मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को सवेरे 10 बजे जशपुर जिले के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। यह कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और…

Read More

यौन उत्पीड़न के आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल : महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल रायगढ़ के दिशा-निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ विवेचना कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में खरसिया पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री रामगोपाल करियारे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर यौन उत्पीड़न के अपराध में कल फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक 01 मई 2024 को थाना खरसिया में स्थानीय महिला द्वारा ताराचंद पटेल निवासी सक्ती के विरुद्ध मोबाइल पर अश्लील…

Read More

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिधपुरी और दामाखेड़ा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक हेतु प्रमाण पत्र

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार भाटापारा : बलौदाबाजार भाटापारा जिला स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में नित नए प्रगति के सोपान तय कर रहा है। इसी कड़ी में जिले के पलारी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिधपुरी और सिमगा के दामाखेड़ा को गुणवत्ता पूर्ण सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एन क्यू ए एस) उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय स्तर से…

Read More

मुख्यमंत्री जनदर्शन : झोलाछाप डॉक्टर के शिकार अनुज ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

गलत इलाज से अपने 7 वर्षीय पुत्र दीपेश के दिव्यांग होने की सुनाई दास्तान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आज तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी श्री अनुज बंजारे अपनी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया, जहां डॉक्टर ने…

Read More

एसपी जशपुर की विशेष टीम ने फरारी काट रहे झारखंड के कुख्यात अन्तर्राज्यीय मवेशी तस्कर कुर्बान खान को बरगीदांढ़(झारखंड) से किया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी फिल्मी स्टाईल में पिक-अप से टोल प्लाजा के स्टॉपर को ठोकर मारते हुए हुआ था फरार, माह मई में कुर्बान खान के पिक-अप वाहन से लोदाम पुलिस ने 11 रास मवेशी एवं तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन जे.एच. 01 एफ.ए. 4057 को किया था जप्त. थाना लोदाम में कुर्बान खान निवासी सोसो जिला रांची (झारखंड) के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध है पंजीबद्ध.  समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह…

Read More

जशपुर पुलिस की शराब तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने कार से झारखंड राज्य का शराब तस्करी करते हुये 2 युवकों को रंगे हाथ पकड़ा

दोनों युवकों के कब्जे से 05 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 45 लीटर कीमती 18,000 रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त कार कीमती 01 लाख रू. जप्त तस्करों के विरूद्ध चौकी आरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज तस्करों की गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विगत दिवस दिनांक 03.07.2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को विश्वस्त मुखबीर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को वैगनआर कार क्र. सी.जी. 04…

Read More

दूसरे सप्ताह भी मुख्यमंत्री के जनदर्शन में लोगों में जबरदस्त उत्साह : प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

श्रमवीरों के 13 मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री ने सौंपे दो-दो लाख रूपए के चेक मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ स्कूटी खरीदने के लिए भी दिए पैसे पिछले जनदर्शन में आवेदनों के तत्काल निराकरण होने पर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने आए थे लोग श्री साय ने अपने निवास पर मां के नाम रोपा दहीमन का पौधा कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया था स्वास्थ्य शिविर, लोगों ने ब्लड, बीपी, शुगर की कराई जांच समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास पर आज दूसरे सप्ताह…

Read More

जनदर्शन : तलवारबाजी खिलाड़ी की माँ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बिटिया का कॉमनवेल्थ खेलों में हुआ सलेक्शन, मुख्यमंत्री से मदद का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ने खेल विभाग को दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर, अमलीडीह निवासी तलवारबाजी खिलाड़ी रीवा बेनी की माँ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पास अपनी बिटिया का आवेदन लेकर पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बिटिया का सलेक्शन न्यूजीलैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों के लिए हुआ है, इसमें लगभग चार लाख रुपए की लागत आने की संभावना है। बिटिया का वीजा भी क्लियर हो गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन की…

Read More

राज्य में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का शुभारंभ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास परिसर में लगाया दहीमन का पौधा

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 70 लाख पौधों का रोपण राज्य में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए 3.95 करोड़ पौधों का हो रहा रोपण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण एवं हरीतिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का आज विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर अपने निवास कार्यालय परिसर रायपुर में दहीमन का पौधा लगाने के साथ ही प्रदेशवासियों से अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाए जाने…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन के दौरान लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज यहां आयोजित सप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। जिसमें डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रदेश के दूर-दूराज से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया किया जा रहा है और उन्हें निःशुल्क दवाईयां दी जा रही है। साथ ही चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। शिविर के दौरान मरीजों का खून जांच, बी.पी. शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांच की व्यवस्था की गई है।

Read More