जशपुर : सड़क दुर्घटना के एक मामले में 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम पत्थलगांव निवासी स्व. दिलीप चौहान का सड़क दुर्घटना में 31 जनवरी 2020 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती सुमन चौहान हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम सोनक्यारी निवासी मंगरी बाई का नाला के पानी में डुबने से 26 जनवरी 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पति रतिया राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 309.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 309.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 26 जुलाई तक औसत वर्षा 453.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 4.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 225.0 मिमी, मनोरा में 435.6 मिमी, कुनकुरी में 383.5 मिमी, दुलदुला में 353.1 मिमी, फरसाबहार में 221.0 मिमी, बगीचा में 358.6 मिमी, कांसाबेल में 398.7 मिमी, पत्थलगॉव में…

Read More

जशपुर जिले के किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज का लाभ दिलाने जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है प्रयास

अब तक 14412 किसानों को कुल 5720.14 लाख रूपये ऋण सहकारी बैंक द्वारा किया गया है वितरण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ छ.ग. शासन की महत्वकांक्षी योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत जिले के 24 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के माध्यम से खरीफ वर्ष 2023 में कुल 14164 किसानों को छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्या. की 3 शाखाओं यथा जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगॉव के द्वारा कुल 5645.20 लाख रूपये ऋण राशि वितरण किया गया था। जिसमें किसानों को 31 मार्च 2024 तक 0 प्रतिशत ब्याज का लाभ दिया…

Read More

जशपुर : असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 201 पंजीकृत महिला श्रमिकों को किया गया है लाभान्वित

योजना के तहत 40 लाख 20 हजार रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से किया गया है हस्तांतरित समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के द्वारा असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत् कुल 101 पंजीकृत महिला श्रमिकों एवं असंगठित ठेका श्रमिक घरेलु महिला कामगार एवं हमाल प्रसूति सहायता योजना के तहत् पंजीकृत 100 महिला श्रमिक सहित कुल 201 महिला श्रमिकों को बीस हजार के मान से कुल 40 लाख 20 हजार रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है। श्रम विभाग…

Read More

नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा : हर वार्ड में लगेंगे शिविर, समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही किया जाएगा निराकरण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविरों में मौजूद रहकर लोगों की दिक्कतें दूर करने के दिए निर्देश नगरीय निकायों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में सक्रिय भागीदारी की अपील की समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का निदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय…

Read More

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा : नन्हीं वर्षा को मिला व्हीलचेयर अब आसान हुआ सफर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई है। राज्य के निःशक्तजनों के लिए सरकार सहारा बन रही है। जिसके समाज कल्याण विभाग के माध्यम से राहत पहुंचाने का कार्य हो रहा है। निराश्रित, बुजुर्ग एवं दिव्यांग हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं पर काम हो रहा है। जिला कांकेर, ग्राम गोतपुर आवास पारा निवासी 13 वर्षीय कुमारी वर्षा 80 प्रतिशत दिव्यांग है और चलने-फिरने में अक्षम है। उसे कहीं भी जाने के लिए…

Read More

हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी : कुनकुरी पुलिस ने 4 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार

आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 32/24 धारा 109, 153(ए), 153(बी), 294, 295(ए), 34, 505(2) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 26 जुलाई 2024/ प्रार्थी करनेल सिंह उम्र 52 साल निवासी चरईडांड़ ने दिनांक 28.02.2024 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.02.2024 को सुनील कुमार खलखो, श्याम सुंदर मरावी, रेमिश तिर्की एवं संजय सक्सेना ने भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में 12…

Read More

जशपुर जिले की पुलिस ने संवेदनशीलता का दिया परिचय : लावारिस हालत में घूम रही महिला को कुनकुरी पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाया

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ विगत दिनांक 24.07.2024 को कुनकुरी स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 50 साल इधर-उधर घूमने के बाद अकेली उदास होकर सुबह से बैठी थी, किसी से बातचीत नहीं कर रही थी। इसकी सूचना थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह को मिलने पर वे महिला स्टाॅफ के साथ मौके पर जाकर महिला से पूछताछ किये, महिला द्वारा कुछ नहीं बोलने पर महिला स्टाफ के सहयोग से उस महिला को सुरक्षित थाने में लाया गया, वह महिला काफी डरी-सहमी सी…

Read More

ब्रेकिंग : राशन वितरण में अनियमितता चोरभट्टी की राशन दुकान निलंबित

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/ सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता किए जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के राशन कार्डधारी हितग्राहियों को आगामी आदेश तक सेवा सहकारी संस्था मुक्ता द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण किया जाएगा।

Read More