राजस्व संबंधित मामलों पर अब नहीं होगी कोई समस्या समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और राजस्व सचिव श्री अविनाश चंपावत के साथ राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के सभी मुद्दों पर सौहाद्रपूर्ण चर्चा हुई। राजस्व मंत्री और राजस्व सचिव ने समस्त मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद पटवारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज से समाप्त करने का निर्णय लिया। पटवारियों के…
Read MoreMonth: July 2024
नक्शा बटांकन से सुलझ रही है परिवारों की भूमि संबंधी दिक्कतें : रायगढ़ जिले में 90 हजार खसरों का नक्शा बटांकन पूरा
लोगों को बैंक लोन, रजिस्ट्री आदि कार्य के लिए आसानी से उपलब्ध हो रहे भूमि संबंधी अभिलेख समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार में राजस्व संबंधी मामलों का तेजी से निराकरण हो रहा है। रायगढ़ जिले में खसरों का नक्शा बटांकन के अभियान से कई परिवारों की समस्याएं सुलझ रही हैं, वहीं राजस्व अभिलेखों में भी शुद्धता आ रही है। नक्शा बटांकन होने के कारण दो युवाओं को एसईसीएल में नौकरी भी मिली है। बैंक लोन, रजिस्ट्री आदि…
Read Moreकिराना दुकान से तरक्की की ओर बढ़ रही बालूद की कमला
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 जुलाई 2024/ आधुनिक युग में महिलाएं आत्मनिर्भर होकर परिवार को आर्थिक मदद भी कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से निरंतर जोड़ा जा रहा है। दन्तेवाड़ा जिले की ग्रामीण महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) प्रयास अब सार्थक हो रहा है। कमला बैंक से ऋण लेकर किराना दुकान शुरू की और आत्मविश्वास के चलते आगे बढ़ते जा रही है। संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने अनेक योजनाएं संचालित कर रहे हैं, जिनका लाभ महिलाएं उठाकर अपने घरेलू काम-काज के अलावा…
Read Moreछत्तीसगढ़ को अयोध्या तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर चर्चा केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 1383 करोड़ के कार्यों के स्वीकृति का किया अनुरोध समदर्शी न्यूज़ रायपुर/नई दिल्ली, 18 जुलाई 2024 / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में व अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ व सुविधाजनक…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नितिन गडकरी से मुलाकात : छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर चर्चा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 जुलाई 2024/ आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाक़ात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्री श्री गडकरी को इन परियोजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं से अवगत कराया। मंत्री श्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह मुलाक़ात राज्य…
Read Moreराजस्व मंत्री श्री वर्मा को भारत स्कॉउट एवं गाइड के मुख्य आयुक्त ने सौंपा ज्ञापन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 जुलाई 2024/ राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के निवास कार्यालय में आज भारत स्कॉउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने सौजन्य भेंट की। डॉ. यादव ने भारत सरकार स्काउट एवं गाइड्स के छत्तीसगढ़ में आयोजित गतिविधियों से अवगत कराते हुए स्काउट गाइड्स झीपन में आबंटित भू-खण्ड के विकास के लिए मंत्री श्री वर्मा को ज्ञापन सौंपा। डॉ. यादव ने मंत्री श्री वर्मा को अवगत कराया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्माणाधीन राज्य प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम झीपन, तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा…
Read Moreकलेक्ट्रेट आगजनी घटना में शामिल शिक्षक मोहन बंजारे निलंबित
समदर्शी न्यूज़ रायपुर,18 जुलाई 2024/ बलौदाबाजार में विगत 10 जून को संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी घटना के अभियुक्त शिक्षक मोहन बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मोहन बंजारे व्याख्याता (एल.बी.) के रूप में शा.उ.मा.वि गोड़ा विकासखण्ड पलारी में पदस्थ थे। उनके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध कमांक 381/2024 धारा 147, 148, 149, 294, 506, 186, 353, 332, 307, 435, 120बी, 427 भादवि सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3,4 के अन्तर्गत दिनांक 15 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक…
Read Moreजशपुर जिले में 1 जून से अब तक 240.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 18 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 248.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 जुलाई तक औसत वर्षा 350.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 1.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 187.6 मिमी, मनोरा में 347.0 मिमी, कुनकुरी में 346.1 मिमी, दुलदुला में 266.6 मिमी, फरसाबहार में 128.1 मिमी, बगीचा में 318.3 मिमी, कांसाबेल में 316.5 मिमी, पत्थलगॉव में…
Read Moreजशपुर : टीबी उन्मूलन पर दिया गया प्रशिक्षण, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वैधों किया गया जागरूक
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 18 जुलाई 2024/ पिरामल फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत् आज वनमण्डलाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टी बी मुक्त पचायत कार्यक्रम के तहत् जशपुर एवं मनोरा विकासखण्ड के 14 परम्परागत प्रमाणित वैद्यो को टी.बी. बीमारी के लक्षण, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान वैद्यो को कहा गया कि उनके पास आने वाले मरीजों में टी.बी.के लक्षण पाए जाने पर उन्हें नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में भेजें या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से सम्पर्क उनकी जानकारी…
Read Moreमहावृक्षारोपण अभियान : जशपुर जिले में वैध को औषधि पौधे किया गया वितरित, वैधराजों, शिक्षक एवं बच्चों ने मां के नाम एक पेड़ लगाकर ली सुरक्षा की जिम्मेदारी
जशपुर जिले के स्कूलों में एक हजार फलदार तथा छायादार प्रजाति के पौधों भी किया गया वितरण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 18 जुलाई 2024/ माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के अवहान पर एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों से वनमण्डल जशपुर में उपस्थित हुए वैधराजों को भिन्न-भिन्न प्रजातियों के वन औषधिय पौधें हर्रा, बेहरा, अर्जुन, सतावर, बेल, एलोवेरा, नीम, काली मूसली, सफेद मूसली,, सर्पगंधा, करंज, नागकेशरी, गिलोय, अश्वगंधा, गटारन तथा अन्य फरदार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया गया। जिनका उपयोग वैधराजों द्वारा विभिन्न…
Read More