्ण स्थल का सुरक्षा के मद्देनजर बारीकी से निरीक्षण करते…

Read More

मोटर साइकिल से अवैध रूप से शराब परिवहन वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना पचपेड़ी में प्रकरण हुआ पंजीबद्ध. आरोपी – 01. ओमी पाटले पिता कुंभ करण उम्र 20 साल, 02. साहिल पिता कुंभ करण उम्र 24 साल दोनों निवासी पताईडीह थाना पचपेड़ी. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया गया है। इसी के परिपालन में थाना पचपेड़ी द्वारा मोटर साइकिल से अवैध रूप से देशी प्लेन शराब एवं गोवा शराब परिवहन वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।…

Read More

सामुदायिक पुलिसिंग का कार्यक्रम “चेतना” ‘अतुलनीय बिलासपुर-सुरक्षित बिलासपुर’ का भव्य शुभारंभ !

बिलासपुर पुलिस ग्राउंड से पुराना बस स्टैंड तक की गई पदयात्रा. बिलासपुर पुलिस चेतना के अंतर्गत प्रतिमाह एक सप्ताह तक साइबर फ्रॉड, महिला एवं बालक विरुद्ध अपराध, सड़क दुर्घटना, संगठित अपराध, नशा का अपराध आदि विषयों पर पृथक-पृथक कार्यक्रम करेगी आयोजित. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह की अभिनव पहल के अंतर्गत सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बिलासपुर ज़िले में चेतना कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉक्टर संजीव शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण की अध्यक्षता में पुलिस…

Read More

चोरी की मोटर सायकल के साथ युवक गिरफ्तार…. आरोपी ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर चुराई थी राज मिस्त्री की बाइक….

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पुलिस चौकी खरसिया की टीम ने बीते शुक्रवार (31मई ) को मदनपुर हाई स्कूल के पास से चोरी हुई बाइक को हमालपारा तालाबपार खरसिया के मुकेश यादव उर्फ कल्लू के कब्जे से बरामद किया है । आरोपी ने अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया है । बाइक चोरी को लेकर 31 मई को पुलिस चौकी खरसिया में राजमिस्त्री का काम करने वाला रामपाल पटेल निवासी ग्राम छोटे देवगांव रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 मई के सुबह मदनपुर हाई स्कूल के पीछे…

Read More